जमोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: 'अभियान मुस्कान' के तहत शादी का झांसा देकर अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब. पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे 'अभियान मुस्कान' के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में जमोड़ी पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने शादी और सुनहरे भविष्य का झांसा देकर अगवा की गई नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। *शादी का झांसा और सुनहरे भविष्य का प्रलोभन:* माह अप्रैल के दूसरे सप्ताह में थाना जमोड़ी क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी। जाँच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने किशोरी को 'अच्छे जीवन', 'शादी' और 'सुख-सुविधाओं' का प्रलोभन देकर अपने जाल में फँसाया और उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। आरोपी किशोरी को लेकर राज्य की सीमाएं लांघते हुए महाराष्ट्र भाग गया था। *कल्याण (महाराष्ट्र) में दबिश और रेस्क्यू:* विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम को लोकेशन कल्याण (महाराष्ट्र) में मिली। थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल महाराष्ट्र के लिए कूच किया। टीम ने स्थानीय पुलिस के समन्वय से कल्याण में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और आरोपी के चंगुल से नाबालिग किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब किया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर सीधी लाया गया, जहाँ उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। *पुलिस टीम की विशेष भूमिका:* 1400 किलोमीटर दूर जाकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, उनि. वर्षा यादव, महिला प्रधान आरक्षक कुसुम, आरक्षक नीरज एवं आरक्षक अभिषेक की विशेष एवं सक्रिय भूमिका रही। #MP_Police

- बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। हरैया क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (JE) अजीत कुमार सिंह को एक महिला ने उनके ही कार्यालय में जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि यह महिला विभाग में तैनात लाइनमैन मिश्रीलाल की पत्नी है, जिसे जेई द्वारा नौकरी से हटाए जाने के बाद वह आक्रोशित थी। हाथापाई और बदसलूकी का लाइव वीडियो करीब 36 सेकंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली घर का दफ्तर किसी अखाड़े में तब्दील हो गया है। वीडियो की शुरुआत में ही महिला और जेई के बीच तीखी बहस हो रही है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में जेई महिला का हाथ पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं, जिसके जवाब में महिला ने भी जेई पर हमला बोल दिया। दफ्तर के बाहर भी दोनों के बीच काफी देर तक छीना-झपटी और धक्का-मुक्की चलती रही। जेई का विवादों से पुराना नाता! स्थानीय लोगों और विभागीय सूत्रों की मानें तो जेई अजीत कुमार सिंह पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। उन पर कर्मचारियों और आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले भी ग्रामीणों ने उनके खिलाफ कार्यालय का घेराव किया था। ताजा मामले में लाइनमैन मिश्रीलाल को सेवा से मुक्त किए जाने के बाद उनकी पत्नी सीधे 'इंसाफ' मांगने पहुंची थी, जिसने वहां मौजूद सभी को सन्न कर दिया। दहशत में कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस घटना के समय दफ्तर में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग मूकदर्शक बने रहे या मोबाइल पर वीडियो बनाते दिखे। हालांकि, इस मारपीट के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में खलबली है। पुलिस अब इस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बड़ा सवाल: क्या विभागीय कार्रवाई का बदला इस तरह हिंसा से लेना जायज है? या जेई का महिला के साथ हाथ पकड़कर खींचना उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है? नोट: यह समाचार वीडियो में दी गई जानकारी और 'राष्ट्रहित की आवाज' न्यूज़ के विजुअल्स पर आधारित है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 वारंट के बहाने घर में घुसी पुलिस, 22 तोला सोना चोरी! इंदौर में दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड” इंदौर में वारंट तामील कराने के बहाने गौरव जैन के घर में पुलिसकर्मी घुसे। CCTV बंद किए। मास्टर चाभी से लॉक खोला। आरोप है कि वो 22 तोला सोना चुराकर ले गए। दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। ये पांचों पुलिसकर्मी 22.50 तोला सोना गायब करने, CCTV बंद करने और अन्य गंभीर आरोपों में डीसीपी कुमार प्रतीक द्वारा तत्काल सस्पेंड कर दिए गए हैं। *सस्पेंड हुए पुलिसकर्मी* (लसूड़िया थाना, इंदौर):एसआई संजय विश्नोई (मुख्य आरोपी) प्रणीत भदौरिया (प्रधान आरक्षक) रणवीर कुशवाह / रवींद्र कुशवाह दिनेश गुर्जर दीपेंद्र मिश्रा1
- Post by Bablu Namdev1
- Post by पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल1
- कोतवाली पुलिस और माइनिंग विभाग की कथित मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। तीन नंबर गेट के आगे पुल के नीचे से खुलेआम रेत का खनन किया जा रहा है। दिन-रात ट्रैक्टर और डंपरों के जरिए रेत की ढुलाई हो रही है, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।1
- Singrauli RTO विभाग द्वारा नियमो की अनदेखी करने वाले वाहनों पर तावड़ तोड़ की गई कार्यवाही1
- Post by User39431
- रीवा बिछिया थाना अंतर्गत सोमवार कि रात रीठी गांव के पास गांजा सहित ₹6 लोगों को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने बताया कि सीधी जिले से दो लग्जरी गाड़ियां रीठी गांव के तालाब के पास गांजा डिलीवरी देने के लिए खड़े हुए थे मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई गाड़ी में बैठे हुए लोगों की तलाशी ली गई और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 28 किलो गांजा बरामद किया गया बताया गया कि अतुल पटेल आशीष पटेल सुशील जायसवाल राजा जायसवाल उड़ीसा से गांजा लेकर आए हुए थे जहां उन्हें उत्तर प्रदेश के बांदा गांजा भेजना था बांदा से आए हुए राधेश्याम कश्यप बांदा उत्तर प्रदेश अनुज निषाद को गाडी सहित गिरफ्तार किया गया जहां उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है बताया गया कि विगत कई वर्ष से लगातार गांजा की तस्करी कर रहे थे सूत्रों की माने तो रीढी गांव के पास किसी गांजा तस्कर को भी गांजा दिया जाना था बिछिया थाना क्षेत्र के रीठी गांव में गांजा की तस्करी की जा रही है पुलिस द्वारा आज तक कार्रवाई नहीं की गई है तो वहीं दूसरी और महसाँव जयसवालों द्वारा गांजा की तस्करी की जा रही है पुलिस के इशारे पर अवैध गांजा का कारोबार फल फूल रहा है पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है3