अरविंद ज्वेलर्स चोरी कांड: बसंतपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार का शातिर गिरोह, 7 गिरफ्तार बलरामपुर/वाड्रफनगर। थाना बसंतपुर क्षेत्र के वाड्रफनगर मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी का बलरामपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.175 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और औजार जब्त किए गए हैं। प्रार्थी अरविंद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त 2026 की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर लॉक तोड़कर लगभग 20 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 50 ग्राम सोने के जेवर, 10 किलोग्राम गिल्ट और 18,000 रुपये नकदी पार कर दिए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 305, 331(4), 317(2), 5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। सीसीटीवी व साइबर सेल से मिला सुराग घटनास्थल के निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लोकेशन बिहार के रोहतास जिले के थाना दिनारा क्षेत्र में मिली। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में चलगली थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर बिहार भेजी गई। स्थानीय पुलिस की मदद से 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि 15 अगस्त को पिकअप व मोटरसाइकिल से वाड्रफनगर आकर दो दिन रेकी की और 17 अगस्त की दरमियानी रात सब्बल से शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी धराया आरोपियों ने चोरी का माल दिनारा निवासी सुनील कुमार सोनी को 60,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने सुनील सोनी के घर दबिश देकर गलाकर बनाई गई 14.175 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार (21 वर्ष), निवासी शंभू डिहरी, थाना दिनारा, रोहतास,शंकर चौधरी (55 वर्ष), निवासी अलीगंज, थाना सुरजपुरा, रोहतास,नरेन्द्र चौधरी (40 वर्ष), निवासी डिहरी, थाना दिनारा, रोहतास,लीलू चौधरी (19 वर्ष), निवासी सीताबिगहा, सासाराम, रोहतास,राजकुमार चौधरी (20 वर्ष), निवासी चिलबिला, थाना दिनारा, रोहतास,अंगद चौधरी (24 वर्ष), निवासी सम्बुडीहरी, थाना दिनारा, रोहतास एवँ सुनिल कुमार सोनी (38 वर्ष), निवासी दिनारा, रोहतास (खरीदार) जब्त सामग्री 14.175 किलोग्राम चांदी (सिल्ली के रूप में),पिकअप वाहन (क्रमांक BR 26 GC 3631),मोटरसाइकिल (क्रमांक MH 15 KR 7977),घटना में प्रयुक्त सब्बल, मोबाइल फोन एवं 1,000 रुपये नकद इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सोनी, निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, साइबर सेल निरीक्षक हिम्मत सिंह, उपनिरीक्षक विमलेश सिंह सहित साइबर सेल व पुलिस टीम के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

- कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।1
- कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस। तीन मामला मं कार्रवाई पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय। 210 लीटर शराब जब्त तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।1
- धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।1
- कोंडागांव: कोंडागांव में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश कोंडागांव में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। नामांतरण, डिजिटल क्रॉप सर्वे, अभिलेख शुद्धता और भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए गए।1
- भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।1
- राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।1
- गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल1
- बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम 4 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम तोड़हुर में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर, चिरंजीत मंडल उम्र 37 वर्ष और कमल मंडल उम्र 37 वर्ष को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से गांजा, 810 रूपये नगद, बिना नंबर की होंडा लिवो मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 2 लाख 73 हजार 310 रूपये की संपत्ति बरामद हुई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में बांदे थाना प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र साहू,सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू,प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम, तुलाराम तारम,आरक्षक मोहन दुग्गा, लिलेश कुमार सिन्हा, अरूण मंडावी, अमृत नेताम और बस्तर फाइटर आरक्षक प्यारेलाल तारम,इसके अलावा बीएसएफ जी ब्रांच एवं बीएसएफ 94 BN की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।1