ग्राम रामपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम आयोजित ग्राम रामपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम आयोजित साईंखेड़ा। ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साईंखेड़ा द्वारा ग्राम रामपुर में मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन जी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ पूरे परिवार की आधारशिला होती है। माँ के सशक्त और संस्कारी होने से ही परिवार सुखी, समृद्ध और संस्कारित बनता है। उन्होंने कहा कि माँ त्याग, तपस्या और प्रेम की प्रतिमूर्ति होती है, जो अपने बच्चों को केवल जन्म ही नहीं देती बल्कि श्रेष्ठ संस्कार देकर श्रेष्ठ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाएं पूरे परिवार की देखभाल करते-करते अपने स्वास्थ्य और मानसिक शांति का ध्यान रखना भूल जाती हैं, जबकि एक स्वस्थ, शांत और आत्मिक रूप से सशक्त माँ ही परिवार को सही दिशा दे सकती है। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहन जी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया और मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि परमात्मा से जुड़कर मनुष्य स्वयं में आध्यात्मिक शक्ति भर सकता है तथा पूरे परिवार को भी सकारात्मक ऊर्जा और शांति प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम का समापन शांति संदेश एवं सभी माताओं के सम्मान के साथ किया गया।
ग्राम रामपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम आयोजित ग्राम रामपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम आयोजित साईंखेड़ा। ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साईंखेड़ा द्वारा ग्राम रामपुर में मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन जी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ पूरे परिवार की आधारशिला होती है। माँ के सशक्त और
संस्कारी होने से ही परिवार सुखी, समृद्ध और संस्कारित बनता है। उन्होंने कहा कि माँ त्याग, तपस्या और प्रेम की प्रतिमूर्ति होती है, जो अपने बच्चों को केवल जन्म ही नहीं देती बल्कि श्रेष्ठ संस्कार देकर श्रेष्ठ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाएं पूरे परिवार की देखभाल करते-करते अपने स्वास्थ्य और मानसिक शांति का ध्यान रखना भूल जाती हैं, जबकि एक स्वस्थ, शांत और आत्मिक रूप
से सशक्त माँ ही परिवार को सही दिशा दे सकती है। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहन जी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया और मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि परमात्मा से जुड़कर मनुष्य स्वयं में आध्यात्मिक शक्ति भर सकता है तथा पूरे परिवार को भी सकारात्मक ऊर्जा और शांति प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम का समापन शांति संदेश एवं सभी माताओं के सम्मान के साथ किया गया।
- प्रधानमंत्री की अपने देशवासियों से अपील #newstoday49 pm1
- नरसिंहपुर - महिला ने घर बनाकर रोका रास्ता ग्रामीण परेशान एसपी को दिया आवेदन ग्राम पंचायत रोसरा निवासी महिला एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी को आवेदन दिया वहीं महिला ने बताया कि गांव में ग्राम पंचायत के पास रह रही है एक महिला के द्वारा टपरिया बना ली गई और रास्ते में पानी भर दिया जाता है जिससे वहां से निकलने वाले लोगो को परेशानी होती है और जब महिला से मना किया जाता है तो विवाद कर धमकी दी जाती है वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि पूरे निवासी महिला से परेशान है और रास्ता खुलवाने की एसपी से मांग को लेकर एसपी को आवेदन दिया1
- पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा की पहल पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए समर कैंप का किया गया आयोजन1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल लोकेशन नरसिंहपुर बेटी बनी लुटेरी: परिवार को सुलाया गहरी नींद, 40 लाख की ज्वेलरी लेकर प्रेमी संग हुई फुर्र!", ऑफिस पहुँचकर न्याय की गुहार नरसिंहपुर। शहर की राजनगर कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती अपने ही परिवार को खाने में नशीली गोलियाँ खिलाकर घर से नकदी और लाखों के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित परिवार ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपनी व्यथा सुनाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित युवक ने बताया कि घटना की रात उनकी बहन ने पूरे परिवार के खाने में नींद की गोलियाँ मिला दी थीं। नशीला खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बेसुध होकर सो गए। अगली सुबह करीब 10 बजे जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें युवती के गायब होने और घर में हुई बड़ी चोरी का पता चला। परिजनों के मुताबिक, युवती घर से लगभग 35-40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई है। इसमें करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी की करधन, 3-4 तोला सोने का हार, चूड़ियाँ और पायल जैसे कीमती आभूषण शामिल हैं। पीड़ित ने किसानी वार्ड निवासी ऋषि डांगीवाल प्रजापति नामक युवक पर अपनी बहन को भगाने और इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवती ने उक्त युवक के साथ 20 तारीख को कहीं बाहर जाकर शादी भी कर ली है। 1
- नरसिंहपुर में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह शिविर सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने और युवाओं को कला से जोड़ने पर केंद्रित है।1
- नरसिंहपुर के साईंखेड़ा में नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड 5 की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कीचड़, दुर्गंध और मच्छरों से परेशान रहवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले साल 60% क्षेत्र जलमग्न होने के बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है।3
- नरसिंहपुर प्रदीप शर्मा एसीएन भारत समाचार9977447750 नरसिंहपुर बेटी बनी लुटेरी: परिवार को सुलाया गहरी नींद, 40 लाख की ज्वेलरी लेकर प्रेमी संग हुई फुर्र!", ऑफिस पहुँचकर न्याय की गुहार1
- इंसाफ की गुहार लेकर दर-दर भटकने को मजबूर पिता प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की थी आत्महत्या इंसाफ मांगने पर पुलिस करती है अपराधी जैसा व्यवहार1