logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मातृत्व दिवस पर 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में महिलाओं हेतु इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।* आज दिनांक 11 मई 2026 को मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती प्रेरणा शर्मा, संदीक्षा अध्यक्षा की अध्यक्षता में 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के वाहिनी मुख्यालय में महिलाओं के लिए विभिन्न इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चम्मच-नींबू बैलेंस प्रतियोगिता, बैलून फुलाने की प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर एवं लॉटरी एक्ट खेल आयोजित किए गए, जिसमें संदीक्षा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम उपरांत खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संदीक्षा सदस्यों को संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही महिलाओं को मिठाइयां एवं बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई। जिसके कुछ छायाचित्र आपके अवलोकनार्थ प्रेषित है । सादर कमांडेंट 62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा (उ. प्र.)

2 hrs ago
user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
b43a8bd2-a0fb-4ed6-92f8-6c9176d81264
d93913e6-5575-40cd-bff8-70afcd0de42f
7ee4b3b6-ea85-49c9-bc30-09eee16443f4
49d33a16-f087-4e18-bee0-d70d6abe686c

मातृत्व दिवस पर 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में महिलाओं हेतु इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।* आज दिनांक 11 मई 2026 को मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती प्रेरणा शर्मा, संदीक्षा अध्यक्षा की अध्यक्षता में 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के वाहिनी मुख्यालय में महिलाओं के लिए विभिन्न इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चम्मच-नींबू बैलेंस प्रतियोगिता, बैलून फुलाने की प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर एवं लॉटरी एक्ट खेल आयोजित किए गए, जिसमें संदीक्षा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम उपरांत खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संदीक्षा सदस्यों को संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही महिलाओं को मिठाइयां एवं बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई। जिसके कुछ छायाचित्र आपके अवलोकनार्थ प्रेषित है । सादर कमांडेंट 62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा (उ. प्र.)

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • श्रावस्ती जिलाधिकारी एवं एसएसबी कमांडेंट ने भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ दिनांक 11 मई 2026 को अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा एवं अन्नपूर्णा गर्ग, जिलाधिकारी श्रावस्ती द्वारा 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा अंतर्गत सीमा चौकी भरथा के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 634/7 से सम सीमा स्तंभों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया एवं कमांडेंट महोदय द्वारा सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सीमा स्तंभों के कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा एसएसबी सीमा चौकी सुइयां, भरथा, हाकिमपुरवा एवं तरुशमा के सीमा क्षेत्रों का भ्रमण कर एसएसबी द्वारा की जा रही सीमा सुरक्षा ड्यूटी एवं विभिन्न प्रचालन गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने सीमावर्ती ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसएसबी एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण तथा जवान उपस्थित रहे।
    2
    श्रावस्ती जिलाधिकारी एवं एसएसबी कमांडेंट ने भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
दिनांक 11 मई 2026 को  अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा एवं  अन्नपूर्णा गर्ग, जिलाधिकारी श्रावस्ती द्वारा 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा अंतर्गत सीमा चौकी भरथा के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 634/7 से सम सीमा स्तंभों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया एवं कमांडेंट महोदय द्वारा सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सीमा स्तंभों के कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
इसके अतिरिक्त श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा एसएसबी सीमा चौकी सुइयां, भरथा, हाकिमपुरवा एवं तरुशमा के सीमा क्षेत्रों का भ्रमण कर एसएसबी द्वारा की जा रही सीमा सुरक्षा ड्यूटी एवं विभिन्न प्रचालन गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने सीमावर्ती ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसएसबी एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण तथा जवान उपस्थित रहे।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार को घेरा : श्रावस्ती। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में स्वयं ही अपने नियमों का पालन नहीं किया।पवन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि हाल ही में किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में आठ मंत्रियों को शामिल किया गया, लेकिन उनमें केवल एक महिला को ही स्थान दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को बराबरी का अधिकार और सम्मान देना चाहती है, तो उसे निर्णय लेने वाले पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी मंचों से महिला सशक्तिकरण की बातें करती है, जबकि वास्तविकता में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। युवा कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच उठाती रहेगी।
    1
    युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार को घेरा : 

श्रावस्ती। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में स्वयं ही अपने नियमों का पालन नहीं किया।पवन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि हाल ही में किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में आठ मंत्रियों को शामिल किया गया, लेकिन उनमें केवल एक महिला को ही स्थान दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को बराबरी का अधिकार और सम्मान देना चाहती है, तो उसे निर्णय लेने वाले पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी मंचों से महिला सशक्तिकरण की बातें करती है, जबकि वास्तविकता में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। युवा कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच उठाती रहेगी।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिरसिया पुलिस की दबंगई: सिविल ड्रेस में टैंपो थाने में खड़ी की, सवाल पूछने पर पत्रकार को दी 'देख लेने' की धमकी ​श्रावस्ती। जनपद के सिरसिया थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली एक बार फिर विवादों के घेरे में है। जहाँ जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी लगातार पुलिस को 'मित्र पुलिस' बनाने और जनता के साथ न्यायसंगत व्यवहार करने की सीख दे रहे हैं, वहीं सिरसिया थाने के कुछ दरोगा इन निर्देशों को ठेंगे पर रखकर खाकी की छवि धूमिल कर रहे हैं। ताजा मामला सिविल ड्रेस में दो दरोगाओं द्वारा एक टेंपो चालक के उत्पीड़न और कवरेज कर रहे पत्रकार को धमकाने का प्रकाश में आया है। ​नियम ताक पर: बिना वर्दी वसूली का प्रयास? ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसिया थाने में तैनात दरोगा साहब राव और मनोज कुमार बिना वर्दी (सिविल ड्रेस) के एक टेंपो चालक पर दबाव बनाकर उसे जबरन थाने ले जाने का प्रयास कर रहे थे। पीड़ित चालक का दावा है कि उसके पास वाहन के सभी वैध दस्तावेज (इंश्योरेंस, फिटनेस आदि) मौजूद थे, इसके बावजूद पुलिसकर्मी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। ​लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला ​मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने जब नियम विरुद्ध हो रही इस कार्रवाई पर सवाल उठाया और चालक को परेशान करने का कारण जानना चाहा, तो वर्दी के अहंकार में डूबे दरोगा आगबबूला हो गए। दरोगाओं ने पत्रकार के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि सरेआम 'देख लेने' और फर्जी कार्रवाई करने की धमकी तक दे डाली। ​कानूनी पहलू: नियमानुसार, बिना वर्दी के कोई भी पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग या चालान की कार्रवाई नहीं कर सकता। लेकिन यहाँ सरेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई गईं। आरोप है कि पुलिसकर्मी नियमानुसाार कार्रवाई के बजाय अवैध वसूली के उद्देश्य से चालक पर दबाव बना रहे थे। ​वीडियो बनते ही नरम पड़े तेवर ​पुलिसिया रौब तब कम हुआ जब वहां मौजूद एक युवक ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कैमरे की जद में आते ही दरोगाओं के तेवर अचानक बदल गए और वे अपनी सफाई पेश करने लगे। यह घटना साबित करती है कि कुछ पुलिसकर्मियों के मन में कानून का नहीं, बल्कि केवल साक्ष्यों (वीडियो) का डर शेष रह गया है। ​कप्तान की मेहनत पर फिर रहा पानी ​एक तरफ कप्तान राहुल भाटी पुलिस की छवि सुधारने के लिए रात-दिन प्रयासरत हैं, वहीं सिरसिया पुलिस का यह 'अमानवीय' चेहरा प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या कागजात पूरे होने के बाद भी गरीबों का उत्पीड़न ही आधुनिक पुलिस की पहचान है? और क्या अब पत्रकार को सच दिखाने और सवाल पूछने पर धमकियां दी जाएंगी? ​क्षेत्रीय जनता अब इस मामले में उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रही है।
    1
    सिरसिया पुलिस की दबंगई: सिविल ड्रेस में टैंपो थाने में खड़ी की, सवाल पूछने पर पत्रकार को दी 'देख लेने' की धमकी
​श्रावस्ती। जनपद के सिरसिया थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली एक बार फिर विवादों के घेरे में है। जहाँ जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी लगातार पुलिस को 'मित्र पुलिस' बनाने और जनता के साथ न्यायसंगत व्यवहार करने की सीख दे रहे हैं, वहीं सिरसिया थाने के कुछ दरोगा इन निर्देशों को ठेंगे पर रखकर खाकी की छवि धूमिल कर रहे हैं। ताजा मामला सिविल ड्रेस में दो दरोगाओं द्वारा एक टेंपो चालक के उत्पीड़न और कवरेज कर रहे पत्रकार को धमकाने का प्रकाश में आया है।
​नियम ताक पर: बिना वर्दी वसूली का प्रयास?
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसिया थाने में तैनात दरोगा साहब राव और मनोज कुमार बिना वर्दी (सिविल ड्रेस) के एक टेंपो चालक पर दबाव बनाकर उसे जबरन थाने ले जाने का प्रयास कर रहे थे। पीड़ित चालक का दावा है कि उसके पास वाहन के सभी वैध दस्तावेज (इंश्योरेंस, फिटनेस आदि) मौजूद थे, इसके बावजूद पुलिसकर्मी उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
​लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला
​मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने जब नियम विरुद्ध हो रही इस कार्रवाई पर सवाल उठाया और चालक को परेशान करने का कारण जानना चाहा, तो वर्दी के अहंकार में डूबे दरोगा आगबबूला हो गए। दरोगाओं ने पत्रकार के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि सरेआम 'देख लेने' और फर्जी कार्रवाई करने की धमकी तक दे डाली।
​कानूनी पहलू: नियमानुसार, बिना वर्दी के कोई भी पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग या चालान की कार्रवाई नहीं कर सकता। लेकिन यहाँ सरेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई गईं। आरोप है कि पुलिसकर्मी नियमानुसाार कार्रवाई के बजाय अवैध वसूली के उद्देश्य से चालक पर दबाव बना रहे थे।
​वीडियो बनते ही नरम पड़े तेवर
​पुलिसिया रौब तब कम हुआ जब वहां मौजूद एक युवक ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कैमरे की जद में आते ही दरोगाओं के तेवर अचानक बदल गए और वे अपनी सफाई पेश करने लगे। यह घटना साबित करती है कि कुछ पुलिसकर्मियों के मन में कानून का नहीं, बल्कि केवल साक्ष्यों (वीडियो) का डर शेष रह गया है।
​कप्तान की मेहनत पर फिर रहा पानी
​एक तरफ कप्तान राहुल भाटी पुलिस की छवि सुधारने के लिए रात-दिन प्रयासरत हैं, वहीं सिरसिया पुलिस का यह 'अमानवीय' चेहरा प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या कागजात पूरे होने के बाद भी गरीबों का उत्पीड़न ही आधुनिक पुलिस की पहचान है? और क्या अब पत्रकार को सच दिखाने और सवाल पूछने पर धमकियां दी जाएंगी?
​क्षेत्रीय जनता अब इस मामले में उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रही है।
    user_Dusshyant Verma
    Dusshyant Verma
    TV News Anchor इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भीषण अग्निकांड: बहराइच के झिंगहा घाट पर धूं-धूं कर जली बस, मची अफरा-तफरी @bahraichpolice #shorts #aajkitaazakhabar #bahraichnews #latestnewsindia
    1
    भीषण अग्निकांड: बहराइच के झिंगहा घाट पर धूं-धूं कर जली बस, मची अफरा-तफरी
@bahraichpolice #shorts #aajkitaazakhabar #bahraichnews #latestnewsindia
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • शहर के झिंगहाघाट स्थित बस स्टैंड पर अचानक बस में लगी भीषण आग बहराइच। झिंगहा घाट स्थित बस स्टैंड पर बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई आग इतनी विकराल थी लोग देखते रहे रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली
    1
    शहर के झिंगहाघाट स्थित बस स्टैंड पर अचानक बस में लगी भीषण आग
बहराइच। झिंगहा घाट स्थित बस स्टैंड पर बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई
आग इतनी विकराल थी लोग देखते रहे रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच: झिंगहा घाट नानपारा बस स्टैंड पर भीषण आग, यात्रियों में दहशत बहराइच के झिंगहा घाट स्थित बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोग बस को जलता हुआ देखते रह गए और इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के चलते रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।सूत्र
    1
    बहराइच: झिंगहा घाट नानपारा बस स्टैंड पर भीषण आग, यात्रियों में दहशत
बहराइच के झिंगहा घाट स्थित बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोग बस को जलता हुआ देखते रह गए और इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना के चलते रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।सूत्र
    user_Gulam Mustafa
    Gulam Mustafa
    Court reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बस में लगी भयानक आग, नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस जलकर खाक बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
    2
    बस में लगी भयानक आग, नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस जलकर खाक
बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभों के मरम्मत कार्य का शुभारंभ, डीएम व एसएसबी कमांडेंट ने किया निरीक्षण श्रावस्ती। अमरेन्द्र कुमार वरुण एवं अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा अंतर्गत सीमा चौकी भरथा के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 634/7 से सम सीमा स्तंभों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं कमांडेंट द्वारा सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सीमा स्तंभों के मरम्मत कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने एसएसबी सीमा चौकी सुइयां, भरथा, हाकिमपुरवा एवं तरुशमा के सीमा क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा ड्यूटी एवं विभिन्न प्रचालन गतिविधियों का अवलोकन किया तथा जवानों से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा जवान उपस्थित रहे।
    1
    भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभों के मरम्मत कार्य का शुभारंभ, डीएम व एसएसबी कमांडेंट ने किया निरीक्षण
श्रावस्ती। अमरेन्द्र कुमार वरुण एवं अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा अंतर्गत सीमा चौकी भरथा के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 634/7 से सम सीमा स्तंभों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं कमांडेंट द्वारा सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर सीमा स्तंभों के मरम्मत कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने एसएसबी सीमा चौकी सुइयां, भरथा, हाकिमपुरवा एवं तरुशमा के सीमा क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा ड्यूटी एवं विभिन्न प्रचालन गतिविधियों का अवलोकन किया तथा जवानों से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसबी एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा जवान उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.