logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कशिश न्यूज़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 24 मार्च को संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डेहरी में 1350 करोड़ की लागत से बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार ,डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय ,सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, डिहरी एसडीएम निलेश कुमार आदि ने किया। डीएम उदिता सिंह ने बताया कि जल जीवन हरियाली के अंतर्गत निर्माणधीन प्लांट का निरीक्षण किया गया। इससे सासाराम,डेहरी और औरंगाबाद शहर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

3 hrs ago
user_Rajnikant Pandey riport
Rajnikant Pandey riport
काराकाट, रोहतास, बिहार•
3 hrs ago

कशिश न्यूज़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 24 मार्च को संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डेहरी में 1350 करोड़ की लागत से बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार ,डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय ,सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, डिहरी एसडीएम निलेश कुमार आदि ने किया। डीएम उदिता सिंह ने बताया कि जल जीवन हरियाली के अंतर्गत निर्माणधीन प्लांट का निरीक्षण किया गया। इससे सासाराम,डेहरी और औरंगाबाद शहर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • सूर्यपुरा प्रखंड संसाधन केंद्र अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र द्वारा गुरुवार को राजराजेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में बिहार दिवस के अवसर पर उन्नत बिहार उज्जवल बिहार को लेकर कक्षा 6 से 12वीं वर्ग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच गणित ओलंपियाड,क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्राओं को जिला में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया तथा संचालन संकुल समन्वयक मो शमीम अहमद ने किया, बी ई ओ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में गणित ओलंपियाड चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें जिला में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में चित्रांकन में वर्ग 6 से 8 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनपट्टी के छात्र सागर कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीहरा की छात्रा पम्मी कुमारी वही कक्षा 9 से 12 में छात्र वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार के छात्र प्रीतम कुमार तथा छात्र में राजराजेश्वरी उच्य विद्यालय सूर्यपुरा की छात्रा प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है,वहीं गणित ओलंपियाड में कक्षा 9 से 12 में उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार के छात्र अंकित राज तथा बलिराम भगत प्लस टू विद्यालय गोशालढीह की छात्रा रोशनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही वर्ग 6 से 8 में मध्य विद्यालय अलीगंज के छात्र शुभम कुमार ,छात्र में रिमझिम कुमारी मध्य विद्यालय अगरेड कला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में छात्र में मध्य विद्यालय सूर्यपुरा के प्रियांशु गिरी तथा छात्र में मध्य विद्यालय बारुण की प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही कक्षा 9 से 12 में राज राजेश्वरी प्लस टू विद्यालय सूर्यपुरा के छात्र प्रिंस कुमार तथा छात्र में राधिका कुमारी बलिराम भगत प्लस टू विद्यालय गोशलडीह की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।सभी छात्र-छात्राओं ने आज आयोजित कार्यक्रम में अपनी ज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायक मंडल को भी अपनी ओर आकर्षित कर दिया।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल का कार्य निबंध प्रतियोगिता के लिए शिक्षक कुमार मंटून कुमार, रवि दास, मंजू कुमारी, ज्योति कुमारी, श्री नाथ सिंह, कुमार रंजीत, राहुल दूबे, मधु कुमारी, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, राजेश, आलोक कुमार शिक्षक -शिक्षिका थे,वहीं कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    1
    सूर्यपुरा प्रखंड संसाधन केंद्र अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र द्वारा गुरुवार को  राजराजेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में बिहार दिवस के अवसर पर उन्नत बिहार उज्जवल बिहार को लेकर कक्षा 6 से 12वीं वर्ग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच गणित ओलंपियाड,क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्राओं को जिला में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया तथा संचालन  संकुल समन्वयक मो शमीम अहमद ने किया,
बी ई ओ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में गणित ओलंपियाड चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें जिला में होने वाले कार्यक्रम के लिए  प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में चित्रांकन में वर्ग 6 से 8 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनपट्टी के छात्र सागर कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीहरा की छात्रा पम्मी कुमारी वही कक्षा 9 से 12 में छात्र वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार के छात्र प्रीतम कुमार तथा छात्र में राजराजेश्वरी उच्य विद्यालय सूर्यपुरा की छात्रा प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है,वहीं  गणित ओलंपियाड में कक्षा 9 से 12 में उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिहार के छात्र अंकित राज तथा बलिराम भगत प्लस टू विद्यालय गोशालढीह की छात्रा रोशनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही वर्ग 6 से 8 में मध्य विद्यालय अलीगंज के छात्र शुभम कुमार ,छात्र में रिमझिम कुमारी मध्य विद्यालय अगरेड कला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जबकि क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में छात्र में मध्य विद्यालय सूर्यपुरा के प्रियांशु गिरी तथा छात्र में मध्य विद्यालय बारुण की प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वही कक्षा 9 से 12 में राज राजेश्वरी प्लस टू विद्यालय सूर्यपुरा के छात्र प्रिंस कुमार तथा छात्र में राधिका कुमारी बलिराम भगत प्लस टू विद्यालय गोशलडीह की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।सभी छात्र-छात्राओं ने आज आयोजित कार्यक्रम में अपनी ज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायक मंडल को भी अपनी ओर आकर्षित कर दिया।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल का कार्य निबंध प्रतियोगिता के लिए शिक्षक  कुमार मंटून कुमार, रवि दास, मंजू कुमारी, ज्योति कुमारी, श्री नाथ सिंह, कुमार रंजीत, राहुल दूबे, मधु कुमारी, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, राजेश, आलोक कुमार शिक्षक -शिक्षिका थे,वहीं कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    15 hrs ago
  • हसपुरा ,औरंगाबाद कोइलवां महायज्ञ में पंचायती राज मंत्री पहुँचे हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री पहुँचे और मंच का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया
    1
    हसपुरा ,औरंगाबाद कोइलवां महायज्ञ में पंचायती राज मंत्री पहुँचे
हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री पहुँचे और मंच का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Arjun Gupta ji
    1
    Post by Arjun Gupta ji
    user_Arjun Gupta ji
    Arjun Gupta ji
    Video Creator डुमरांव, बक्सर, बिहार•
    5 hrs ago
  • गोह (औरंगाबाद) देवकुंड थाना परिसर में गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों को भाइचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी तरह के अफवाह से बचें तथा शांतिपूर्ण तरीके से पर्व त्योहार को मनाएं ।अगर कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।बैठक में एसआई आर के अली, मुखिया मृत्युंजय यादव,पंसस रामकुमार पासवान, रामकृपाल विश्वकर्मा, सरपंच नसीम खान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    1
    गोह (औरंगाबाद)
देवकुंड थाना परिसर में गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों को भाइचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी तरह के अफवाह से बचें तथा शांतिपूर्ण तरीके से पर्व त्योहार को मनाएं ।अगर कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।बैठक में एसआई
आर के अली, मुखिया मृत्युंजय यादव,पंसस रामकुमार पासवान, रामकृपाल विश्वकर्मा,
सरपंच नसीम खान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by MdBabar... ward number 11
    1
    Post by MdBabar... ward number 11
    user_MdBabar... ward number 11
    MdBabar... ward number 11
    Barhampur, Buxar•
    22 hrs ago
  • रफीगंज पुलिस की लगातार दबिश का असर अब दिखने लगा है। रफीगंज प्रखंड के पोगर गांव में दहेज मृत्यु के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने आखिरकार न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रफीगंज थाना कांड संख्या 152/25 के तहत दर्ज दहेज मृत्यु मामले में पोगर गांव के आरोपी संजय चौधरी, प्रदीप चौधरी तथा शनिचरी देवी उर्फ देवन्ती देवी लंबे समय से फरार चल रहे थे। रफीगंज पुलिस की लगातार छापेमारी और दबाव के चलते तीनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यह मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के पोगर गांव से जुड़ा है, जहां दहेज को लेकर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दबाव में आकर तीनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    1
    रफीगंज पुलिस की लगातार दबिश का असर अब दिखने लगा है। रफीगंज प्रखंड के पोगर गांव में दहेज मृत्यु के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने आखिरकार न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रफीगंज थाना कांड संख्या 152/25 के तहत दर्ज दहेज मृत्यु मामले में  पोगर गांव के आरोपी संजय चौधरी, प्रदीप चौधरी तथा शनिचरी देवी उर्फ देवन्ती देवी लंबे समय से फरार चल रहे थे। रफीगंज पुलिस की लगातार छापेमारी और दबाव के चलते तीनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
यह मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के पोगर गांव से जुड़ा है, जहां दहेज को लेकर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे।
शुक्रवार सुबह 8 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दबाव में आकर तीनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।  फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) गुरुवार को गोह प्रखंड कार्यालय सभागार में फाग पंचायत में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ जो दोपहर करीब 1:00 बजे पूरी कर ली गई। इधर चौथी बार बलिराम यादव को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीनिवास शर्मा को 379 मतों से हरा दिया। बलिराम यादव को 744 मत प्राप्त हुआ जबकि श्रीनिवास शर्मा को 365 मत ही प्राप्त हुआ। वहीं महेश यादव को मात्र 299 मत प्राप्त हुआ, और वे तीसरे स्थान पर रहें। मतगणना संपन्न होने के बाद बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार दिनकर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं जीत के बाद बलिराम यादव ने गोह के पूर्व विधायक स्व. रामशरण यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे पंचायत के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से वर्ष 2006 से ही जुड़े हुए हैं, और सुख-दुःख में हमेशा साये की तरह खड़े रहते हैं, जिसका परिणाम है कि हमें चौथी बार किसानों ने स्वीकार किया है।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गुरुवार को गोह प्रखंड कार्यालय सभागार में फाग पंचायत में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना  कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ जो दोपहर करीब 1:00 बजे पूरी कर ली गई। इधर चौथी बार बलिराम यादव को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीनिवास शर्मा को 379 मतों से हरा दिया। बलिराम यादव को 744 मत प्राप्त हुआ जबकि श्रीनिवास  शर्मा को 365 मत ही प्राप्त  हुआ। वहीं महेश यादव को मात्र 299 मत प्राप्त हुआ, और वे तीसरे स्थान पर रहें। मतगणना संपन्न होने के बाद बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार दिनकर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं जीत के बाद बलिराम यादव ने गोह के पूर्व विधायक स्व. रामशरण यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे पंचायत के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से वर्ष 2006 से ही जुड़े हुए हैं, और सुख-दुःख में हमेशा साये की तरह खड़े रहते हैं, जिसका परिणाम है कि हमें चौथी बार किसानों ने स्वीकार किया है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • Jay chhathi Maiya Chaitra Navratri Hardik shubhkamnaen
    1
    Jay chhathi Maiya Chaitra Navratri Hardik shubhkamnaen
    user_Arjun Gupta ji
    Arjun Gupta ji
    Video Creator डुमरांव, बक्सर, बिहार•
    19 hrs ago
  • यहां शादी-विवाह, पार्टी एवं अन्य सभी आयोजनों के लिए डायरेक्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। प्रो० मो० सलीम अली (चुन्नु भाई) द्वारा संचालित इस प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन क्वालिटी के उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं। यहाँ उपलब्ध सामग्री: कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, टॉफी, मिक्चर, लहारी जीरा, पानी आदि। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय पर डिलीवरी की व्यवस्था भी की जाती है, जिससे हर आयोजन सफल और यादगार बन सके। 📍 पता: पुरानी पुलिस लाइन, पेट्रोल पंप के पास, आरा 📞 संपर्क करें: 9709514432, 7479987005 “एक ऐसा स्वाद, जो हर पल रहे याद”
    1
    यहां शादी-विवाह, पार्टी एवं अन्य सभी आयोजनों के लिए डायरेक्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
प्रो० मो० सलीम अली (चुन्नु भाई) द्वारा संचालित इस प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन क्वालिटी के उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं।
यहाँ उपलब्ध सामग्री:
कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, टॉफी, मिक्चर, लहारी जीरा, पानी आदि।
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय पर डिलीवरी की व्यवस्था भी की जाती है, जिससे हर आयोजन सफल और यादगार बन सके।
📍 पता: पुरानी पुलिस लाइन, पेट्रोल पंप के पास, आरा
📞 संपर्क करें: 9709514432, 7479987005
“एक ऐसा स्वाद, जो हर पल रहे याद”
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.