हाथी हुआ आक्रोशित: बछिया को उतारा मौत के घाट, अब तक सात मवेशियों की मौत सातवीं वार तोड़ा आशियाना, भय की स्थिति में जी रहे ग्रामीण अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में हाथियो ने तांडव मचा रखा हैं। रविवार-सोमवार की रात्रि एक बार फिर एक पालतू पशु को अपना शिकार बनाया हैं। अबतक 7 मवेशियों को मौत के घाट उतार चुका हैं। वहीं 7वीं बार एक ही घर में तोडफोड़ कर पूरी तरह नष्ट कर दिया हैं। इसे लेकर गत दिनों नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर समस्यया से अवगत करा निदान कराने का निवेदन कर चुके हैं। ग्रामीण हाथी के भय में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया हैं कि जिला प्रशासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन राज्यमंत्री को जिले की जनता की चिंता नहीं हैं। ग्रमीणों ने बताया कि हाथी के निगरानी के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को लगाया गया जो शासकीय वाहन का दुरुपयोग कर रिश्तेदारी निभा रहें हैं। वहीं तीन हाथियों का समूह विगत तीन दिनों से धनगवां बीट के जंगल में समय बिताता रहे हैं। जानकारी अनुसार एक अकेला दंतैल नर हाथी एक माह के लगभग समय से छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर अनूपपुर जिले में डेरा डाला हुआ है। 5 रातों से 7 पालतू मवेशियों को मार चुका है। रात में हाथी जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूरी स्थित ग्राम पंचायत खाड़ा में बोधन सिंह के खेत में चर रही बछिया को दौड़ा कर हमला कर मार दिया। साथ ही एक माह में कई बार बोधन के खेत में लगी कटहल एवं बांस के पेड़ों को तोड़फोड़ कर खाते हुए दो झोपड़ियो को भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। पड़ोस के मोहन सिंह उर्फ ललऊ के कच्चे मकान में सातवी वार हमला कर घर में तोड़फोड़ कर घर को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पास में गौशाला में भी तोड़फोड़ कर कुआं के ऊपर रखे लकड़ी के पार्ट को कुआं के अंदर धकेल दिया। ज्ञात हो कि हाथी ने एक माह में सात बार घर में तोड़फोड़ करने से गांव में अन्य स्थान पर घर नहीं होने से मोहन सिंह अपनी मां एवं तीन बच्चों के साथ खांडा गांव में एक रिश्तेदार के यहां रहने को बाध्य है। हाथी को भगाए जाने पर चिघाडते हुए दौड़ा कर हमला करने का प्रयास करता है। तीन दिन पूर्व यह हाथी जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर पर स्थित सोनमौहरी एवं सेंदुरी गांव में छह पालतू मवेशियों पर हमला कर मार चुका है। अमगवां के गणेश सिंह आर्मी,सोनमौहरी के रामसहाय सिंह खांड़ा के कृष्ण कुमार साहू, मोहन सिंह, बोधन सिंह के घरों में फोड़ कर नुकसान किया। वही ग्रमीण जिले के प्रभारी मंत्री पर आरोप लगायाहैं कि इस संकट की घडी में हमे अकेला छोड दिया गया हैं। वहीं हाथी के निगरानी हेतु बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जो रात में हाथी पर निगरानी करने की बजाय शासकीय वाहन का दुरुपयोग कर रिश्तेदारी निभाते नजर आए। हाथी को जिले से बाहर किए जाने या रेस्क्यू करने की कार्यवाही के संबंध में शासन स्तर तक पत्राचार किया है लेकिन अब तक शासन की ओर से किसी भी तरह का सार्थक निर्णय नही लिए जाने से ग्रामीण जन भय की स्थिति में जीने को बाध्य हैं। वही तीन हाथियों का समूह विगत तीन दिनों से जैतहरी इलाके के धनगवां के आमापानी के आसपास जंगल में दिन एवं रात के समय ठहरकर समय व्यतीत कर रहे हैं,एक बड़ा हाथी विगत रात अनूपपुर जिले जैतहरी से छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही की सीमा में वापस चला गया है।
हाथी हुआ आक्रोशित: बछिया को उतारा मौत के घाट, अब तक सात मवेशियों की मौत सातवीं वार तोड़ा आशियाना, भय की स्थिति में जी रहे ग्रामीण अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में हाथियो ने तांडव मचा रखा हैं। रविवार-सोमवार की रात्रि एक बार फिर एक पालतू पशु को अपना शिकार बनाया हैं। अबतक 7 मवेशियों को मौत के घाट उतार चुका हैं। वहीं 7वीं बार एक ही घर में तोडफोड़ कर पूरी तरह नष्ट कर दिया हैं। इसे लेकर गत दिनों नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर समस्यया से अवगत करा निदान कराने का निवेदन कर चुके हैं। ग्रामीण हाथी के भय में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया हैं कि जिला प्रशासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन राज्यमंत्री को जिले की जनता की चिंता नहीं हैं। ग्रमीणों ने बताया कि हाथी के निगरानी के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को लगाया गया जो शासकीय वाहन का दुरुपयोग कर रिश्तेदारी निभा रहें हैं। वहीं तीन हाथियों का समूह विगत तीन दिनों से धनगवां बीट के जंगल में समय बिताता रहे हैं। जानकारी अनुसार एक अकेला दंतैल नर हाथी एक माह के लगभग समय से छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर अनूपपुर जिले में डेरा डाला हुआ है। 5 रातों से 7 पालतू मवेशियों को मार चुका है। रात में हाथी जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूरी स्थित ग्राम पंचायत खाड़ा में बोधन सिंह के खेत में चर रही बछिया को दौड़ा कर हमला कर मार दिया। साथ ही एक माह में कई बार बोधन के खेत में लगी कटहल एवं बांस के पेड़ों को तोड़फोड़ कर खाते हुए दो झोपड़ियो को भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। पड़ोस के मोहन सिंह उर्फ ललऊ के कच्चे मकान में सातवी वार हमला कर घर
में तोड़फोड़ कर घर को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पास में गौशाला में भी तोड़फोड़ कर कुआं के ऊपर रखे लकड़ी के पार्ट को कुआं के अंदर धकेल दिया। ज्ञात हो कि हाथी ने एक माह में सात बार घर में तोड़फोड़ करने से गांव में अन्य स्थान पर घर नहीं होने से मोहन सिंह अपनी मां एवं तीन बच्चों के साथ खांडा गांव में एक रिश्तेदार के यहां रहने को बाध्य है। हाथी को भगाए जाने पर चिघाडते हुए दौड़ा कर हमला करने का प्रयास करता है। तीन दिन पूर्व यह हाथी जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर पर स्थित सोनमौहरी एवं सेंदुरी गांव में छह पालतू मवेशियों पर हमला कर मार चुका है। अमगवां के गणेश सिंह आर्मी,सोनमौहरी के रामसहाय सिंह खांड़ा के कृष्ण कुमार साहू, मोहन सिंह, बोधन सिंह के घरों में फोड़ कर नुकसान किया। वही ग्रमीण जिले के प्रभारी मंत्री पर आरोप लगायाहैं कि इस संकट की घडी में हमे अकेला छोड दिया गया हैं। वहीं हाथी के निगरानी हेतु बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जो रात में हाथी पर निगरानी करने की बजाय शासकीय वाहन का दुरुपयोग कर रिश्तेदारी निभाते नजर आए। हाथी को जिले से बाहर किए जाने या रेस्क्यू करने की कार्यवाही के संबंध में शासन स्तर तक पत्राचार किया है लेकिन अब तक शासन की ओर से किसी भी तरह का सार्थक निर्णय नही लिए जाने से ग्रामीण जन भय की स्थिति में जीने को बाध्य हैं। वही तीन हाथियों का समूह विगत तीन दिनों से जैतहरी इलाके के धनगवां के आमापानी के आसपास जंगल में दिन एवं रात के समय ठहरकर समय व्यतीत कर रहे हैं,एक बड़ा हाथी विगत रात अनूपपुर जिले जैतहरी से छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही की सीमा में वापस चला गया है।
- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली बिल वसूलने गई टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला किया गया। गोहपारू तहसील के मलमाथर गांव में जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। विभाग अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।1
- मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में गाय के साथ हुई अमानवीय घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे हैं। बड़ी संख्या में युवा थाने पहुँचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।6
- अंबिकापुर..कामोदा रिजॉर्ट की अवैध कब्जा वाली जमीम पर प्रशासन का चला बुलडोजर1
- चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहडोल की तरफ से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी के तीन डब्बों में अचानक आग लग गई। चलते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लेकर आगे की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के बीच वाले डब्बों से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट और गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी और मालगाड़ी को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों को डब्बों से दूर किया गया। वहीं नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद डब्बों से तेज धुआं उठ रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि आग अन्य डब्बों तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।4
- शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है1
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार1
- सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पीछे अवैध रेत भंडारण करने का वीडियो हुआ वायरल शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेल ढाबा के पीछे अवैध रूप से रेत भंडारण करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अवैध रूप से रेत माफिया के द्वारा रेत भंडारण किया जा रहा है,और नगर में ऊंचे दामों पर रेत की बिक्री की जा रही है, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कटारे नामक व्यक्ति के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।1
- Post by Ravindra chaturvedi News india1
- व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के घुँघुटी चौकी क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट कर गहनों और नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सत्यम पीत पिता सुदामा मांझी उम्र 19 वर्ष निवासी निलहरी तथा नागेश पिता राजेंद्र वासुदेवा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनसान रास्ते में व्यापारी को रोककर मारपीट की और उसके पास रखा बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। व्यापारी वर्ग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस संबंध में घुँघुटी पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।3