प्रेस नोट, थाना अशोका गार्डन *अशोका गार्डन पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार* पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा शहर को नशा मुक्त करने की दिशा मे सार्थक प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र विकसित कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के अनुक्रम मे पुलिस उपायुक्त जोन - 01 भोपाल श्री अखिल पटेल द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये जिसके तारतम्य मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग हबीबगंज श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना अशोका गार्डन व उनकी टीम ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त करने में सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाँक 23.04.26 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी अशोका गार्डन के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से रवाना की गई जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष पिता राम दास सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी कीर्ति मेडीकल के पास सेमरा कला थाना अशोकागार्डन भोपाल से कार्टून में रखी अंग्रेजी व देशी मदिरा मसाला के बॉटल व क्वार्टर छिपाकर रखी अवैध शराब (1) मैक डावल्स नंबर 01 अंग्रेजी शराब रम की 12 बाटल (2) मैक डावल्स नंबर 01 रम की 07 बाटल अंग्रेजी शराब (3) आफीसर च्वाइस सुप्रीम व्हिस्की अंग्रेजी शराब की 09 बाटल (4) बैगपाईपर अंग्रेजी शराब की 09 बाटल (5) एक पीले रंग के बैग जिसमें blinkit लिखा है जिसमें देशी मदिरा मसाला के 110 क्वार्टर (6) 50 क्वार्टर देशी मदिरा मसाला । कुल मात्रा अंग्रेजी शराब- 27.75 लीटर कुल कीमती 25828 रुपये एवं देशी मदिरा मसाला कुल 28.80 लीटर कुल कीमती 17120 रुपये कुल अंग्रेजी व देशी शराब 56.55 लीटर कुल कीमती 42948 रुपये की जप्त कर आरोपी कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 178/26 धारा 34(2) आब.एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है । गिरफ्तार आरोपी का विवरणः- कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष पिता राम दास सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी कीर्ति मेडीकल के पास सेमरा कला थाना अशोकागार्डन भोपाल सराहनीय भुमिकाः- अवैध शराब तस्कर की गिरफ्तारी व अवैध शराब बरामदी में थाना अशोका गार्डन भोपाल के थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग लाल , उनि के.पी सिंह, प्रआर. 971 अजय शर्मा, प्रआर. 1241 कमलेश आसवारे, प्रआर. 2897 संतोष मदरे, प्रआर. 2905 धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रआर 1170 संदीप सिंह, आर.210 मोहित शर्मा, आर.3352 पुष्पेन्द्र भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

- Kp sharmaबैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश😤11 hrs ago
- Post by Naved khan1
- [24/04, 8:28 pm] Mohd Faisalll: एक्सीडेंट में मृतक राज कैथेले के परिजनों से मिले आरिफ मसूद नगद आर्थिक सहायता राशि दी सुखी सेवनिया में नवबहार सब्जी मंडी निवासी राज कैथेले की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी आज विधायक आरिफ मसूद जी उनके निवास पर पहुंचे परिजनों को संवेदना देते हुए आर्थिक सहायता राशि परिवारजनों को दी परिजनों के कहने पर डीआईजी ग्रामीण से इस पूरी घटना की जांच के लिए पत्र लिखा [24/04, 10:25 pm] Mohd Faisalll: *पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश* *जनसंपर्क कक्ष* *समाचार* *टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल* भोपाल, 24 अप्रैल 2026। टीकमगढ़ जिले के थाना कुड़ीला क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्यवाही से सवारी ऑटो दुर्घटना में घायल हुए 12 व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल लोगों को राहत पहुँचाने हेतु दो एफआरव्ही वाहनों का उपयोग किया गया, जिससे त्वरित सहायता संभव हो सकी। 24 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुड़ीला क्षेत्र अंतर्गत मालगुवां गाँव में एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं और तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कुड़ीला क्षेत्र में तैनात दो डायल-112 एफआरव्ही वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर आरक्षक श्री अभिषेक एवं पायलट श्री सुरेंद्र सिंह लोधी सहित डायल-112 टीम ने पाया कि सवारी ऑटो पलटने से 12 व्यक्ति घायल हो गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहनों की सहायता से तत्काल शासकीय चिकित्सालय खरगापुर पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा बड़े हादसों में भी तुरंत संसाधन जुटाकर राहत पहुँचाने, जनजीवन की रक्षा करने और हर आपात स्थिति में प्रभावी सहायता देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। *क्रमांक-253/26 राजेश दाहिमा*1
- *भोपाल में ऐशबाग पुलिस का शिकंजा, फरार गुंडा हथियार समेत धराया* राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश गुराज उर्फ शारिक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गौवंश तस्करी, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं और वह लगातार कानून की पकड़ से बचता फिर रहा था। सूचना मिली थी कि आरोपी सोनिया गांधी कॉलोनी इलाके में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में घूम रहा है। खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार पंवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक लक्ष्मण राई, प्रधान आरक्षक तनवीर खान, आरक्षक अविनाश यादव, अर्पित दुबे और सुनील राजपूत ने मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को सामने देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तेजी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी में आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐशबाग पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना आसान नहीं।1
- Following the instructions of Police Commissioner Sanjay Kumar, the police will now take strict action if shops are open late at night in Bhopal. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर अब भोपाल देर रात दुकानें खुली तो पुलिस करेगी बड़ी कार्रवाई1
- फैज़ उल्लाह खान, भोपाल नगर निगम फायर ब्रिगेड (फाज़ी गेट) के गोताखोर द्वारा एक युवक की जान बचाई गई। युवक ने बड़ा तालाब VIP रोड ब्रिज से छलांग लगा दी थी, जिसे तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को थाना तलैया के सुपुर्द किया गया। नगर निगम फायर ब्रिगेड के गोताखोर हमेशा सतर्क रहते हैं और समय पर पहुंचकर लोगों की जान बचाते हैं।1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो मध्य प्रदेश 🚨 जिला छतरपुर: सायरन बजाकर 'अंजान' बहन को कॉलेज छोड़ रहा था एम्बुलेंस चालक! 🚑 छतरपुर में एक एम्बुलेंस चालक को इमरजेंसी सायरन बजाकर रास्ता साफ करवाते हुए पकड़ा गया। शक होने पर जब पत्रकार ने एम्बुलेंस रुकवाई, तो अंदर कोई मरीज नहीं बल्कि एक कॉलेज छात्रा बैठी थी। पकड़ा गया झूठ: चालक ने दावा किया कि वह अपनी बहन को छोड़ने जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उसे अपनी ही 'बहन' का नाम तक नहीं पता था! एम्बुलेंस जैसी जीवन रक्षक सेवा का ऐसा निजी दुरुपयोग बेहद शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना है। प्रशासन को ऐसे चालकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। #ChhatarpurNews #AmbulanceMisuse #MPNews #Exposed #SocialAwareness #BreakingNews1
- थाने से चंद कदम दूर अवैध शराबखोरी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई ने खोली पुलिस की पोल भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर अवैध रूप से संचालित वाइन शॉप के अहाते में खुलेआम शराबखोरी चल रही थी, लेकिन स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले से अनजान बनी रही। सूत्रों के अनुसार, इस अहाते में रोजाना देर रात तक लोग चोरी-छुपे शराब पीते थे। आसपास के रहवासियों का कहना है कि कई बार संदिग्ध गतिविधियां भी यहां देखी गईं, जिससे इलाके का माहौल बिगड़ रहा था। हैरानी की बात यह है कि इतनी नजदीकी के बावजूद शाहजहानाबाद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, या फिर उन्होंने जानबूझकर अनदेखी की। मामले का खुलासा तब हुआ जब क्राइम ब्रांच भोपाल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान करीब 30 से 35 लोगों को मौके से पकड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है कि जब अवैध गतिविधियां थाने के इतने करीब चल रही थीं, तो स्थानीय पुलिस की भूमिका क्या थी? लोगों का आरोप है कि यह सीधी-सीधी लापरवाही या मिलीभगत का मामला हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। (निष्कर्ष) क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई ने जहां अवैध शराबखोरी पर रोक लगाने का काम किया है, वहीं शाहजहानाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।2