पिता के संघर्ष और बेटी की याद ने सबको किया भावुक, समाज में बढ़ी जागरूकता की जरूरत एक मार्मिक घटना ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया, जहां एक पिता ने अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए लगभग 3 लाख रुपये का कर्ज लिया। पिता का सपना था कि उनकी बेटी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन में आगे बढ़े। बताया जाता है कि पढ़ाई में बार-बार कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद पिता हमेशा बेटी का हौसला बढ़ाते रहे और उसे दोबारा प्रयास करने के लिए प्रेरित करते रहे। वे अक्सर कहते थे कि वह पढ़ाई जारी रखे और पैसों की चिंता न करे। लेकिन यह घटना पूरे परिवार और समाज के लिए गहरी पीड़ा छोड़ गई। इस घटना ने यह संदेश दिया है कि बच्चों और युवाओं पर पढ़ाई या जीवन के किसी भी क्षेत्र में अत्यधिक मानसिक दबाव नहीं होना चाहिए और परिवार तथा समाज को उनके मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि असफलता जीवन का हिस्सा होती है और सही मार्गदर्शन, संवाद तथा भावनात्मक सहयोग से किसी भी कठिन परिस्थिति से बाहर निकला जा सकता है। परिवार और समाज को चाहिए कि बच्चों से खुलकर बात करें, उनका मनोबल बढ़ाएं और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की मदद लें। यह घटना समाज को यह सोचने का अवसर देती है कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सहयोग पर भी बराबर ध्यान देना बेहद जरूरी

- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोढ़ा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ शिव-पार्वती विवाहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अनूठे धार्मिक आयोजन में परंपरा के अनुसार थानाध्यक्ष दूल्हा बने और अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजन-अर्चन कर विवाहोत्सव संपन्न कराया। मंदिर परिसर से हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के बीच सजी-धजी बारात निकली, जिसमें पुलिस कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बारात राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मसान स्थान तक गई, जहां से बाजार स्थित शिव मंदिर का भ्रमण कर पुनः थाना परिसर लौटी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में वर-मधु का माल्यार्पण किया गया तथा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह शिवमय हो उठा। इस अवसर पर प्रखंड हुई। कोढ़ा थाना परिसर में आयोजित यह शिव-विवाहोत्सव वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन है, जो पुलिस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय और सराहनीय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं प्रशासन और आम जनता के बीच धार्मिक एवं सामाजिक समन्वय का प्रतीक बनकर उभरा। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।1
- अशोक ठाकुर जी का तो आप सभी नाम सुने ही होंगे गरीबों की आवाज उठाते उठाते 45 वर्ष की उम्र मैं इस दुनिया को कहा अलविदा मुस्कान ठाकुर हैं अशोक ठाकुर जी की बड़ी बेटी अब जनता दरबार को संभालेगी!!1
- RPIA rashtriy sachiv basuki nath sah kanojiya purv sansad pratyashi katihar Bihar All India railway shu shine worker Union rashtriy upadhyaksh avm Bhartiya Sonar Sangh ke rashtriy sanrakshak police India reform Pradesh adhyaksh Bihar Bhartiya manvadhikar Pradesh adhyaksh Bihar1
- कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहना चांदपुर गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रही 28 वर्षीय महिला शरीफा खातून की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया। मृतका के पति एहतेशाम हुसैन ने बताया कि घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश अपराधी घर में घुस आए और उनकी पत्नी के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही सेमापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, तौकीर आलम (कांग्रेस) भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि घटना देर रात की है। घटनास्थल के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- Trump कौन होता है, भारत को हुक्म देने वाला कि हम किससे तेल खरीदें?: लोकसभा में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी #AIMIM #Asaduddin Owaisi #ParliamentSession #Trump #Owaisi #LokSabha1
- please support me1
- Post by Mukesh Kumar1
- कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की करती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के भेलाई चौक के पास सोमवार देर रात की बताई जा रही है। बलरामपुर थाने में पदस्थापित एसआई शैलेश कुमार और वीरेंद्र यादव शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थे। पुलिस टीम एक शराबी को पकड़कर ले जा रही थी, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान एक महिला पुलिस टीम से उलझ गई और धक्का-मुक्की करते हुए वर्दी तक पकड़ ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन घटना के बाद इलाके में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबारियों और शराबियों के बढ़ते हौसलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।2