वाराणसी: शिवपुर में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनी, विरोध करने पर सिर फोड़ा वाराणसी: शिवपुर में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनी, विरोध करने पर सिर फोड़ावाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के बड़ालालपुर स्थित खुशहाल नगर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार दोपहर बाजार से बच्चों के साथ घर लौट रही एक महिला से मुंह बांधे अज्ञात बदमाशों ने जबरन सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर धक्का देकर उनका सिर फोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैगेट पर पहुंचते ही बदमाशों ने किया हमला मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर (सिंगारपुर) की रहने वाली प्रिया सिंह पत्नी कृष्ण कुमार सिंह अपने बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में बड़ालालपुर के खुशहाल नगर (सेक्टर A, लेन नंबर 4) में किराए के मकान में रहती हैं। 24 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे जब वह बाजार से लौटकर अपने घर के मुख्य गेट पर पहुंचीं, तभी अचानक मुंह बांधे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।सिर फटने से लहूलुहान हुई पीड़िता बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन जबरदस्ती झपट ली। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं और उनका सिर फटने से गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दी। शिवपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 309(6) के तहत मुकदमा (FIR No. 0383/2026) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
वाराणसी: शिवपुर में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनी, विरोध करने पर सिर फोड़ा वाराणसी: शिवपुर में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनी, विरोध करने पर सिर फोड़ावाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के बड़ालालपुर स्थित खुशहाल नगर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार दोपहर बाजार से बच्चों के साथ घर लौट रही एक महिला से मुंह बांधे अज्ञात बदमाशों ने जबरन सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर धक्का देकर उनका सिर फोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैगेट पर पहुंचते ही बदमाशों ने किया हमला मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर (सिंगारपुर) की रहने वाली प्रिया सिंह पत्नी कृष्ण कुमार सिंह अपने बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में बड़ालालपुर के खुशहाल नगर (सेक्टर A, लेन नंबर 4) में किराए के मकान में रहती हैं। 24 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे जब वह बाजार से लौटकर अपने घर के मुख्य गेट पर पहुंचीं, तभी अचानक मुंह बांधे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।सिर फटने से लहूलुहान हुई पीड़िता बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन जबरदस्ती झपट ली। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं और उनका सिर फटने से गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दी। शिवपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 309(6) के तहत मुकदमा (FIR No. 0383/2026) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
- सपेरा ने नाग नागिन के जोड़े को किया रेस्कीयू , घर में बहुत दिनों से रहते थे लोग दहशत में दिखाई देते थे धानापुर l थाना क्षेत्र के सीता पोखरी गांव स्थित एक व्यक्ति के गौ शाला के समीप एक टिन सेड में रखे उपले के ढेर में विगत कई दिनों से डेरा जमाये नाग नागिन के जोड़े को सपेरा ने मंगलवार कोदर्जनो ग्रामीणों के भीड़ के बीच रेस्कीयू किया l मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सीता पोखरी ( धराँव ) निवासी किसान सागर यादव के गौ शाला परिसर के पास बने टिन सेड में उपला रखा गया था l जिसमे कुछ दिनों पूर्व से नाग नागिन के जोड़ा ने अपना डेरा जमा रखा था l लगभग एक सप्ताह पूर्व घर की एक महिला खाना बनाने के लिएउपले निकलने के लिए जैसे ही टिन सेड में पहुंची तो सांप के जोड़े उपले से निकलकर कुछ दुरी पर जमीन पर कुंडली जमाकर बैठे मिले यह नजारा देखते ही उक्त महिला डर कर भाग ख़डी हुईं औऱ घर जाकर परिजनों से सांप के बारे में बताई ज़ब तक लोग मौके पर पहुँचते उसके पहले दोनों सांप उपले में घुस चुके थे l उसके बाद से अक्सर सांप के जोड़े गौ शाला परिसर के आस पास इधर उधर घूमते दिख जाते थे औऱ जैसे ही उनके सामने कोई व्यक्ति पड़ता तो फूफकारते हुए भागकर उपले की ढेर में छुप जाते रहे l भुक्तभोगी शिव बदन यादव ने बताया कि नाग पंचमी के त्योंवहार से पहले से ही नागदेवता अपने नागिन के साथ दिखाई पड़ रहे थे मगर हमलोग सोच रहे थे इन्हे छेड़ना उचित नहीं है अपने आप निकल कर कहीं चले जायेगे मगर ज़ब बार बार दिखाई पड़ने लगे तो घर के सभी के सभी लोग सतर्क होकर आते जाते रहे l इसके बाद मंगलवार को मजबूरन खतरा से बचने के लिए प्रसहटा गांव केएक सपेरा को बुलाकर आस पास के ग्रामीण लोगो के मौजूदगी में उपले के ढेर से सांप के जोड़े के साथ उपले क़ी ढेर में छिपी एक गुमी सांप भी मिली l जिसे काफ़ी मशक्कत के बाद निकाला गया उसके बाद सपेरा ने रेसस्क्यू करके एक मिट्टी क़ी हांडी में भरकर सांप के जोड़े को किसी अन्यत्र जगह छोड़ने को लें गया तब जाकर परिजनों ने राहत क़ी सांस लिए l1
- वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव,लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।1
- वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी* *वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी* *वाराणसी/चिरईगांव।* जब देशभर में लोग स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे थे और अपने परिवार के साथ घूम-फिर रहे थे, वहीं वाराणसी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम आधार चौधरी अपनी टीम के साथ सड़कों पर घायल और बेसहारा गौमाता की सेवा में जुटे रहे। डॉ. राम आधार चौधरी ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी गौमाता का उपचार कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। उनके साथ डॉ. सुधांशु सिंह, उमेश पांडेय, रोहित, शशिकांत, रामविलास और प्रवेश ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया। इस दौरान एक और गंभीर तस्वीर सामने आई। कई स्थानों पर पशुओं की मृत्यु के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बजाय बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही यह स्थिति समाज की पशुओं के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती है। ऐसे समय में डॉ. राम आधार चौधरी और उनकी टीम का सड़क पर उतरकर घायल पशुओं का इलाज करना मानवता और पशु सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका यह कार्य यह संदेश देता है कि देश की सेवा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी निभाने से भी होती है। वाराणसी की सड़कों पर सेवा का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है—बेसहारा पशु भी हमारी जिम्मेदारी हैं और उन्हें सड़क पर तड़पने या मरने के लिए छोड़ देना किसी भी संवेदनशील समाज की पहचान नहीं हो सकती।1
- वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव, BHU-लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई,जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।1
- टांडाकला में खूंखार सांड का हमला, 70 वर्षीय महिला गंभीर घायल1
- वाराणसी में भारी बारिश का कहर सारनाथ में गिरे दो विशाल पेड़ आवागमन बाधित न्यूज टू इंडिया से संवाददाता एबुल टोन की खास रिपोर्ट सारनाथ क्षेत्र वाराणसी मंगलवार को भारी बारिश होने के कारण सारनाथ क्षेत्र के आशापुर में स्टेट बैंक के पास रोड पर लगा हुआ दो भारी पेड़ गिर गया जिससे आवागमन काफी बाधित हो गया राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत पेड़ गिरने से चलते हुए राहगीरों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा वहीं गाड़ी वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई। साथ ही रोड पर जलजमाव होने के कारण राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।1
- 🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭 उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई। रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।1
- कलम की धार तेज धार से जमीन के पुराने विवाद में खूनी खेल, कंदैला में युवक को सिर में मारी गोली, जिला अस्पताल में मौत अयोध्या। थाना पूराकलंदर के कंदैला गांव में जमीन के पुराने विवाद ने आज खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय राम लगन मौर्य पुत्र स्व. संतराम मौर्य को सिर में गोली मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी मां 60 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्व. संतराम मौर्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज Darshan Nagar रेफर किया गया है। सुबह कहासुनी, शाम को फायरिंग बताया गया कि आज शाम लगभग 6 बजे राम लगन मौर्य के घर के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। आरोप है कि गांव के ही राज सिंह पुत्र स्व. सूर्यभान सिंह, विजय भान सिंह, इंद्रभान सिंह पुत्रगण स्व. जैसराज सिंह और सरदार सिंह पुत्र कृष्ण कांत सिंह ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद असलहे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे राम लगन के सिर में लगी। सूचना पर पूराकलंदर पुलिस और पीआरवी 112 मौके पर पहुंची। परिजनों व एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम लगन को मृत घोषित कर दिया। पहले भी हो चुकी है मारपीट और आगजनी ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी इस विवाद में मारपीट और आगजनी तक की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस में कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। आज इसी पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस जांच में जुटी, गांव में फोर्स तैनात घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एसएसपी के निर्देश पर थाने की फोर्स के साथ अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कलम की तीखी टिप्पणी अयोध्या में जमीन के विवाद सुलह से नहीं, लहूलुहान होकर खत्म हो रहे हैं। कंदैला में पहले आगजनी, फिर फायरिंग, अब हत्या - क्या राजस्व और पुलिस विभाग पहले जाग जाता तो आज एक मां का बेटा जिंदा होता? प्रशासन को ऐसे चिन्हित पुराने विवादों में समय रहते सख्त कार्रवाई करनी होगी, वरना हर विवाद का अंत गोली से ही होगा।5