logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"जब चौकी के साये में भी चोरी हो जाए, तो सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़िमी है!" "जब चौकी के साये में भी चोरी हो जाए, तो सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़िमी है!" जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में हदरुख पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोर अपना ट्रैक्टर लेकर आए, ट्रॉली जोड़ी और आराम से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई, लेकिन पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। क्या चोरों के हौसले बुलंद हैं या पुलिस का खौफ खत्म हो गया?

6 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

"जब चौकी के साये में भी चोरी हो जाए, तो सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़िमी है!" "जब चौकी के साये में भी चोरी हो जाए, तो सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़िमी है!" जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में हदरुख पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोर अपना ट्रैक्टर लेकर आए, ट्रॉली जोड़ी और आराम से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई, लेकिन पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। क्या चोरों के हौसले बुलंद हैं या पुलिस का खौफ खत्म हो गया?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *➡️ जनपद कानपुर देहात की सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त कार्यवाही से आम जनमानस के 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30,08,900/-) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।* जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम तथा जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी संबंधी प्रार्थना पत्रों पर तकनीकी माध्यमों से प्रभावी कार्यवाही की गई । सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं सर्विलांस तकनीक के माध्यम से विभिन्न राज्यों, विभिन्न जनपदों तथा जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ट्रेस किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए । टीमों के सतत प्रयास एवं तकनीकी दक्षता के परिणामस्वरूप कुल 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹ 30,08,900/-) बरामद किए गए । आज दिनांक 06.08.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा बरामद किये गये उक्त मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक एवं सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी हेतु निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान सतत रूप से संचालित किए जाते रहेंगे । अपने गुमशुदा मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया । *बरामद किये गये मोबाइलों का विवरण-* कुल 201 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30,08,900/- रूपये) *बरामद करने वाली पुलिस टीम-* सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क ।
    1
    *➡️ 	जनपद कानपुर देहात की सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त कार्यवाही से आम जनमानस के 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30,08,900/-) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।*
जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम तथा जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी संबंधी प्रार्थना पत्रों पर तकनीकी माध्यमों से प्रभावी कार्यवाही की गई । सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं सर्विलांस तकनीक के माध्यम से विभिन्न राज्यों, विभिन्न जनपदों तथा जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ट्रेस किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए । टीमों के सतत प्रयास एवं तकनीकी दक्षता के परिणामस्वरूप कुल 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹ 30,08,900/-) बरामद किए गए । आज दिनांक 06.08.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा बरामद किये गये उक्त मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक एवं सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी हेतु निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान सतत रूप से संचालित किए जाते रहेंगे । अपने गुमशुदा मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
*बरामद किये गये मोबाइलों का विवरण-*
कुल 201 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30,08,900/- रूपये)
*बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *सिकंदरा कानपुर देहात- घाटमपुर मार्ग का 4 लेन होने का आगाज* जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा में फोर लाइन की मांग उठाई गई जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों में उत्साह की लहर देखने को मिली।आखिर वो सुबह आ ही गई ज़ब माननीय ने सड़क चौड़ीकरण की आवाज उठाई।सिकंदरा - घाटमपुर मार्ग है हाइवे 46 माननीय ने जनपद के विकास मे मील का पत्थर साबित होने वाली स्टेट हाइवे 46 के चौड़ीकरण की आवाज उठाई।एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने विधान परिषद मे उठाई आवाज। स्टेट हाइवे 46 के फोरलेन के साथ चौड़ीकरण का लाभ जनपद के अलावा कानपुर नगर और फतेहपुर को भी मिलेगा। *व्यापार के साथ साथ आम आदमी को भी मिलेगा लाभ लोगो की यात्रा भी होंगी सुगम। *दुर्घटनाओ पर भी लगेगा अंकुश*
    1
    *सिकंदरा कानपुर देहात- घाटमपुर मार्ग का 4 लेन होने का आगाज*
जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा में फोर लाइन की मांग उठाई गई जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों में उत्साह की लहर देखने को मिली।आखिर वो सुबह आ ही गई ज़ब माननीय ने सड़क चौड़ीकरण की आवाज उठाई।सिकंदरा - घाटमपुर मार्ग है हाइवे 46 माननीय ने जनपद के विकास मे मील का पत्थर साबित होने वाली स्टेट हाइवे  46 के चौड़ीकरण की आवाज उठाई।एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने विधान परिषद मे उठाई आवाज।
स्टेट हाइवे 46 के फोरलेन के साथ चौड़ीकरण का लाभ जनपद के अलावा कानपुर नगर और फतेहपुर को भी मिलेगा।
*व्यापार के साथ साथ आम आदमी को भी मिलेगा लाभ लोगो की यात्रा भी होंगी सुगम।
*दुर्घटनाओ पर भी लगेगा अंकुश*
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गांव का 15 वर्षीय किशोर जितेंद्र सिंह नायक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के बाद वह 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अंबियापुर पहुंचा, जहां उसने एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल बेचने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने साइकिल खरीदने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह वहां से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। जब काफी देर तक जितेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अंबियापुर स्थित साइकिल दुकान पर पूछताछ करने पर उसके वहां आने की पुष्टि हुई, लेकिन दुकान से निकलने के बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोर की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और उसे सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डेरापुर पुलिस को सूचित करें।
    1
    हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
डेरापुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गांव का 15 वर्षीय किशोर जितेंद्र सिंह नायक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के बाद वह 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अंबियापुर पहुंचा, जहां उसने एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल बेचने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने साइकिल खरीदने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह वहां से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
जब काफी देर तक जितेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अंबियापुर स्थित साइकिल दुकान पर पूछताछ करने पर उसके वहां आने की पुष्टि हुई, लेकिन दुकान से निकलने के बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी।
थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोर की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और उसे सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डेरापुर पुलिस को सूचित करें।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिहुरा गांव में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूमों पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, बालक की दर्दनाक मौत,बच्ची गंभीर घायल अमराहाट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में बुधवार को करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, अनुराग वर्मा का 7 वर्षीय पुत्र निखिल और मुकेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री निशा स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पुरानी जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतक के पिता अनुराग वर्मा ने अमराहाट थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अमराहट थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    1
    सिहुरा गांव में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूमों पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, बालक की दर्दनाक मौत,बच्ची गंभीर घायल
अमराहाट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में बुधवार को करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, अनुराग वर्मा का 7 वर्षीय पुत्र निखिल और मुकेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री निशा स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पुरानी जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद मृतक के पिता अनुराग वर्मा ने अमराहाट थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अमराहट थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.