Shuru
Apke Nagar Ki App…
Writing #आज अपने गाँव #हबीबपुर, छर्रा में खेतों पर घूमते हुए हरी-भरी गेहूँ की लहलहाती फसल को देखकर मन आनंद और गर्व से भर गया।प्रकृति की यह सुंदरता और किसानों की मेहनत सच में धरती को स्वर्ग जैसा बना देती है।मिट्टी की खुशबू, खेतों की हरियाली और खुले आसमान के नीचे बिताया यह पल मन को सुकून देने वाला है।सच में, गाँव और खेती से बड़ा कोई सुख नहीं। 🌾🌿
Harnam Singh Pradhan
Writing #आज अपने गाँव #हबीबपुर, छर्रा में खेतों पर घूमते हुए हरी-भरी गेहूँ की लहलहाती फसल को देखकर मन आनंद और गर्व से भर गया।प्रकृति की यह सुंदरता और किसानों की मेहनत सच में धरती को स्वर्ग जैसा बना देती है।मिट्टी की खुशबू, खेतों की हरियाली और खुले आसमान के नीचे बिताया यह पल मन को सुकून देने वाला है।सच में, गाँव और खेती से बड़ा कोई सुख नहीं। 🌾🌿
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी के रुदायन गांव में मां काली की परंपरागत शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से गांव में निकाली जा रही है। गुरुवार को शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां काली के स्वरूप की आरती उतारकर किया गया। इसके बाद शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें बैंड-बाजे भक्तिमय धुनें बजाते हुए आगे चल रहे थे, जिनके पीछे मां काली का विशाल डोला था। शोभायात्रा में उस्ताद भवन शर्मा की नेतृत्व में सुमित तिवारी ने मां काली का स्वरूप धारण किया, जबकि छोटा तिवारी और संजय शर्मा ने खरदूषण की तलवार संभाली। पंकज ने खप्पर उठाया और लालू ने लांगुरा का रूप धारण किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और द्वार-द्वार पर मां काली की आरती उतारी गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सासनी कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आयोजन समिति ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ घटना रघुवीरपुरी थाना बन्ना देवी क्षेत्र की है, सूत्रों से मिली जानकारी डंडा हाथ में लिए युवक ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, उसके बाद हाथ में लिए पिस्टल युवक ने युवक को सेल्फ डिफेंस में धमकाया, दोनों पक्ष थाना बन्ना देवी में मौजूद , पुलिस जॉच में जुटी Aligarh Police गौ सेवक आदित्य UP Police DM Aligarh @1
- अलीगढ़ पुलिस लाइन में जमकर खेली होली अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन जी मीडिया को बताते हुए शासन प्रशासन के लोग एवं मीडिया बंधुओ ने खेली जमकर होली1
- थाना टप्पल क्षेत्र में तैनात एक चौकी प्रभारी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। वायरल ऑडियो में दरोगा पर आरोप है कि वह नशे की हालत में एक व्यक्ति के सामने अपने ही उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक बातें करते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दरोगा ने क्षेत्रीय अधिकारी, थाना प्रभारी और थाने में तैनात महिला कांस्टेबलों को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ऑडियो में महिला कांस्टेबलों को लेकर भी आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की गई है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जिस व्यक्ति के सामने यह बातचीत हुई, उसी ने पूरी बातचीत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऑडियो सही पाया जाता है तो संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।1
- सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल l टप्पल क्षेत्र में एक चौकी प्रभारी का ऑडियो वायरल, उच्च अधिकारियों और महिला कांस्टेबलों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी अलीगढ़। थाना टप्पल क्षेत्र में तैनात एक चौकी प्रभारी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। वायरल ऑडियो में दरोगा पर आरोप है कि वह नशे की हालत में एक व्यक्ति के सामने अपने ही उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक बातें करते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दरोगा ने क्षेत्रीय अधिकारी, थाना प्रभारी और थाने में तैनात महिला कांस्टेबलों को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ऑडियो में महिला कांस्टेबलों को लेकर भी आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की गई है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जिस व्यक्ति के सामने यह बातचीत हुई, उसी ने पूरी बातचीत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऑडियो सही पाया जाता है तो संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ब्रेकिंग न्यूज़ थाना देहली गेट क्षेत्र में विनोद और सुमन के घर में चोरी की घटना को दिया अंजाम अलीगढ़ पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार,आरोपियों की पहचान आरिफ, नदीम, भूरा उर्फ निजामुद्दीन, हासिम और पप्पू के रूप में हुई है। रिपोर्ट –अविनाश कुमार1
- हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार थार कार के पेड़ से टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय NSG कमांडो की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि NSG कमांडो योगेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद हाथरस से मथुरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थाना सादाबाद क्षेत्र के पल्हावत गांव के पास उनकी तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक NSG कमांडो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- सड़क हादसे में डोगराई बटालियन 3 जाट के कमांडो योगेंद्र सिंह की मौत, परिवार में मचा कोहराम1