logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण महासभा की अहम बैठक संपन्न बसखारी (अंबेडकरनगर): परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण महासभा की अहम बैठक संपन्न बसखारी, अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अंबेडकरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्री नगर, अकबरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक पंडित आत्माराम त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे ने किया। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष पंडित राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यह आयोजन बसखारी में हुआ था, जिसमें भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। इस बार आयोजन जिला मुख्यालय पर करने का निर्णय लिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा तहसील तिराहे से प्रारंभ होकर शहजादपुर बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः तहसील तिराहे पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में रथ एवं डीजे का भी विशेष आकर्षण रहेगा। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित हृदय मणि मिश्रा, परशुराम सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वगीस मिश्रा, अनिल पांडे, नरसिंह भगवान उपाध्याय, जिला सलाहकार हरिशंकर तिवारी, महिला महासभा की जिला अध्यक्ष कल्पना तिवारी, जनार्दन पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_TEESRI AANKHEN
TEESRI AANKHEN
अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
9063e4ea-7ef4-4730-a140-ae6d9787ab84

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आलापुर अरमा बसंत पट्टी जोगीपुर ग्राम प्रधान उम्मीदवार मोहम्मद वसीम अपना पूरा छाप छोड़ चुके हैं बस सीट का है इंतजार
    1
    आलापुर अरमा बसंत पट्टी जोगीपुर ग्राम प्रधान उम्मीदवार मोहम्मद वसीम अपना पूरा छाप छोड़ चुके हैं  बस सीट का है इंतजार
    user_शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत स्थित महुली के पास महाराजा गांव में समय मंदिर के पास हार्ट सर्किट से आग गेहूं की फसल में आग लग गई जिससे लगभग पचासों बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर मुवावजे की मांग कर रहे हैं।
    1
    संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत स्थित महुली के पास महाराजा गांव में समय मंदिर के पास हार्ट सर्किट से आग गेहूं की फसल में आग लग गई जिससे लगभग पचासों बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर मुवावजे की मांग कर रहे हैं।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • अंबेडकर नगर के थाना बसखारी क्षेत्र अंतर्गत पटना मुबारकपुर में एक ज्वेलर्स ने पुलिस को सूचना दिया कि उसके मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते हुए बाइक पर सवार दो लुटेरे ने पिस्टल के नोक पर उसके डिग्गी में रखे हुए ज्वेलरी को लूट लिया है । इस सूचना के बाद सनसनी फैल गई । पुलिस ने पड़ताल किया तो वह ज्वेलर्स झूठा निकला और उसके पास से पुलिस ने ज्वैलरी बरामद करते हुए उसे और उसके दोस्त को जेल भेज दिया है।
    1
    अंबेडकर नगर के थाना बसखारी क्षेत्र अंतर्गत पटना मुबारकपुर में एक ज्वेलर्स ने पुलिस को सूचना दिया कि उसके मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते हुए बाइक पर सवार दो लुटेरे ने पिस्टल के नोक पर उसके डिग्गी में रखे हुए ज्वेलरी को लूट लिया है । इस सूचना के बाद सनसनी फैल गई । पुलिस ने पड़ताल किया तो वह ज्वेलर्स झूठा निकला और उसके पास से पुलिस ने ज्वैलरी बरामद करते हुए उसे और उसके दोस्त को जेल भेज दिया है।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • जनपद में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए 3 गांवों में सामुदायिक भवन (शादी-विवाह घर) निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर कुल ₹1.95 करोड़ की लागत आएगी। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परस कटुई तथा भीटी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीरासिंहपुर सरेया और दरबपुर में ये निर्माण कार्य कराए जाएंगे। प्रत्येक परियोजना पर ₹65 लाख खर्च किए जाएंगे। इन भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। #AmbedkarNagar #UPNews #Development #GraminVikas #VillageDevelopment #Infrastructure
    1
    जनपद में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए 3 गांवों में सामुदायिक भवन (शादी-विवाह घर) निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर कुल ₹1.95 करोड़ की लागत आएगी।
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परस कटुई तथा भीटी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीरासिंहपुर सरेया और दरबपुर में ये निर्माण कार्य कराए जाएंगे। प्रत्येक परियोजना पर ₹65 लाख खर्च किए जाएंगे।
इन भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
#AmbedkarNagar #UPNews #Development #GraminVikas #VillageDevelopment #Infrastructure
    user_Up45news
    Up45news
    Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    1 hr ago
  • प्रशासन ने अम्बेडकर प्रतिमा को हटवाया, सांसद लालजी वर्मा ने जताया विरोध
    1
    प्रशासन ने अम्बेडकर प्रतिमा को हटवाया, सांसद लालजी वर्मा ने जताया विरोध
    user_APDP NEWS
    APDP NEWS
    पत्रकार Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    2 hrs ago
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का बडा बयान देखे वीडियो
    1
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का बडा बयान देखे वीडियो
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Photographer अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अंबेडकरनगर* बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसडा मोहनपुर डिहवा, के रहने वाली आफरीन बानो की 6 वर्षीय बच्ची जो कि आज सुबह तड़के ही खेत में रखें भूसे पर खेलने गई थी, भूसे पर बच्चों को खेलता हुआ देख , सभई व अमन आग बबूला हो गए, बच्ची जब वहां से जाने की कोशिश करने लगी तो सभई व अमन डंडे से बच्ची का पिटाई करने लगे। बच्ची की मां इलमाफिरदौस ने बच्ची को बेरहमी से पिटता हुआ देख बचाने के लिए दौड़ी, तब जाकर बच्ची की जान बची। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बच्ची के शरीर पर अनगिनत चोट के निशान साफ-साफ देखे जा सकते हैं। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    2
    *अंबेडकरनगर* बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसडा मोहनपुर डिहवा, के रहने वाली आफरीन बानो की 6 वर्षीय बच्ची जो कि आज सुबह तड़के ही खेत में रखें भूसे पर खेलने गई थी, भूसे पर बच्चों को खेलता हुआ देख , सभई व अमन आग बबूला हो गए, बच्ची जब वहां से जाने की कोशिश करने लगी तो  सभई व अमन  डंडे से बच्ची का पिटाई करने लगे। बच्ची की मां इलमाफिरदौस ने बच्ची को बेरहमी से पिटता हुआ देख बचाने के लिए दौड़ी, तब जाकर बच्ची की जान बची। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
बच्ची के शरीर पर अनगिनत चोट के निशान साफ-साफ देखे जा सकते हैं। 
*ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बसखारी मार्ग से अकबरपुर तहसील तक सड़क होगी और भी चौड़ी 💥 5.5 मीटर से बढ़कर 7 मीटर बनेगी डबल लेन रोड 🛣️ ₹3.62 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, जिससे मिलेगा जाम से छुटकारा 🚗💨 अब सफर होगा आसान, तेज और सुरक्षित 👍 #AmbedkarNagar #Akbarpur #RoadDevelopment #DoubleLaneRoad
    1
    बसखारी मार्ग से अकबरपुर तहसील तक सड़क होगी और भी चौड़ी 💥
5.5 मीटर से बढ़कर 7 मीटर बनेगी डबल लेन रोड 🛣️
₹3.62 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, जिससे मिलेगा जाम से छुटकारा 🚗💨
अब सफर होगा आसान, तेज और सुरक्षित 👍
#AmbedkarNagar #Akbarpur #RoadDevelopment #DoubleLaneRoad
    user_Up45news
    Up45news
    Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.