Shuru
Apke Nagar Ki App…
घाड थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर की कार्यवाही, 1ट्रैक्टर ट्रॉली की जप्त दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। थाना घाड:-रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दौराने गश्त ईलाका थाना घाड द्वारा गुरुद्वारा रोड़ धुवाकलां से अवैध बजरी परिवहन करने पर 01 ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध बजरी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
घाड थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर की कार्यवाही, 1ट्रैक्टर ट्रॉली की जप्त दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। थाना घाड:-रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दौराने गश्त ईलाका थाना घाड द्वारा गुरुद्वारा रोड़ धुवाकलां से अवैध बजरी परिवहन करने पर 01 ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध बजरी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्यैष्ठा मेत्रेयी की आमजन से अपील1
- ग्राम मखौली में ग्राम सेवा सहकारी समिति के लिए भूमि आवन्टित करने बाबत्। सवाई माधोपुर ग्राम मखौली में सहकारी समिति के लिए कोई भवन व भूखण्ड नही है। जिससे ग्रामवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। खाद क बीज के लिए दूर गाँव या सवाई माधोपुर जाना पडता है। इसलिए ग्राम पंचायत मखौली में सहकारी समिति के लिए भू-खण्ड उपलब्ध करवाया जावें। अतः प्रार्थना पत्र पेश कर अर्ज है कि मखौली में सहकारी समिति के लिए कि ग्राम मखौली में सहकारी समिति के लिए भू-खण्ड उपलब्ध करवाया जावें।1
- चौथ माता के जयकारों के साथ निकला भव्य जुलूस, अच्छी बारिश की कामना को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब चौथ का बरवाड़ा। क्षेत्र में अच्छी बारिश, खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को शंकरपुरा ढाणी स्थित चौथ माता मंदिर से श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु "जय चौथ माता" के जयघोष लगाते हुए भक्ति भाव से आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। जुलूस मंदिर परिसर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से निकला। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, नाश्ता और अन्य जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने चौथ माता के भजन-कीर्तन करते हुए क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा, किसानों की भरपूर फसल, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माता के मंगल गीत गाए, जबकि युवाओं ने जुलूस की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की प्रार्थना की। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का यह भव्य आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।1
- केडीए का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, ट्रांसपोर्ट नगर योजना से हटाए अवैध कब्जे कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त बचनेश अग्रवाल के निर्देश पर आनंदपुरा स्थित योजना के पार्किंग स्थल और भूखंडों पर अवैध रूप से बनाई गई गुमटियां, ठेले, टीनशेड, टपरियां तथा कबाड़ और वाहनों के पार्ट्स रखकर किए गए कब्जों को ध्वस्त कर हटाया गया। केडीए को इस संबंध में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर पार्किंग स्थल को खाली कराया गया। केडीए ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल के नेतृत्व में पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन कल पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल साहब एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं: जबसे कांग्रेस में आए हैं किसी न किसी मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं: अभी इन्होंने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लीड किया था: उससे पहले अस्पताल में हुई प्रसूताओं की मौत के मामले में और किसानों के मुद्दे पर बूंदी में बड़ा सम्मेलन कर चुके हैं: 28 जुलाई को सांगोद में प्रदर्शन करने वाले थे लेकिन इसी बीच बारिश होने से किसान खेती बाड़ी में लग गए: इसलिए कार्यक्रम रद्द करना पड़ा: कल पेपर लीक, जंतर-मंतर से संसद मार्च के छात्रों पर हुई बर्बरता सहित कई मामलों को लेकर कल कोटा कलेक्ट्रेट पर बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है: कार्यकर्ताओं और छात्रों, युवाओं, जेन जी से 10 बजे उम्मेद स्टेडियम इकट्ठा होने की अपील की है: वहां से रैली निकालते हुए कोटा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा...1
- सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक जैष्ठा मैत्रेयी के कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश को लेकर क्या कहा सुनिये। सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक जैष्ठा मैत्रेयी के कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश को लेकर क्या कहा सुनिये।1
- शिवाड़ में सावन महोत्सव का भव्य आगाज, कलश यात्रा पर ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा शिव, पार्वती और गणेश की सजीव झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र शिवाड़। द्वादश ज्योतिर्लिंग घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में दो माह तक चलने वाले भव्य सावन महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन निकाली गई विशाल कलश यात्रा, शोभायात्रा और मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे कस्बे को शिवमय बना दिया। यात्रा के दौरान ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह लगभग 11 बजे कल्याणजी मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर घुश्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की लंबी कतारें आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश तथा विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर शिखर पर धर्मध्वजा रोहण किया गया। इसके साथ ही दो माह तक चलने वाले सावन मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ। यात्रा मार्ग में व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा शिवाड़ कस्बा भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। मंदिर समिति के अनुसार आगामी दो माह तक भजन संध्या, धार्मिक अनुष्ठान, कांवड़ यात्राएं, रुद्राभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवलहरी, मनीष दास महाराज, पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर, भामाशाह राजाराम गुर्जर, अर्जुन हरिदेव जोशी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, शंभू मिश्रा, लोकेंद्र सिंह, सीताराम गुर्जर, किशन पाटोदिया, बेनीमाधव शर्मा, तेजकरण सोनी, प्रमोद शर्मा, रामराय चौधरी तथा समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाया।1
- school me kya ho raha h 3 saal ki bachi ke saat sarmsar karne wali ghatna sabi dyan deve1