लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा माकड़ोन उज्जैन लोकायुक्त ने आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपत तहसील सुवासरा जिला मंदसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि उसके बड़े भाई स्व भगवती प्रसाद को कोई संतान नहीं थी, उन्होंने उसके लड़के आनंद जोशी को गोद लेकर दत्तक पुत्र बनाया था। भाई भगवती प्रसाद के नाम पर दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण उनके दत्तक पुत्र आनन्द के नाम से करवाने के कार्य के लिए वह हल्का पटवारी हरीश पाटीदार से मिला तो पटवारी ने नामांतरण कार्य हेतु 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। आवेदक की शिकायत की तस्दीक कर उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा ट्रैप आयोजित किया गया व आज दिनांक 18/2/26 को आवेदक से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी हरीश पाटीदार को तहसील कार्यालय सुवासरा में रंगे पकड़ा गया।पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये आवेदक से शिकायत दिनांक को ले लिए थे.।
लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा माकड़ोन उज्जैन लोकायुक्त ने आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपत तहसील सुवासरा जिला मंदसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि उसके बड़े भाई स्व भगवती प्रसाद को कोई संतान नहीं थी, उन्होंने उसके लड़के आनंद जोशी को गोद लेकर दत्तक पुत्र बनाया था। भाई भगवती प्रसाद के नाम पर दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण उनके दत्तक पुत्र आनन्द के नाम से करवाने के कार्य के लिए वह हल्का पटवारी हरीश पाटीदार से मिला तो पटवारी ने नामांतरण कार्य हेतु 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। आवेदक की शिकायत की तस्दीक कर उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा ट्रैप आयोजित किया गया व आज दिनांक 18/2/26 को आवेदक से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी हरीश पाटीदार को तहसील कार्यालय सुवासरा में रंगे पकड़ा गया।पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये आवेदक से शिकायत दिनांक को ले लिए थे.।
- शाजापुर - ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल की और से मोहन बड़ोदिया - बुधवार को ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमरदीपुर सरपंच जगदीश जादौन, सरपंच जितेन्द्र जाट,सरपंच अजय सिंह चौहान,अवधेश अम्बावतिया, भूपेंद्र जाट, मोकम सिंह राजपूत, जीवन पाटीदार,शंकर कुम्भकार एवम आसपास के ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे. बता दे, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवम द्वितीय ईनाम जीवन पाटीदार द्वारा दिया जाएगा. मोहन बड़ोदिया से गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट1
- मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक घिसटते हुए कलेक्टर दफ्तर पहुंच गया. यह देख कर सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाने का भी प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित आवेदक गुस्से में जोर-जोर से अपनी पीड़ा बताने लगा. मौके पर मौजूद जिला पंचायत CEO ने फरियादी को उठाकर कुर्सी पर बैठाया और फिर आवेदक की समस्या सुनी. पीड़ित आवेदक उमेश्वर सिंह ठाकुर का आरोप है कि कई वर्षों से जमीन के सीमांकन के लिए भटकाया जा रहा है. पैतृक जमीन पर चाचा ने कब्जा कर लिया है, जिसका सीमांकन कराने अनेक बार आवेदन दे चुका. लेकिन राजस्व के अधिकारी से लेकर पटवारी तक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. मजबूरन अपनी पीड़ा बताने के लिए कलेक्टर की जन सुनवाई में घिसटते हुए आना पड़ा है #Madhyapradesh #Dindori #PublicHearing #LandDispute #LandDemarcation #RevenueDepartment #ATReel1
- कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम संबंधी कार्यशाला का आयोजन *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में *लघु अधिनियम (Minor Acts)* से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान *एडीपीओ श्री प्रतीक श्रीवास्तव* द्वारा *लघु अधिनियम से संबंधित* विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। _इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।_2
- ईशान किशन टी-20 बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचे: पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी के बाद 17 पायदान की छलांग लगाई। ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है। इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टॉप-10 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में खेली गई 77 रनों की पारी का फायदा मिला। ईशान 17 पायदान चढ़कर बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।1
- थाना शुजालपुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता* चोरी हुई भैंस, पाड़ा एवं बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन सहित कुल मशरूका लगभग 07 लाख रुपये की बरामद* *👉01 आरोपी को किया गिरफ्तार* *घटना का विवरण :* दिनांक 12.02.2026 को फरियादी *शकील खां पिता मेहबूब खां निवासी भीमपुरा,* शुजालपुर सिटी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04-05.02.2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उसके खेत पर बने बाड़े से दो भैंस, उनके बच्चे तथा तीन बकरे एवं एक बकरी चोरी कर ले गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर सिटी में *अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस* के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *प्रकरण का खुलासा :* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के निर्देशन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में *विशेष टीम गठित* की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का *तकनीकी विश्लेषण , क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र* को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान घटना में एक संदिग्ध महिन्द्रा लोडिंग वाहन की जानकारी प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कमल पिता हीरालाल तंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम जीरापुर, थाना कोतवाली, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक भैंस, एक पाड़ा एवं चार बकरियां बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा लोडिंग पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है। आरोपी से घटना में शामिल अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी एवं जब्त वाहन की अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। *सराहनीय भूमिका :* इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक इनिम टोप्पो, उपनिरीक्षक सुशील वर्मा, प्रआर 83 महेश धपानी, प्रआर 605 योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आर 66 योगेन्द्र सिंह, आर 99 रामबाबू सिसोदिया, आर 576 राहुल सौंध्या, आर 200 रामबाबू लववंशी, आर 409 मनीष शर्मा, आर 109 रामेश्वर दांगी एवं आर.चा. 211 एलकारसिंह की सराहनीय भूमिका रही।1
- दशरथ ठाकुर ठिकानाहवेली1
- Post by मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️1
- शाजापुर - पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम (Minor Acts) से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान एडीपीओ प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा लघु अधिनियम से संबंधित विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।1