सरकारी कॉलेजों और संस्थानों में भर्तियां: शासकीय आर.बी.आर. एन.ई.एस. महाविद्यालय, जशपुर में गेस्ट टीचर्स (अतिथि शिक्षकों) की भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया और सूचनाएं जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी संविदा और जनभागीदारी के तहत शिक्षकों की नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। कृषि विभाग अपडेट: जशपुर जिले में GEF-7 FOLUR परियोजना के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती से संबंधित सूचनाएं और दिशा-निर्देश कार्यालय उप संचालक कृषि, जशपुर द्वारा जारी किए गए हैं। सरकारी कॉलेजों और संस्थानों में भर्तियां: शासकीय आर.बी.आर. एन.ई.एस. महाविद्यालय, जशपुर में गेस्ट टीचर्स (अतिथि शिक्षकों) की भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया और सूचनाएं जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी संविदा और जनभागीदारी के तहत शिक्षकों की नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। कृषि विभाग अपडेट: जशपुर जिले में GEF-7 FOLUR परियोजना के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती से संबंधित सूचनाएं और दिशा-निर्देश कार्यालय उप संचालक कृषि, जशपुर द्वारा जारी किए गए हैं। प्रशासनिक व स्थानीय गतिविधियां: जिले के बगीचा, कुनकुरी और मुख्य जशपुर क्षेत्र में स्थानीय विकास कार्यों, प्रशासनिक बैठकों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।
सरकारी कॉलेजों और संस्थानों में भर्तियां: शासकीय आर.बी.आर. एन.ई.एस. महाविद्यालय, जशपुर में गेस्ट टीचर्स (अतिथि शिक्षकों) की भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया और सूचनाएं जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी संविदा और जनभागीदारी के तहत शिक्षकों की नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। कृषि विभाग अपडेट: जशपुर जिले में GEF-7 FOLUR परियोजना के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती से संबंधित सूचनाएं और दिशा-निर्देश कार्यालय उप संचालक कृषि, जशपुर द्वारा जारी किए गए हैं। सरकारी कॉलेजों और संस्थानों में भर्तियां: शासकीय आर.बी.आर. एन.ई.एस. महाविद्यालय, जशपुर में गेस्ट टीचर्स (अतिथि शिक्षकों) की भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया और सूचनाएं जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी संविदा और जनभागीदारी के तहत शिक्षकों की नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। कृषि विभाग अपडेट: जशपुर जिले में GEF-7 FOLUR परियोजना के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती से संबंधित सूचनाएं और दिशा-निर्देश कार्यालय उप संचालक कृषि, जशपुर द्वारा जारी किए गए हैं। प्रशासनिक व स्थानीय गतिविधियां: जिले के बगीचा, कुनकुरी और मुख्य जशपुर क्षेत्र में स्थानीय विकास कार्यों, प्रशासनिक बैठकों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।
- गुमला का डेली मार्केट में फटा पेयजल का पाइप लाइन पानी की बर्बादी साथ ही शहर का पेयजल दूषित1
- बच्चों पर मोबाइल फोन का गलत असर पड़ रहा है इस लिये अपने बच्चों को सावधान रखना चाहिए बच्चों को मोबाइल नही देना ओके1
- क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस" धूमधाम से संपन्न, 'ज़ेवेरियन ऐक्मे' पत्रिका का हुआ लोकार्पण* रामप्रवेश गुप्ता *संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न* महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ में शुक्रवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।समारोह के मुख्य अतिथि Bishop Theodore Mascarenhas, SFX, बिशप, रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ डाल्टनगंज_ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रिस्का और फादर बर्थोलोमियो उपस्थित थे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य और लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका में संस्थान की शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। जीवन में अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ें।उन्होंने सभी को क्रिस्टल जुबली की शुभकामनाएं दीं।आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को संस्थान की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शशि शेखर और सुश्री सुष्मिता नाग ने किया। अंत में शालिनी बारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सभी के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन परिसर उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।4
- सिसई बंद व धरना प्रदर्शन रहा पूरी तरह सफल, चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीओ को सौंपा गया ज्ञापन सिसई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिसई की ज्वलंत समस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ आज सिसई बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन और सिसई बंद पूरी तरह सफल रहा। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आज सिसई प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने एक दिवसीय धरना दिया। इसके साथ ही स्थानीय व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखकर आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन के बाद समिति के शिष्टमंडल द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, लोहरदगा सांसद और स्थानीय विधायक के नाम चार सूत्री मांग पत्र अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक को सौंपा गया। अशोक बड़ाईक स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे थे। उनके आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। *ज्ञापन में शामिल मुख्य मांगें* रेड़वा से महुआडीपा तक की पुरानी NH-43 जर्जर सड़क का ढलाई के साथ अतिशीघ्र कालीकरण सड़क निर्माण, सड़क के दोनों किनारों पर ढक्कनयुक्त पक्की नाली का निर्माण, सिसई बस पड़ाव में आम जनता के लिए सार्वजनिक शौचालय, पेयजल और यात्रियों के बैठने की अविलंब व्यवस्था,जामा मस्जिद से कुम्हार मोड़ एवं मदरसा रोड से सिसई तालाब तक सड़क किनारे फैली गंदगी का अतिशीघ्र स्थायी निस्तारण हो। *15 दिनों में मांगें पूरी न होने पर NH-43 जाम करने की चेतावनी* धरना प्रदर्शन में शामिल आम जनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सिसई प्रखंड की जनता पिछले कई वर्षों से इन बुनियादी समस्याओं का दंश झेल रही है। यदि प्रशासन और सरकार द्वारा अगले 15 दिनों के भीतर इन सभी मांगों को पूरा नहीं करती हैं तो सिसई प्रखंड के तमाम नागरिक मजबूरन रांची-गुमला NH-43 में चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजय वर्मा, सदर सलमान अली,मो रब्बानी, जुबेर अंसारी,जफर इकबाल, दिलशाद अंसारी, रोहित शर्मा, पंकज कुमार साहु, आनंद साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, गजराज महतो, चामू उरांव, ओज जायसवाल, उमेश गोप, भाजपा सिसई मंडल अध्यक्ष संजय महतो, लक्ष्मीनारायण यादव, उमेश गोप, लालमोहन साहु, रोहित घंटी, रामानंद सिंह, सहित भारी संख्या में सभी समुदाय वर्ग के आम जन उपस्थित थे।1
- पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों की बातें सुनकर हिल जाएगी सरकार छात्रों ने कहा हम लोगों का केवल भविष्य बर्बाद हो रहा है अब हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं1
- झारखंड सरकार छात्रों को तड़पाने का काम कर रही है.? #shorts #shortvideo #short #student #ranchi #news1
- night depti morning ka hai abhi choti hoga N T P coal mining good morning dosht1
- *ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार* 🚨 *कोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा गया आरोपी दीपक शर्मा* 🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों पर लगातार जारी है कार्रवाई* *31 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत कोतवाली पुलिस को धोखाधड़ी अपराध के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था, लेकिन कोतवाली पुलिस की सतर्क निगरानी और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर उसे दरोगापारा से दबोच लिया गया। जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 को श्रीराम ट्रांसपोर्ट, ढिमरापुर चौक रायगढ़ के संचालक कमल किशोर शाह ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यहां कार्यरत प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट वाहनों के बिल-वाउचर तैयार कर भुगतान के लिए प्रस्तुत करते थे। भुगतान के दौरान एक ही क्रमांक के कई वाउचर मिलने पर जांच की गई, जिसमें सितंबर 2025 से लगातार फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पाया गया कि एक ही वाउचर नंबर पर अलग-अलग वाहनों के नाम से डुप्लीकेट वाउचर तैयार कर भुगतान कराया गया तथा संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड़ एवं प्रियंका गुप्ता के खातों का उपयोग कर कंपनी से करीब ₹32 लाख की राशि धोखाधड़ी से निकाली गई। इस पर *थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2), 60 बीएनएस* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रस्तुत बिल-वाउचरों में अंकित वाहन नंबरों का सत्यापन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से कराया गया। जांच में कई वाहन नंबर दोपहिया एवं छोटे निजी वाहनों के निकले, जिनका श्रीराम ट्रांसपोर्ट अथवा माल परिवहन कार्य से कोई संबंध नहीं था। वाहन स्वामियों ने भी पुलिस को स्पष्ट बताया कि उन्होंने कभी उक्त ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए कोई परिवहन कार्य नहीं किया। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार *आरोपी दीपक शर्मा पिता शंकरलाल शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी दरोगापारा, रायगढ़* अपने मोहल्ले में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर 29 जुलाई 2026 को उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह श्रीराम ट्रांसपोर्ट में कार्यरत ऑपरेटर प्रकाश मिश्रा के साथ मिलकर फर्जी बिल-वाउचर तैयार करता था और विभिन्न वाहन नंबरों का उपयोग कर भुगतान करवाता था। आरोपी ने बताया कि जिन लोगों के खातों में राशि भेजी जाती थी, वे कमीशन काटकर शेष रकम वापस उसके और प्रकाश मिश्रा द्वारा बताए गए बैंक खातों, क्यूआर कोड एवं फोन-पे नंबरों पर ट्रांसफर कर देते थे। आरोपी के अनुसार करीब ₹32 लाख की धोखाधड़ी में से लगभग ₹16-17 लाख प्रकाश मिश्रा एवं दीपक प्रधान को दिए गए, जबकि उसे लगभग ₹15 लाख प्राप्त हुए, जिनमें से करीब ₹4 लाख उसने अपनी मां के इलाज में तथा शेष राशि घूमने-फिरने एवं व्यक्तिगत खर्चों में खर्च कर दी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, एएसआई कोसो सिंह, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश एवं मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *" फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत लगातार अभियान चला रही है। व्यापारियों और आम नागरिकों के विश्वास से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"*3