Shuru
Apke Nagar Ki App…
महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बेड़ा में प्रवेश 14 से, महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बेड़ा में प्रवेश 14 से बाली- महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बेड़ा में प्रवेश 14 से महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बेड़ा में सत्र 2026-2027 के लिये प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से ऑनलाइन शुरू होगी । प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह भाटी के अनुसार प्रवेश हेतु शालादर्पण पर ऑनलाइन आवेदन 14 से 23 मार्च तक लिए जाएंगे । रिक्त सीटों से अधिक आवेदन आने पर 25 मार्च को लॉटरी द्वारा प्रवेश होगा इस सत्र से पूरा विद्यालय नर्सरी से बारहवीं तक अंग्रेजी माध्यम में सह शिक्षा में संचालित होगा । इसमें छात्र और छात्राएं सब आवेदन कर सकते है।
Nagendra Agarwal
महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बेड़ा में प्रवेश 14 से, महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बेड़ा में प्रवेश 14 से बाली- महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बेड़ा में प्रवेश 14 से महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बेड़ा में सत्र 2026-2027 के लिये प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से ऑनलाइन शुरू होगी । प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह भाटी के अनुसार प्रवेश हेतु शालादर्पण पर ऑनलाइन आवेदन 14 से 23 मार्च तक लिए जाएंगे । रिक्त सीटों से अधिक आवेदन आने पर 25 मार्च को लॉटरी द्वारा प्रवेश होगा इस सत्र से पूरा विद्यालय नर्सरी से बारहवीं तक अंग्रेजी माध्यम में सह शिक्षा में संचालित होगा । इसमें छात्र और छात्राएं सब आवेदन कर सकते है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चामुंडेरी में दो दिवसीय मेले का हुआ समापन्न, श्रदालुओ ने माताजी की आराधना बाली। चामुंडेरी ग्राम में प्रसिद्ध शीतला माता के दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। यह मेला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता शीतला के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी ने श्रद्धापूर्वक माता के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। रणोदर और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मेले में शामिल होने पहुंचे। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और खानपान के स्टॉल लगाए गए थे, जिससे पूरे परिसर में चहल-पहल बनी रही। बच्चों और युवाओं ने झूलों का खूब आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने पूजा सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की। ग्राम पंचायत मेला कमेटी और स्थानीय नाना पुलिस प्रशासन द्वारा मेले के दौरान सुचारु व्यवस्थाएं की गईं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। दो दिवसीय इस पारंपरिक मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया और मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। सलग्न फोटो1
- पाली, जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास व स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को पाली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री खर्रा बुधवार को प्रातः 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01.15 बजे पाली पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे दोपहर 2.15 बजे पाली से कनिवाड़ा जालोर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। --------1
- shivganj Nehru Nagar mein dekhiae aap nali ka Hal kis tarah gandgi sari Bhari Hui padi hai koi saaf karne wala bhi nahin Hai yahan per1
- मेरा नाम चंपाराम भील गांव खेडलिया बाकी की नाल तहसील कुंभलगढ़ जिला राजसमंद राजस्थान ग्राम पंचायत बड़गांव1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। मिशन निदेशक एनएचएम जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को स्वास्थ्य भवन सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम के लिए संचालित मुखबिर योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9799997795 जारी किया गया है।इस दौरान जिले में संचालित पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्रों के संचालकों एवं चिकित्सकों को अधिनियम के तहत पालन किए जाने वाले नियमों और रिकॉर्ड संधारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकने और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश की बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष की आयु तक सात किश्तों में कुल डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना 1 अगस्त 2024 और उसके बाद जन्मी बालिकाओं के लिए लागू है, जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देना और उनके विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।कार्यशाला में डीपीसी पीसीपीएनडीटी देव किशन छंगाणी, डीपीएम नरेश कुमार टेलर, डॉ. संजय नवल (मा योजना), वरिष्ठ सहायक सुरेश कुमार तथा पीसीपीएनडीटी सेल के डीईओ प्रेमाराम सहित जिले के सोनोग्राफी केंद्रों के संचालक और चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को बेटी बचाओ से संबंधित शपथ दिलाई और इसके साथ ही कार्यशाला का समापन किया गया।1
- जय श्री भैंसाया गैर बावासी4
- श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली की और से शीतला सप्तमी मेले में जल सेवा। पाली होली के सात दिन शीतला सप्तमी अष्टमी को पाली शहर के आदर्श नगर में नगर निगम पाली द्वारा आयोजित होने वाले मेले में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के अध्यक्ष मोहनलाल सुथार, उपाध्यक्ष शेषाराम पारखवड, मदनलाल झडुलिया, सचिव ओमप्रकाश जांगिड़, सह सचिव जब्बरमल जांगिड़, कोषाध्यक्ष अमरचंद जांगिड़ सह कोषाध्यक्ष घीसूलाल सुथार एवं संगठन मंत्री ऋषिराज त्रिपाठी की गरिमामय मोजूदगी में मेलार्थियों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई। जिस पर पानी पीने वालों की भीड़ देखी गई। समिति के कार्यकारिणी सदस्य चम्पालाल जैपालिया, मोहनलाल देवाण, भंवरलाल सायल, भूराराम छडिया, अशोक किंजा, ढलाराम गुजरावास, राजेन्द्र जोपिग, चन्द्र प्रकाश सिंघानिया, प्रकाश पिंडवा, भुण्डाराम सायल, मदन लाल वाणेचा, गोरधन लाल सायल,एवं नवयुवक मंडल की पूरी टीम दोपहर तीन बजे से मेला समाप्ति तक मेलार्थियों कि सेवा में लगी रही। रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य1
- फालना पुलिस हेड कांस्टेबल दलपत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में महिला के गंभीर घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1