हल्द्वानी के लालकुआं में सड़क हादसा, महिला की मौत, 8 घायल। The Aman Times 🚨 सड़क हादसे में महिला की मौत, 8 घायल 📍 लालकुआं/हल्द्वानी शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट पर बड़ा हादसा हो गया। हल्द्वानी से लालकुआं जा रहे एक ऑटो की नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। 💔 हादसे में रोजी (28 वर्ष) पत्नी शाहरुख, निवासी गफूर बस्ती, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚑 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने बेतरतीब कट लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। प्रशासन से इन्हें व्यवस्थित करने की मांग उठ रही है। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
हल्द्वानी के लालकुआं में सड़क हादसा, महिला की मौत, 8 घायल। The Aman Times 🚨 सड़क हादसे में महिला की मौत, 8 घायल 📍 लालकुआं/हल्द्वानी शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट पर बड़ा हादसा हो गया। हल्द्वानी से लालकुआं जा रहे एक ऑटो की नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। 💔 हादसे में रोजी (28 वर्ष) पत्नी शाहरुख, निवासी गफूर बस्ती, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚑 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने बेतरतीब कट लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। प्रशासन से इन्हें व्यवस्थित करने की मांग उठ रही है। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
- Post by Dpk Chauhan1
- लावारिस लाश को मिला न्याय — हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री” 🟦 मुख्य खबर: हरिद्वार से एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक लावारिस लाश के मामले में पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई है। एसएसपी नवनीत सिंह के प्रभावी नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया। 🟥 घटना का खुलासा: पुलिस जांच में सामने आया कि दो आरोपियों ने शराब और गांजे के नशे में मृतक के पास पैसे देख लालच में आकर उसकी हत्या कर दी। दरिंदों ने पत्थर मारकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। 🟨 पुलिस कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुद वादी बनकर मुकदमा दर्ज किया और लगातार जांच करते हुए दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 🟦 अब भी एक सवाल: हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस लगातार शिनाख्त के प्रयास कर रही है। 🟥 समापन: एक बार फिर हरिद्वार पुलिस ने साबित कर दिया है कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के हाथों से बच नहीं सकता।1
- Post by Kehar Singh5
- चमियाला में ताजे फल-सब्जी की सबसे भरोसेमंद दुकान – जगदम्बा फ्रूट एंड सब्जी विक्रेता #parvatpaigaam #chamiyala.. #OrganicVegetableGarden #GrowYourOwnVeggies #UrbanGardening #organicfarming, #organicvegetables, #growyourown, #homegrown, #organicgardening, and #farmtotable.1
- नारी संसोधन बिल को लेकर भाजपा ने सभी जगहों पर अपना मोर्चा खोल दिया है. इसे चुनावी प्रकरण कहे या नारी सम्मान कि बात. यह बिल कल सदन मे गिरने के बावजूद अब भाजपा इसे सड़क पर लेकर पहुंच रही है. भाजपा अब यह हुंकार दिल्ली से पहाड़ो तक लाने के लिए तैयार हो चुकी है. इसी प्रकरण मे भाजपा नेत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने सरकार का साथ देते हुए विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा.नारी सम्मान और अधिकारों की बात जब भी आती है, तब राजनीति से ऊपर उठकर सोचने की आवश्यकता होती है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा में नारी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिल पर अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया और यह पारित नहीं हो सका। यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों, सम्मान और भविष्य से जुड़ा विषय था। सरकार ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, ने इसमें सहयोग करने के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी। यह रवैया न केवल निराशाजनक है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की भावना के भी विपरीत है। आज देश की महिलाओं में जागरूकता और आत्मसम्मान का जो भाव है, वह बताता है कि वे अब अपने अधिकारों के लिए स्वयं खड़ी होने को तैयार हैं। यही समय है जब अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति में अवसर दिया जाए। साथ ही विनीता रावत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन है कि आगामी चुनावों में महिलाओं को अधिकतम प्रतिनिधित्व दिया जाए, कम से कम 50% टिकट महिलाओं को प्रदान कर उन्हें नेतृत्व का अवसर दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश की सशक्त महिलाएं अपने कार्यों से हर उस मानसिकता को जवाब देंगी, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकना चाहती है।1
- थाना किरतपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गंगावाला में एक नाबालिग बच्चे के साथ गलत कार्य किये जाने पर स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अंजनी कुमार चतुर्वेदी सर की बाइट।1
- देहरादून देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर क्षेत्र में सुसंगठित गैंग बनाकर अपने दैनिक खर्चो की पूर्ति हेतु गौकशी /चोरी/ वाहन चोरी जैसे अपराधों में लिप्त रहकर अवैध रुप से धनोपार्जन करने वालो के विरूध्द गुण्डा अधिनियम में कार्यवाही के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के कुशल नेत्तृव में थाना भगवानपुर क्षेत्र में सुसंगठित गैंग बनाकर अपने दैनिक खर्चो की पूर्ति हेतु गौकशी/पशु क्रुरता जैसे अपराधों में लिप्त रहकर अवैध रुप से धनोपार्जन करने वालो के विरूद्ध गुण्डा अधिनियम में कार्यवाही करते हुये दिनांक-17/04/2026 को थाना भगवानपुर पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा आरोपित (1) कलीम पुत्र सलीम उर्फ बुच्चा निवासी ग्राम सिकरोडा जनपद हरिद्वार (2) हसीन पुत्र नसीम निवासी ग्राम सिकरौड़ा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा सुसंगठित गैंग बनाकर अपने दैनिक खर्चो की पूर्ति के लिए गौकशी/पशु क्रुरता जैसे अपराधों में लिप्त रहकर अवैध रुप से धनोपार्जन करके जनता व समाज में अपना रूतबा व दबदबा बनाते है। जिस कारण आम जनमानस मे इनका भय व्याप्त है समाज में उपरोक्त गैंग का स्वच्छन्द विचरण करना जनहित में न्यायोचित नही है। इनके विरुद्ध गवाही के लिए कोई भी व्यक्ति तैयार नही होता है। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर 2/3 गैगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । मामले को देखते हुये उक्त आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश के क्रम मे उक्त अभियोग पर त्वारित कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा मय पुलिस टीम के साथ आरोपितों के मस्कनो व सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गई जिसके फलस्वरूप आरोपी 1. कलीम पुत्र सलीम उर्फ बुच्चा निवासी ग्राम सिकरोडा जनपद हरिद्वार 2. हसीन पुत्र नसीम निवासी ग्राम सिकरौड़ा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को ग्राम सिकरोडा से पकडा गया। **नाम पता आरोपित* 1.कलीम पुत्र सलीम उर्फ बुच्चा निवासी ग्राम सिकरोडा जनपद हरिद्वार। **आपराधित इतिहास कलीम*** 1.मु0अ0सं0 796/21 धारा – 3/5/11 उ0गौ0सं0अधि0 2.मु0अ0सं0 813/24 धारा 3/5/11 उ0गो0सं0अधि0 3.मु0अ0सं0 146/25 धारा 3/5/11 उ0गो0सं0अधि0 2.हसीन पुत्र नसीम निवासी ग्राम सिकरौड़ा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार **आपराधित हतिहास हसीन*** 1.मु0अ0सं0 796/21 धारा – 3/5/11 उ0गौ0सं0अधि0 2.मु0अ0सं0 1038/22 धारा – 3/5/11 उ0गो0सं0अधि0 **पुलिस टीम*** 1- रितेश शाह - प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर 2-उ0नि0 नीरज रावत 3-अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान 4-हे0का0 सुधीर चौधरी 5-का0 राहुल कुमार 6-का0अजय चन्देल 7-का0 चन्द्रविकास 8-का0 अजय जोशी 9-का0 अमित कुमार 10का0 सुशील तोमर 11-का0 उवैद उल्ला1
- Post by Parvat Paigaam1