बालाघाट जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में शुक्रवार 10 जुलाई को खैरलांजी विकासखंड के विभिन्न गांवों में विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान गोंडीटोला, कटोरी और खैरी गांवों में प्लास्टिक की पन्नियों में छिपाकर रखा गया लगभग 2300 किलोग्राम महुआ लाहन और रबर ट्यूब में भरी 35 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई। विभाग ने मौके पर ही आवश्यक नमूने लेने के बाद शेष महुआ लाहन को नष्ट कर दिया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त की गई अवैध सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 35 हजार 250 रुपये आंका गया है। इस संयुक्त अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, रमाकांत बघेल, कौस्तुभ नेताम और मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके व टीकाराम शरणागत सहित अन्य अमले की टीम शामिल रही। जिला आबकारी अधिकारी श्री एक्का ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में ऐसी सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
बालाघाट जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में शुक्रवार 10 जुलाई को खैरलांजी विकासखंड के विभिन्न गांवों में विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान गोंडीटोला, कटोरी और खैरी गांवों में प्लास्टिक की पन्नियों
में छिपाकर रखा गया लगभग 2300 किलोग्राम महुआ लाहन और रबर ट्यूब में भरी 35 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई। विभाग ने मौके पर ही आवश्यक नमूने लेने के बाद शेष महुआ लाहन को नष्ट कर दिया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त की गई अवैध सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य
2 लाख 35 हजार 250 रुपये आंका गया है। इस संयुक्त अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, रमाकांत बघेल, कौस्तुभ नेताम और मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके व टीकाराम शरणागत सहित अन्य अमले की टीम शामिल रही। जिला आबकारी अधिकारी श्री एक्का ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में ऐसी सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
- बालाघाट में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच महिला के तकिये के नीचे से चूहामार दवा भी मिली है, जिससे पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है।1
- बालाघाट के वारासिवनी में आरटीओ विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को वारासिवनी, कटंगी और रामपायली मार्ग पर चलने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच की गई। इस जांच के दौरान 11 वाहनों में दस्तावेजों की कमी, फिटनेस, बीमा और परमिट आदि की कमी पाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार रुपए की राशि वसूल की गई। आरटीओ की इस आकस्मिक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान विभाग के सब इंस्पेक्टर राजेश तोमर, आरक्षक स्वाति पटले, एस राहंगडाले और सैनिक रेखलाल राहंगडाले सहित अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।1
- मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में एक जर्जर छात्रावास की बदहाल स्थिति के कारण छात्रों का भविष्य खतरे के साये में है। इस छात्रावास की छत से लगातार कंक्रीट गिर रहा है, जिससे हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। इस बेहद गंभीर समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिम्मेदारों की इस अनदेखी के कारण छात्र असुरक्षित माहौल में रहने को मजबूर हैं।1
- बालाघाट जिले के किरनापुर की रहने वाली प्रीति डोहरे ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों, परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। माइनिंग इंस्पेक्टर का यह पद राज्य के खनिज संसाधनों के संरक्षण, अवैध खनन पर नियंत्रण और खनन गतिविधियों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों से जुड़ा है। प्रीति डोहरे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता यदुनाथ डोहरे एवं ललिता डोहरे, भाइयों सुमित डोहरे और पुष्कर डोहरे के साथ-साथ अपने गुरुजनों और मित्रों को दिया है। प्रीति का मानना है कि परिवार का विश्वास, शिक्षकों का मार्गदर्शन और मित्रों का सहयोग ही कठिन समय में उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहा। प्रीति की सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि को पूरे बालाघाट जिले के लिए गर्व का विषय बताया है। लोगों का कहना है कि प्रीति की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास जगाएगी।2
- बालाघाट जिले के पुलपुट्टा के किसान हर्षद सोनवाने क्षेत्र में एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उन्होंने पारंपरिक धान की खेती के विकल्प के रूप में जिमिकंद (सूरन) की खेती को अपनाया है। अब क्षेत्र में जिमिकंद की खेती धान के एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है, और हर्षद सोनवाने का यह प्रयास लोगों को इस नई खेती के लिए प्रेरित कर रहा है।1
- बालाघाट रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन हमदर्द' की शुरुआत की गई है, जिसके जरिए बेसहारा लोगों को सहारा दिया जा रहा है। इस मुहिम के तहत रेलवे पुलिस बेघर, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों की मदद कर उन्हें आश्रय स्थल या उनके परिवार तक पहुंचा रही है। इसके साथ ही लोगों से भी यह अपील की गई है कि यदि उन्हें कोई भी लावारिस या बेसहारा व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दें।1
- बालाघाट जिले की किरनापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हे में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची टीम का विरोध करते हुए अतिक्रमणकारियों ने हिंसक हमला कर दिया। दोपहर 03 बजे जब तहसील विभाग की टीम खेल मैदान और उपवन की भूमि से कब्जा हटाने पहुंची, तो लाठी-डंडों से लैस अतिक्रमणकारियों ने समूह बनाकर सरपंच, पंच और वहां मौजूद ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा। स्थिति इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद तहसील विभाग के पटवारी भी अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। इस हिंसक झड़प में तीन ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर लांजी के वर्तमान विधायक प्रतिनिधि राम कुमार राणा पर इस विवाद को भड़काने का आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम 06 बजे किरनापुर पुलिस थाने पहुंचकर इस घटना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में 05 नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।1