logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद स्तरीय क्रियान्वयन व अनुश्रवण समिति की बैठक में महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के डीएम ने दिए निर्देश डीएलसीसी की बैठक में महिला लाभार्थियों को समूहों से जोड़ने, समूह उत्पादों की बिक्री तथा सीएम युवा उद्यमी योजना में अधिकाधिक आवेदन कराने के निर्देश रायबरेली-30 जुलाई 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन व अनुश्रवण समिति (डी०एल०सी०सी०) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकासपरक एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा महिला एवं युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिला लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए, ताकि उन्हें सामूहिक रूप से रोजगार एवं आय के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों को स्थानीय बाजारों के साथ-साथ अन्य उपयुक्त बाजारों में भी उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके। उन्होंने समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने को कहा, जिससे महिलाओं को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल सके और वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को योजना के प्रति जागरूक कर उन्हें उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। पात्र युवाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उनके आवेदन समयबद्ध रूप से कराए जाएं तथा आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार तलाशने की बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि समूह की महिलाओं को साक्षरता अभियान से जोड़ते हुए उन्हें साक्षर बनाया जाए, ताकि वे अपने अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय गतिविधियों की जानकारी स्वयं प्राप्त कर सकें तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्र रहमान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_पवन कुमार गुप्ता
पवन कुमार गुप्ता
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
9 hrs ago
5323f05d-a354-48e5-9a07-416043e0b5f6

जनपद स्तरीय क्रियान्वयन व अनुश्रवण समिति की बैठक में महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के डीएम ने दिए निर्देश डीएलसीसी की बैठक में महिला लाभार्थियों को समूहों से जोड़ने, समूह उत्पादों की बिक्री तथा सीएम युवा उद्यमी योजना में अधिकाधिक आवेदन कराने के निर्देश रायबरेली-30 जुलाई 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन व अनुश्रवण समिति (डी०एल०सी०सी०) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकासपरक एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा महिला एवं युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिला लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए, ताकि उन्हें सामूहिक रूप से रोजगार एवं आय के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों को स्थानीय बाजारों के साथ-साथ अन्य उपयुक्त बाजारों में भी उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके। उन्होंने समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने को कहा, जिससे महिलाओं को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल सके और वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को योजना के प्रति जागरूक कर उन्हें उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। पात्र युवाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उनके आवेदन समयबद्ध रूप से कराए जाएं तथा आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार तलाशने की बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि समूह की महिलाओं को साक्षरता अभियान से जोड़ते हुए उन्हें साक्षर बनाया जाए, ताकि वे अपने अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय गतिविधियों की जानकारी स्वयं प्राप्त कर सकें तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्र रहमान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। रायबरेली - राहुल गांधी पर टिप्पणी का मामला गरमाया। -- बीजेपी जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो का विरोध। -- कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। -- कार्यवाही करने की मांग की गई। लालगंज क्षेत्र का मामला।
    1
    कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। 
रायबरेली - राहुल गांधी पर टिप्पणी का मामला गरमाया।
-- बीजेपी जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो का विरोध।
-- कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। 
-- कार्यवाही करने की मांग की गई। 
लालगंज क्षेत्र का मामला।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाबा ग्राउंड में हेलीपैड का विरोध: युवाओं ने कहा- 'हमारा खेल का मैदान बचाओ' रायबरेली | अमावा ब्लॉक के बूढ़नपुर ग्राम सभा में स्थित 'बाबा ग्राउंड' को लेकर विवाद गहरा गया है। वर्षों से युवाओं की फौज में भर्ती की तैयारी और खेलकूद का केंद्र रहे इस मैदान में प्रशासन हेलीपैड बनाने जा रहा है। इसका कड़ा विरोध करते हुए स्थानीय युवाओं ने जिला अधिकारी से इसे रोकने और किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि यह मैदान विधायक अदिति सिंह के पिताजी द्वारा क्षेत्र के युवाओं को दिया गया एक अनमोल तोहफा है। यहाँ न केवल ग्रामीण बच्चे क्रिकेट खेलते हैं, बल्कि सेना में जाने वाले युवा रोज़ाना दौड़ और कसरत करते हैं। इसी मैदान पर ब्लॉक स्तरीय खेलों का आयोजन भी होता रहा है। हेलीपैड बनने से इन युवाओं का भविष्य और खेल का एकमात्र सहारा छिन जाएगा। विवाद तब और बढ़ गया जब निर्माण के नाम पर यहाँ लगे तीन विशालकाय हरे आम के पेड़ काट दिए गए और प्यास बुझाने वाला इकलौता हैंडपंप भी उखाड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इन पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जहाँ वन विभाग इसे राजस्व का मामला बता रहा है, वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी इसे पीडब्ल्यूडी (PWD) की कार्रवाई बता रहे हैं। इससे पहले भी यहाँ सरकारी बाजार बनाने का प्रस्ताव आया था, जिसे बच्चों के विरोध के बाद प्रशासन ने बदल दिया था। अब ग्रामीणों ने विधायक अदिति सिंह से हस्तक्षेप की अपील की है ताकि उनके बच्चों का खेल का मैदान सुरक्षित रह सके। युवाओं का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन हेलीपैड किसी अन्य खाली सरकारी जमीन पर बनाया जाना चाहिए।
    4
    बाबा ग्राउंड में हेलीपैड का विरोध: युवाओं ने कहा- 'हमारा खेल का मैदान बचाओ'
रायबरेली | अमावा ब्लॉक के बूढ़नपुर ग्राम सभा में स्थित 'बाबा ग्राउंड' को लेकर विवाद गहरा गया है। वर्षों से युवाओं की फौज में भर्ती की तैयारी और खेलकूद का केंद्र रहे इस मैदान में प्रशासन हेलीपैड बनाने जा रहा है। इसका कड़ा विरोध करते हुए स्थानीय युवाओं ने जिला अधिकारी से इसे रोकने और किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की है।
युवाओं का कहना है कि यह मैदान विधायक अदिति सिंह के पिताजी द्वारा क्षेत्र के युवाओं को दिया गया एक अनमोल तोहफा है। यहाँ न केवल ग्रामीण बच्चे क्रिकेट खेलते हैं, बल्कि सेना में जाने वाले युवा रोज़ाना दौड़ और कसरत करते हैं। इसी मैदान पर ब्लॉक स्तरीय खेलों का आयोजन भी होता रहा है। हेलीपैड बनने से इन युवाओं का भविष्य और खेल का एकमात्र सहारा छिन जाएगा।
विवाद तब और बढ़ गया जब निर्माण के नाम पर यहाँ लगे तीन विशालकाय हरे आम के पेड़ काट दिए गए और प्यास बुझाने वाला इकलौता हैंडपंप भी उखाड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इन पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जहाँ वन विभाग इसे राजस्व का मामला बता रहा है, वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी इसे पीडब्ल्यूडी (PWD) की कार्रवाई बता रहे हैं।
इससे पहले भी यहाँ सरकारी बाजार बनाने का प्रस्ताव आया था, जिसे बच्चों के विरोध के बाद प्रशासन ने बदल दिया था। अब ग्रामीणों ने विधायक अदिति सिंह से हस्तक्षेप की अपील की है ताकि उनके बच्चों का खेल का मैदान सुरक्षित रह सके। युवाओं का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन हेलीपैड किसी अन्य खाली सरकारी जमीन पर बनाया जाना चाहिए।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलोन कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष और सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन मर्यादा और सम्मान की सीमाओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादा और सम्मान की इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगी। इस प्रदर्शन में धर्मेंद्र सिंह, तनवीर अहमद, आदिल, मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े और आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे।
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलोन कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष और सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन मर्यादा और सम्मान की सीमाओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादा और सम्मान की इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगी।
इस प्रदर्शन में धर्मेंद्र सिंह, तनवीर अहमद, आदिल, मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े और आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_C. K. OJHA
    C. K. OJHA
    Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 'चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़' राम मंदिर में BJP-RSS ने 'चढ़ावा चोरी' कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है। आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' एवं क्षात्रों के आन्दोलन में पुलिस बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    4
    'चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़'

राम मंदिर में BJP-RSS ने 'चढ़ावा चोरी' कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है।

आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' एवं क्षात्रों  के आन्दोलन में पुलिस बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

📍 दिल्ली
पराग प्रसाद रावत
   महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
  विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा.... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा.... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli
    1
    पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा....
वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल 
#voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli
पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा....
वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल 
#voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। सलोन कोतवाली पुलिस को कांग्रेसियों ने दिया प्रार्थना पत्र,भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग। 31:7:2026 को 11:30 सुबह कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। वही सलोन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह तनवीर अहमद आदिल मनीष सिंह मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े आनंद सिंह आदि तमाम कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है
पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। 
सलोन कोतवाली पुलिस को कांग्रेसियों ने दिया प्रार्थना पत्र,भाजपा जिलाध्यक्ष पर  कार्रवाई की मांग। 31:7:2026 को 11:30 सुबह कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। वही सलोन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह  तनवीर अहमद आदिल मनीष सिंह मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े आनंद सिंह आदि तमाम कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Abhishek Tripathi
    Abhishek Tripathi
    Court reporter डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने सदर कोतवाली में तहरीर रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी के खिलाफ कांग्रेस ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने अपने एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार पासी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 30 जुलाई को हाथी पार्क स्थित धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की तथा रायबरेली में प्रवेश नहीं करने देने की धमकी दी। तहरीर में इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताते हुए विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने सदर कोतवाली में तहरीर
रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी के खिलाफ कांग्रेस ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने अपने एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार पासी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 30 जुलाई को हाथी पार्क स्थित धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की तथा रायबरेली में प्रवेश नहीं करने देने की धमकी दी। तहरीर में इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताते हुए विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है। प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।
    4
    सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे'
रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी  ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है।
प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.