ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन मुजफ्फरनगर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा ज़िला पंचायत के सभागार में ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य विषय पर संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पहले पत्रकारिता का परिवेश सिर्फ शहरों तक सीमित था, लेकिन अब यह गांव-गांव तक पहुंच चुकी है। पत्रकारिता सच्ची समाजसेवा है, जिसमें बहुत संघर्ष है। किसी भी समाचार का महत्व तब तक है जब तक उसका समाधान न हो जाए। देश के विकास के लिए ग्रामीण विकास जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब के इस दौर में खबरों को प्रमाणित करके प्रसारित करने की भी अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। वे छोटी-बड़ी सभी खबरें शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर जन समस्याओं को सामने लाते हैं। संघर्षशील पत्रकारिता में जोखिम अवश्य है। सहारनपुर के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि कार्य करने में कठिनाइयां अवश्य आती हैं, लेकिन उनका सामना करने के लिए साहस होना चाहिए। अपनी कलम में निष्पक्षता रखकर कार्य करें। एक पक्ष को भारी और दूसरे को हल्का करके खबरें न लिखें। जब भी कलम चले, सही दिशा में चले। मंडल अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण पत्रकारिता देश के विकास की रीढ़ है, लेकिन इसमें संघर्ष और जोखिम भी बराबर हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। संगोष्ठी को मुख्य संदर्भ व्यक्ति आनंद प्रकाश, संजीव चौधरी, संजीव तोमर, तरुण पाल ने भी सबोधित किया। संचालन रोहिताश कुमार वर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष संजय राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में जनपद मुज़फ्फरनगर के खतौली, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, जानसठ, मोरना, भोपा, ककरौली, चरथावल, सिसौली, शाहपुर आदि जगहों के सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया।
ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन मुजफ्फरनगर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा ज़िला पंचायत के सभागार में ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य विषय पर संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पहले पत्रकारिता का परिवेश सिर्फ शहरों तक सीमित था, लेकिन अब यह गांव-गांव तक पहुंच चुकी है। पत्रकारिता सच्ची समाजसेवा है, जिसमें बहुत संघर्ष है। किसी भी समाचार का महत्व तब तक है जब
तक उसका समाधान न हो जाए। देश के विकास के लिए ग्रामीण विकास जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब के इस दौर में खबरों को प्रमाणित करके प्रसारित करने की भी अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। वे छोटी-बड़ी सभी खबरें शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर जन समस्याओं को सामने लाते हैं। संघर्षशील पत्रकारिता में जोखिम अवश्य है। सहारनपुर के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि
कार्य करने में कठिनाइयां अवश्य आती हैं, लेकिन उनका सामना करने के लिए साहस होना चाहिए। अपनी कलम में निष्पक्षता रखकर कार्य करें। एक पक्ष को भारी और दूसरे को हल्का करके खबरें न लिखें। जब भी कलम चले, सही दिशा में चले। मंडल अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण पत्रकारिता देश के विकास की रीढ़ है, लेकिन इसमें संघर्ष और जोखिम भी बराबर हैं।
ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। संगोष्ठी को मुख्य संदर्भ व्यक्ति आनंद प्रकाश, संजीव चौधरी, संजीव तोमर, तरुण पाल ने भी सबोधित किया। संचालन रोहिताश कुमार वर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष संजय राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में जनपद मुज़फ्फरनगर के खतौली, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, जानसठ, मोरना, भोपा, ककरौली, चरथावल, सिसौली, शाहपुर आदि जगहों के सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया।
- सरधना: कस्बे में नालों की समय पर सफाई न होने से1
- मुज़फ्फरनगर | दिनांक: 25.04.2026 ग्राम विकास और लोकतांत्रिक निरंतरता के लिए ग्राम प्रधानों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर आज जनपद के सम्मानित ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतरता और ग्रामीण विकास कार्यों की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखने हेतु समय पर ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने की पुरजोर मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से यह भी आग्रह किया कि यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से चुनाव निर्धारित समय पर संभव न हो पा रहे हों, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों की कार्यावधि में विस्तार किया जाए ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो और जनहित के कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। मुलाकात के दौरान ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास परियोजनाओं से जुड़े गंभीर विषयों से भी मंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बल दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन की स्थापना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों का सक्रिय रहना अनिवार्य है। ग्राम प्रधानों की मांगों और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने उन्हें पूर्णतः आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शासन और मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सुशासन और जनसेवा वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्राम प्रधान इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः उनके हितों और विकास की गति का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल सिंह, राहुल देव (प्रधान, जँछेड़ी), अनुज कुमार (प्रधान, दूधाहेड़ी), दिनेश कुमार (प्रधान, बेहड़ा थ्रू), सुनील कुमार (प्रधान, याहियापुर), धर्मेंद्र सिंह, अरविन्द प्रधान (खानजहाँपुर), राजीव (प्रधान, खानपुर), सदाकत (प्रधान, भलस्वा), सुभाष प्रधान (रौलपुर बेलड़ा), शौकीन प्रधान (जादीपुर), सुशील (प्रधान, धीराहेड़ी), चमन सिंह (प्रधान, खेड़ा चौगांवा), मनोज कुमार (प्रधान, सखावली), रवि कुमार (प्रधान, राजपुर कलां), रमेश (प्रधान, पलड़ी), मोहम्मद शमशाद (प्रधान, खोंकनी), शाहिद अली (प्रधान, शेरपुर), रामेश्वर (प्रधान, खाड़ीवीरन), मोतीलाल, करम सिंह, महरूबा और सुरेन्द्र सहित जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- *प्रेस विज्ञप्ति* उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर आज जनपद के सम्मानित ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतरता और ग्रामीण विकास कार्यों की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखने हेतु समय पर ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने की पुरजोर मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से यह भी आग्रह किया कि यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से चुनाव निर्धारित समय पर संभव न हो पा रहे हों, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों की कार्यावधि में विस्तार किया जाए ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो और जनहित के कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। मुलाकात के दौरान ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास परियोजनाओं से जुड़े गंभीर विषयों से भी मंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बल दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन की स्थापना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों का सक्रिय रहना अनिवार्य है। ग्राम प्रधानों की मांगों और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने उन्हें पूर्णतः आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शासन और मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सुशासन और जनसेवा वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्राम प्रधान इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः उनके हितों और विकास की गति का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल सिंह, राहुल देव (प्रधान, जँछेड़ी), अनुज कुमार (प्रधान, दूधाहेड़ी), दिनेश कुमार (प्रधान, बेहड़ा थ्रू), सुनील कुमार (प्रधान, याहियापुर), धर्मेंद्र सिंह, अरविन्द प्रधान (खानजहाँपुर), राजीव (प्रधान, खानपुर), सदाकत (प्रधान, भलस्वा), सुभाष प्रधान (रौलपुर बेलड़ा), शौकीन प्रधान (जादीपुर), सुशील (प्रधान, धीराहेड़ी), चमन सिंह (प्रधान, खेड़ा चौगांवा), मनोज कुमार (प्रधान, सखावली), रवि कुमार (प्रधान, राजपुर कलां), रमेश (प्रधान, पलड़ी), मोहम्मद शमशाद (प्रधान, खोंकनी), शाहिद अली (प्रधान, शेरपुर), रामेश्वर (प्रधान, खाड़ीवीरन), मोतीलाल, करम सिंह, महरूबा और सुरेन्द्र सहित जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- मुज़फ्फरनगर | दिनांक: 25.04.2026 ग्राम विकास और लोकतांत्रिक निरंतरता के लिए ग्राम प्रधानों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर आज जनपद के सम्मानित ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतरता और ग्रामीण विकास कार्यों की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखने हेतु समय पर ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने की पुरजोर मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से यह भी आग्रह किया कि यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से चुनाव निर्धारित समय पर संभव न हो पा रहे हों, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों की कार्यावधि में विस्तार किया जाए ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो और जनहित के कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। मुलाकात के दौरान ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास परियोजनाओं से जुड़े गंभीर विषयों से भी मंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बल दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन की स्थापना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों का सक्रिय रहना अनिवार्य है। ग्राम प्रधानों की मांगों और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने उन्हें पूर्णतः आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शासन और मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सुशासन और जनसेवा वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्राम प्रधान इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः उनके हितों और विकास की गति का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल सिंह, राहुल देव (प्रधान, जँछेड़ी), अनुज कुमार (प्रधान, दूधाहेड़ी), दिनेश कुमार (प्रधान, बेहड़ा थ्रू), सुनील कुमार (प्रधान, याहियापुर), धर्मेंद्र सिंह, अरविन्द प्रधान (खानजहाँपुर), राजीव (प्रधान, खानपुर), सदाकत (प्रधान, भलस्वा), सुभाष प्रधान (रौलपुर बेलड़ा), शौकीन प्रधान (जादीपुर), सुशील (प्रधान, धीराहेड़ी), चमन सिंह (प्रधान, खेड़ा चौगांवा), मनोज कुमार (प्रधान, सखावली), रवि कुमार (प्रधान, राजपुर कलां), रमेश (प्रधान, पलड़ी), मोहम्मद शमशाद (प्रधान, खोंकनी), शाहिद अली (प्रधान, शेरपुर), रामेश्वर (प्रधान, खाड़ीवीरन), मोतीलाल, करम सिंह, महरूबा और सुरेन्द्र सहित जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- **25/04/𝟐𝟎𝟐6 की सुबह बाबा गरीबनाथ धाम श्रृंगार दर्शन जय भोलेनाथ🙏🙏☘️☘️☘️जय शिव🙇🙇🌹* मुजफ्फरपुर, बिहार1
- शामली: मेरठ—करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास लावारिस हालत में पड़ी मिली 4 लाख रूपए की नोटों की गड्डियों के मालिक की पहचान हो गई है। एसपी शामली एनपी सिंह ने पुष्टि होने पर कैश को आॅनर के सुपुर्द कर दिया है। दरअसल, गत बुधवार की शाम काबड़ौत पुल के नजदीक मेरठ—करनाल हाईवे पर पांच सौ रूपए की 6, 200 रूपए की 4 और 100 रूपए की 2 गड्डियां बरामद हुई थी, जिन्हें मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी अमित कुमार ने कुल 4 लाख रूपए का कैश सड़क से इक्ट्ठा करते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कैश को कब्जे में लेकर कैश मालिक की तलाश शुरू कर दी थी। शामली कोतवाली पुलिस ने रकम को मालखाने में जमा कर दिया था। शनिवार को एसपी शामली एनपी सिंह ने कोतवाली शामली में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि हरियाणा राज्य के करनाल जनपद के नंगला रोडान निवासी विद्यासागर ने शामली कोतवाली पर पहुंचकर कैश पर तथ्यों के साथ दावेदारी प्रस्तुत की। उसने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव कुरालसी निवासी अपने पार्टनर शिवम के साथ पेनियर बाई नामक कंपनी का रिटेलर है, जिसमें उन्होंने पैसा इंवेस्ट किया हुआ है और उनकी कंपनी का एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक करनाल के साथ टाईअप है। विद्यासागर ने बताया कि उसने फाइनेंस बैंक से 35 लाख रूपए की अपनी रकम निकलवाकर पार्टनर शिवम को अलग—अलग बैंक में जरूरत के हिसाब से जमा कराने के लिए दी थी। जब शिवम बुलेट बाइक पर कैश लेकर कुरालसी गांव जा रहा था, तो रास्ते में काबड़ौत पुल के पास 4 लाख रूपए का कैश गिर गया था, जिसकी जानकारी उन्हें सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से हुई और इसके बाद वें पुलिस के पास पहुंचे। कैश को मालिक को किया गया सुपुर्द एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि दावेदारी के संबंध में कैश आनर द्वारा तथ्य प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद बरामद हुई संपूर्ण धनराशि को कैश मालिक के सुपुर्द कर दिया गया है। कैश मालिक ने स्थानीय लोगों की ईमानदारी और शामली पुलिस की सक्रियता पर एसपी के समक्ष आभार व्यक्त किया है।1
- मुज़फ्फरनगर में ग्राम प्रधानों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास का किया घेराव, 20 माई को करेंगे लखनऊ कुच1
- मुजफ्फरनगर: थाना शाहपुर पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें 2 घायल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम हरसौली में ट्यूबवेल पर युवक राजा उर्फ अरुण का शव मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आम के बाग में छिपे आरोपियों को घेर लिया गया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में 2 आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि शराब के दौरान हुए झगड़े में ईंट से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1