logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धार में कार चालक से लूटः बाइक सवार 3 बदमाश 5900 रुपए और मोबाइल लूटकर भागे धार में कार चालक से लूटः बाइक सवार 3 बदमाश 5900 रुपए और मोबाइल लूटकर भागे राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले के बरमंडल गांव में कार चालक से गुरुवार को लूट हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से 5900 रुपए नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। शुक्रवार को पीड़ित राजोद थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। तीन बदमाशों ने कार रोककर लूटा राजोद थाना पुलिस को मकनी, थाना कानवन निवासी बगदीराम पिता भंवरलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह लाबरिया से बिड़वाल जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बरमंडल में पडूनी मैदान के पास उनकी कार को रोका गया और मोबाइल पैसे छीन लिए। शिकायत के अनुसार, आरोपी रामा पिता रतन गिरवाल (चुनियागढ़ी), विशाल पिता कालूराम (बरखेड़ा) और गोकुल पिता रूग्गा (चुनियागढ़ी) ने इस वारदात को अंजाम दिया। बाइक से आए, मोबाइल और रुपए लेकर भागे बदमाशों ने फरियादी के साथ मारपीट की और उनका पर्स छीन लिया, जिसमें 5900 रुपए थे। इसके अलावा, उन्होंने फरियादी का मोबाइल फोन भी ले लिया। फरियादी ने बताया कि तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। राजोद थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है

on 6 March
user_राहुल सेन मांडव
राहुल सेन मांडव
Barber धार, धार, मध्य प्रदेश•
on 6 March
a786b6ea-5f50-47b1-962b-8aa7bdefc229

धार में कार चालक से लूटः बाइक सवार 3 बदमाश 5900 रुपए और मोबाइल लूटकर भागे धार में कार चालक से लूटः बाइक सवार 3 बदमाश 5900 रुपए और मोबाइल लूटकर भागे राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले के बरमंडल गांव में कार चालक से गुरुवार को लूट हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से 5900 रुपए नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। शुक्रवार को पीड़ित राजोद थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। तीन बदमाशों ने कार रोककर लूटा राजोद थाना पुलिस को मकनी, थाना कानवन निवासी बगदीराम पिता भंवरलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह लाबरिया से बिड़वाल जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बरमंडल में पडूनी मैदान के पास उनकी कार को रोका गया और मोबाइल पैसे छीन लिए। शिकायत के अनुसार, आरोपी रामा पिता रतन गिरवाल (चुनियागढ़ी), विशाल पिता कालूराम (बरखेड़ा) और गोकुल पिता रूग्गा (चुनियागढ़ी) ने इस वारदात को अंजाम दिया। बाइक से आए, मोबाइल और रुपए लेकर भागे बदमाशों ने फरियादी के साथ मारपीट की और उनका पर्स छीन लिया, जिसमें 5900 रुपए थे। इसके अलावा, उन्होंने फरियादी का मोबाइल फोन भी ले लिया। फरियादी ने बताया कि तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। राजोद थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व विधायक व इंदौर बीजेपी के वरिष्ठ कद्दावर नेता सत्तन गुरु जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखे इस वायरल वीडियो को। like share and subscribe jarur kare।
    1
    पूर्व विधायक व इंदौर बीजेपी के वरिष्ठ कद्दावर नेता सत्तन गुरु जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखे इस वायरल वीडियो को।
like share and subscribe jarur kare।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मांडू पहुंचे: ऐतिहासिक महलों और चतुर्भुज राम मंदिर के दर्शन किए, कार्यकर्ताओं से मिले राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/भाजपा मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शुक्रवार रात मांडू पहुंचे वही एक दिवसीय प्रवास पर मांडू पहुंचे। उन्होंने यहां के ऐतिहासिक महलों का भ्रमण किया और चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की रीति-नीति पर मार्गदर्शन दिया। मांडू पहुंचने पर जामवाल ने ऐतिहासिक जहाज महल और हिंडोला महल का अवलोकन किया। इसके बाद वे विश्व के एकमात्र भगवान चतुर्भुज श्री राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चन किया। मंदिर के आचार्य पंडित महेंद्र शर्मा ने उन्हें भगवान राम का चित्र भेंट कर शॉल-श्रीफल से स्वागत किया और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ने उन्हें मांडू के बारे में जानकारी दी। गावर ने जामवाल को खुरासानी इमली ओर मांडू की खिरनी के साथ चतुर्भुज श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। वही उनके साथ भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पाटोदिया, कृष्णा यादव ,राहुल सेन मांडव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।मांडू के सौंदर्य से प्रभावित होकर जामवाल ने कहा कि यह बहुत सुंदर जगह है और यहां का चतुर्भुज राम मंदिर अद्भुत है। भगवान के दर्शन कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, तकनीकी रूप से सक्रिय बनाने और सरकार-संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक कार्यकर्ता उन्होंने बूथ स्तर के सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जैसे 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान', के संचालन में अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला। जामवाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक बताया।
    4
    भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मांडू पहुंचे: ऐतिहासिक महलों और चतुर्भुज राम मंदिर के दर्शन किए, कार्यकर्ताओं से मिले
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/भाजपा मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शुक्रवार रात मांडू पहुंचे वही एक दिवसीय प्रवास पर मांडू पहुंचे। उन्होंने यहां के ऐतिहासिक महलों का भ्रमण किया और चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की रीति-नीति पर मार्गदर्शन दिया।
मांडू पहुंचने पर जामवाल ने ऐतिहासिक जहाज महल और हिंडोला महल का अवलोकन किया। इसके बाद वे विश्व के एकमात्र भगवान चतुर्भुज श्री  राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चन किया। मंदिर के आचार्य पंडित महेंद्र शर्मा ने उन्हें भगवान राम का चित्र भेंट कर शॉल-श्रीफल से स्वागत किया और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ने उन्हें मांडू के बारे में जानकारी दी। गावर ने जामवाल को खुरासानी इमली  ओर मांडू  की खिरनी के साथ चतुर्भुज श्री राम का  स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। वही उनके साथ भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पाटोदिया, कृष्णा यादव ,राहुल सेन मांडव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।मांडू के सौंदर्य से प्रभावित होकर जामवाल ने कहा कि यह बहुत सुंदर जगह है और यहां का चतुर्भुज राम मंदिर अद्भुत है। भगवान के दर्शन कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, तकनीकी रूप से सक्रिय बनाने और सरकार-संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक कार्यकर्ता
उन्होंने बूथ स्तर के सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जैसे 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान', के संचालन में अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला। जामवाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक बताया।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • कालीबावड़ी। देश की राजधानी दिल्ली में संचालित ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की संचालिका साध्वी राधिका पटेल इन दिनों आस्था, सेवा और संकल्प की अद्भुत मिसाल पेश कर रही हैं। वे मां नर्मदा की पवित्र पैदल परिक्रमा पर निकली हुई हैं, जिसकी शुरुआत ओंकारेश्वर से की गई थी। उनकी इस तपस्या को अब 100 दिन पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को नर्मदा परिक्रमा मार्ग स्थित ग्राम कालीबावड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम मंदिर में कालीबावड़ी युवा जागृति मंच, मां नर्मदा सदाव्रत समिति एवं मां गायत्री भजन मंडली के सदस्यों ने श्रीफल व पुष्पमाला से आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे प्रश्न किया कि इतनी कम उम्र में नर्मदा परिक्रमा का संकल्प क्यों? इस पर राधिका ने सहज भाव से कहा, “ज्ञान प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। युवावस्था ही अध्यात्म को समझने का सर्वोत्तम समय है। यदि मन में दृढ़ संकल्प, सेवा भाव और चरित्र हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।” उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान उन्हें अनेक संतों और मनीषियों का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे उनके विचारों में और अधिक परिपक्वता आई है। साथ ही उन्होंने नर्मदा तट की स्वच्छता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता की आवश्यकता है। वे यात्रा के दौरान युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर शपथ भी दिला रही हैं। गुरुवार को कालीबावड़ी पहुंचने के बाद उन्होंने मां नर्मदा परिक्रमा वासियों को भोजन प्रसादी सेवा देने वाले ओमू राठौड़ के निवास पर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह ग्राम के अशोक सेन के यहां स्वल्पाहार ग्रहण कर वे रेवाकुंड मांडू के दर्शनों के लिए रवाना हुईं। अपने जीवन संघर्ष साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नर्मदा तट स्थित देवगुआ में उनका बचपन बीता। मात्र 10 वर्ष की आयु में ही उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लेकर स्वयं को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जबलपुर में कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद उन्होंने आईएएस बनने का लक्ष्य लेकर दिल्ली का रुख किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन सीमित प्रयासों के कारण अंतिम चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की स्थापना की, जहां गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क या कम शुल्क में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस सहित अन्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित हो चुके हैं। पिछले डेढ़ माह से जारी इस पदयात्रा का उद्देश्य मानव उत्थान के माध्यम से राष्ट्र उत्थान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आपके भीतर असीम ऊर्जा है। जो भी कार्य करें, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से करें। भय और संशय को त्यागेंगे, तभी जीवन में महान लक्ष्य प्राप्त होंगे।” इसके बाद वे मां नर्मदा आश्रम अन्न क्षेत्र, ग्राम बड़ी छितरी पहुंचीं, जहां उन्होंने आश्रम में चल रहे आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान आश्रम से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं—सुरेंद्र, अशोक सेन आयुष कर्मा,गिरजेश राठौड़, और कांति बापू ने उनका स्वागत
    4
    कालीबावड़ी। देश की राजधानी दिल्ली में संचालित ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की संचालिका साध्वी राधिका पटेल इन दिनों आस्था, सेवा और संकल्प की अद्भुत मिसाल पेश कर रही हैं। वे मां नर्मदा की पवित्र पैदल परिक्रमा पर निकली हुई हैं, जिसकी शुरुआत ओंकारेश्वर से की गई थी। उनकी इस तपस्या को अब 100 दिन पूरे हो चुके हैं।
गुरुवार को नर्मदा परिक्रमा मार्ग स्थित ग्राम कालीबावड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम मंदिर में कालीबावड़ी युवा जागृति मंच, मां नर्मदा सदाव्रत समिति एवं मां गायत्री भजन मंडली के सदस्यों ने श्रीफल व पुष्पमाला से आत्मीय अभिनंदन किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे प्रश्न किया कि इतनी कम उम्र में नर्मदा परिक्रमा का संकल्प क्यों? इस पर राधिका ने सहज भाव से कहा, “ज्ञान प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। युवावस्था ही अध्यात्म को समझने का सर्वोत्तम समय है। यदि मन में दृढ़ संकल्प, सेवा भाव और चरित्र हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।”
उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान उन्हें अनेक संतों और मनीषियों का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे उनके विचारों में और अधिक परिपक्वता आई है। साथ ही उन्होंने नर्मदा तट की स्वच्छता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता की आवश्यकता है। वे यात्रा के दौरान युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर शपथ भी दिला रही हैं।
गुरुवार को कालीबावड़ी पहुंचने के बाद उन्होंने मां नर्मदा परिक्रमा वासियों को भोजन प्रसादी सेवा देने वाले ओमू राठौड़ के निवास पर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह ग्राम के अशोक सेन के यहां स्वल्पाहार ग्रहण कर वे रेवाकुंड मांडू के दर्शनों के लिए रवाना हुईं।
अपने जीवन संघर्ष साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नर्मदा तट स्थित देवगुआ में उनका बचपन बीता। मात्र 10 वर्ष की आयु में ही उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लेकर स्वयं को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जबलपुर में कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद उन्होंने आईएएस बनने का लक्ष्य लेकर दिल्ली का रुख किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन सीमित प्रयासों के कारण अंतिम चयन नहीं हो सका।
इसके बाद उन्होंने ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की स्थापना की, जहां गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क या कम शुल्क में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस सहित अन्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित हो चुके हैं।
पिछले डेढ़ माह से जारी इस पदयात्रा का उद्देश्य मानव उत्थान के माध्यम से राष्ट्र उत्थान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आपके भीतर असीम ऊर्जा है। जो भी कार्य करें, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से करें। भय और संशय को त्यागेंगे, तभी जीवन में महान लक्ष्य प्राप्त होंगे।”
इसके बाद वे मां नर्मदा आश्रम अन्न क्षेत्र, ग्राम बड़ी छितरी पहुंचीं, जहां उन्होंने आश्रम में चल रहे आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान आश्रम से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं—सुरेंद्र, अशोक सेन आयुष कर्मा,गिरजेश राठौड़, और कांति बापू ने उनका स्वागत
    user_Ashok sen
    Ashok sen
    Local News Reporter मनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तरप्रदेश सहारनपुर के मदरसे में मौलाना ने 10 साल के मासूम बच्चे के साथ की बर्बरता से पिटाई, एक ने पैर पकड़े और दूसरे ने छड़ी से 36 डंडे मारे, मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने जुनैद और शोएब को किया गिरफ्तार।
    1
    उत्तरप्रदेश सहारनपुर के मदरसे में मौलाना ने 10 साल के मासूम बच्चे के साथ की बर्बरता से पिटाई, एक ने पैर पकड़े और दूसरे ने छड़ी से 36 डंडे मारे, मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने जुनैद और शोएब को किया गिरफ्तार।
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • गैस एजेंसी कर्मचारी 30 खाली सिलेंडर लेकर हुआ रफूचक्कर,ग्राहकों को घर-घर जाकर झांसे में लिया ​ ​"इंदौर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ 15 साल के पुराने भरोसे की आड़ में बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया। बाणगंगा इलाके में एक गैस एजेंसी के कर्मचारी ने करीब 30 घरों से खाली सिलेंडर जुटाए और उन्हें वापस करने के बजाय लेकर फरार हो गया। आरोप है कि इन सिलेंडरों को ब्लैक में ठिकाने लगा दिया गया है। आखिर कैसे एक कर्मचारी ने दर्जनों परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया,
    1
    गैस एजेंसी कर्मचारी 30 खाली सिलेंडर लेकर हुआ रफूचक्कर,ग्राहकों को घर-घर जाकर झांसे में लिया
​
​"इंदौर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ 15 साल के पुराने भरोसे की आड़ में बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया। बाणगंगा इलाके में एक गैस एजेंसी के कर्मचारी ने करीब 30 घरों से खाली सिलेंडर जुटाए और उन्हें वापस करने के बजाय लेकर फरार हो गया। आरोप है कि इन सिलेंडरों को ब्लैक में ठिकाने लगा दिया गया है। आखिर कैसे एक कर्मचारी ने दर्जनों परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया,
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बालविनय मंदिर स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद और ली क्लास बाल विनय मंदिर इंदौर इंदौर कलेक्टर स्कूल चले अभियान के अंतर्गत सुबह 11:15 बजे नेहरू पार्क स्थित बाल विनय मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे और क्लास लेने के बाद बच्चों से संवाद किया
    1
    इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बालविनय मंदिर स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद और ली क्लास                                         बाल विनय मंदिर इंदौर
इंदौर कलेक्टर स्कूल चले अभियान के अंतर्गत सुबह 11:15 बजे नेहरू पार्क स्थित बाल विनय मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे और क्लास लेने के बाद बच्चों से संवाद किया
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ​🚩 जीजलवाड़ा में गूँजा "जय माँ आशापुरा": हनोतिया परिवार की कुलदेवी की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न; भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम https://youtube.com/shorts/m1av303AFvg?si=jUKJJUf-PmWYIAma
    1
    ​🚩 जीजलवाड़ा में गूँजा "जय माँ आशापुरा": हनोतिया परिवार की कुलदेवी की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न; भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम https://youtube.com/shorts/m1av303AFvg?si=jUKJJUf-PmWYIAma
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदनावर में आमजनता को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मयूरा भारत गैस एजेंसी संचालक द्वारा मनमानी की जा रही है। आम लोगों ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , करने के आरोप मयूरा भारत गैस एजेंसी संचालक पर लगाया गया है। जानकारी के अनुसार 3500-4000 रुपए में अवैध तरीके से होटल ढाबों के संचालकों को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। ऐसे में आमजनता लाइन लगाकर। सिलेंडर का इंतजार कर रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारीयो द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। #बदनावर #mp
    1
    बदनावर में आमजनता को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मयूरा भारत गैस एजेंसी संचालक द्वारा मनमानी की जा रही है। आम लोगों ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , करने के आरोप मयूरा भारत गैस एजेंसी संचालक पर लगाया गया है। जानकारी के अनुसार 3500-4000 रुपए में अवैध तरीके से होटल ढाबों के संचालकों को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। ऐसे में आमजनता लाइन लगाकर। सिलेंडर का इंतजार कर रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारीयो द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। #बदनावर #mp
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.