पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर बहुउद्देशीय हॉल व वज्र वाहन की व्यवस्थाओ का जायजा कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक बाराबंकी , श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। इस क्रम में उन्होंने बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही, कानून-व्यवस्था एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आरक्षित वज्र वाहन का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें लगे सुरक्षा उपकरणों, कम्यूनिकेशन सेट, एंटी-रॉयट गियर्स की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन में उपलब्ध सभी वाहनों और उपकरणों को हमेशा उत्कृष्ट व क्रियाशील स्थिति में रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था की चुनौती से तुरंत और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर बहुउद्देशीय हॉल व वज्र वाहन की व्यवस्थाओ का जायजा कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक बाराबंकी , श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। इस क्रम में उन्होंने बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही, कानून-व्यवस्था एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आरक्षित वज्र वाहन का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें लगे सुरक्षा उपकरणों, कम्यूनिकेशन सेट, एंटी-रॉयट गियर्स की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन में उपलब्ध सभी वाहनों और उपकरणों को हमेशा उत्कृष्ट व क्रियाशील स्थिति में रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था की चुनौती से तुरंत और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके
- करीबी मित्र बनकर बुजुर्ग के खाते से ₹3.35 लाख निकाले, पीड़ित ने बताई पूरी कहानी!1
- घुघटेर पुलिस ने बरामद किया खोया मोबाइल, पीड़ित को लौटाया फोन बाराबंकी के थाना घुघटेर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए ददेरा गांव निवासी दिलीप कुमार का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर दिलीप कुमार के चेहरे पर खुशी छा गई और उन्होंने राहत की सांस ली। मोबाइल फोन बरामद कर उसे उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने में कांस्टेबल मंजेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के इस प्रयास से दिलीप कुमार को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सका। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस आमजन की सहायता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है। घुघटेर पुलिस की इस पहल से जहां एक ओर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटी, वहीं दूसरी ओर पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ।1
- सदरपुर में देर रात कच्ची दीवार गिरने से हादसा: एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, दो मवेशियों की मौत सदरपुर (सीतापुर), सदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमपुर के मजरा उमरापुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मलबे में दबकर दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उमरापुर निवासी भोले (पुत्र रामचेले) देर रात घर के पास मौजूद थे। रात करीब दो बजे अचानक पुरानी कच्ची दीवार अचानक ढह गई। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे भोले को बाहर निकाला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के समय दीवार के सहारे बंधे एक बकरे और गाय के बछड़े की मलबे में दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया और दैवीय आपदा राहत के तहत अग्रिम कार्रवाई शुरू की।1
- रानीगंज में 40 फुट ऊंचे दरबार में विराजमान हैं मां जगदंबा, भव्य जागरण में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का उल्लास रामनगर विधानसभा की शान बृजपाल सिंह ‘ज्ञानू भैया’ के मनमोहक नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बाराबंकी। जिले की रामनगर विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज गांव में मां जगत जननी जगदंबा का भव्य दरबार श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां मां दुर्गा का दरबार लगभग 40 फुट ऊंचा बनाया गया है, जिसमें मां जगदंबा विराजमान हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मां के दरबार में आयोजित हो रहे सुंदर कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी क्रम में बीती रात आयोजित मां के जगराते में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। जगराते के दौरान रामनगर विधानसभा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजपाल सिंह ‘ज्ञानू भैया’ के मनमोहक नृत्य का वीडियो सामने आया है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय ज्ञानू भैया को उनके समर्थक गरीबों की मदद करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले व्यक्ति के रूप में देखते हैं। जगराते में उनके उत्साहपूर्ण अंदाज और नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग मां के दरबार की भव्यता और जगराते के भक्तिमय माहौल को देख सकें। रानीगंज में सजे मां जगदंबा के इस भव्य दरबार और धार्मिक आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मां की भक्ति, जयकारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।1
- 🚨 बाराबंकी: युवक को अगवा कर मारपीट और वीडियो वायरल करने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार ⚖️ 📍 बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम दरामनगर में एक युवक को कथित तौर पर अगवा कर मारपीट करने, ₹1,200 छीनने और घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 📝 क्या है पूरा मामला? पीड़िता आरती पत्नी सुधीर कुमार वर्मा के अनुसार, 7 अक्टूबर की शाम गांव के ही सलीम उर्फ गांधी पुत्र सुनील ने उनके बेटे रमन उर्फ आर्यन को फोन करके बुलाया। आरोप है कि इसके बाद वह अपने 4-5 साथियों के साथ उसे सतरिख स्थित बक्सी बाबा के पास ले गया, जहां लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई। ⚠️ पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान ₹1,200 छीन लिए गए और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। 👮 पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप पीड़िता का कहना है कि 9 अक्टूबर को कोतवाली नगर थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन तीन दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बाद में घटनास्थल थाना सतरिख क्षेत्र में होने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया गया। 📢 इसके बाद 12 अक्टूबर को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 🔎 अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। 📲 खबर को लाइक 👍, शेयर 🔄 और पेज को फॉलो करना न भूलें। ✍️ रिपोर्ट: अनिल कुमार जर्नलिस्ट 📰 #Barabanki #बाराबंकी #UttarPradesh #पुलिस #जनहित #AnilKumarJournalist1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- सभी जनता को मैं बताना चाहता हूं कि आप सभी लोग देख सकते हैं कौन से किस प्रकार भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के एक एक युवा एक एक बहुजन समाज को जोड़ने के लिए कितनी मेहनत कर रहा है सभी जनता को मैं बताना चाहता हूं कि आप सभी लोग देख सकते हैं कौन से किस प्रकार भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के एक एक युवा एक एक बहुजन समाज को जोड़ने के लिए कितनी मेहनत कर रहा है1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1