logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ के सांसद राजीव राय की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों द्वारा दिए गए लिखित स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए समिति ने मऊ के तत्कालीन एसपी इलामरन (वर्तमान में एसएसपी, एटा), तत्कालीन थाना प्रभारी राज कुमार सिंह और ईएनटी सर्जन डॉ. सौरभ त्रिपाठी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। तीनों अधिकारियों को 5 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे नई दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी में उपस्थित होकर अपना पक्ष और मौखिक साक्ष्य (Oral Evidence) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। क्या है पूरा मामला? सांसद राजीव राय ने 22 अक्टूबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि बिना किसी वैधानिक आधार के उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और अधिकारियों द्वारा उनके साथ अपमानजनक व पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया गया, जो संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। गृह मंत्रालय को निर्देशित किया गया है कि वह 31 जुलाई 2026 तक अधिकारियों की उपस्थिति की पुष्टि लोकसभा सचिवालय को उपलब्ध कराए। #RajeevRai #LokSabha #PrivilegeCommittee #Mau #UPNews #BreakingNews #SamsadRajeevRai #UttarPradesh

1 hr ago
user_Sadik Ahmad Journalist
Sadik Ahmad Journalist
Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
c073250d-5015-49db-9597-9dc6b4a9959c

More news from Ballia and nearby areas
  • विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    4
    विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।
बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    11 hrs ago
  • अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    4
    अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट
क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट
मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट
गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट
मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला
करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती
अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट
दिनेश वर्मा ने दिया बयान
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • yah Bihar Hai kuchh bhi Ho Sakta Hai
    1
    yah Bihar Hai kuchh bhi Ho Sakta Hai
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Farmer दरौली, सीवान, बिहार•
    4 hrs ago
  • मऊ जिले में बदमाशों का हौसला बुलंद, दिनदहाड़े पिस्टल से फायरिंग के प्रदर्शन का वीडियो वायरल, मामला कोइरियापार क्षेत्र का बताया जा रहा है। #highlightseveryone #maupolice #ब्रेकिंगन्यूज
    1
    मऊ जिले में बदमाशों का हौसला बुलंद, दिनदहाड़े पिस्टल से फायरिंग के प्रदर्शन का वीडियो वायरल, मामला कोइरियापार क्षेत्र का बताया जा रहा है।
#highlightseveryone #maupolice #ब्रेकिंगन्यूज
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.