राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, ऋण वसूली के अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, ऋण वसूली के अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर संतकबीरनगर। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडीआर भवन में बैंक प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने बैंक ऋण वसूली से जुड़े अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक जिला जज के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह तथा लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला जज कृष्ण कुमार पंचम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार पंचम ने कहा कि 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी बैंक प्रमुख सक्रिय भूमिका निभाएं और ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में निस्तारित कराने का प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिया कि बैंक के बकायेदारों के सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतकबीरनगर कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें संबंधित थानों के माध्यम से बकायेदारों तक समय पर तामील कराया जा सके। बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबंध कार्यालय से हरिकेश नारायण ने बताया कि सभी बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और पक्षकारों को भेजा जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने भी बैंक अधिकारियों से अपील की कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को प्रस्तुत कर उनका निस्तारण कराएं, जिससे वादकारियों को त्वरित न्याय मिल सके। बैठक में जनपद के विभिन्न बैंकों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Post by Vipin Times Khlilabad1
- संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में फर्जी वसीयतनामा के माध्यम से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित अरुण कुमार पांडेय ने ग्रामीणों के साथ तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ने समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और खलीलाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित अरुण कुमार पांडेय का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से जमीन का वसीयतनामा तैयार कराकर उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी इस प्रकरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हड़पने का प्रयास किया जा रहा है तो यह गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित का कहना है कि शिकायत दिए जाने के कई दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उन्हें न्याय मिलने को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है1
- आकाशवाणी, 10 3 20.26 ई0 आज मंगलवार है । मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना जाता है । आइये! भगवान हनुमान जी कै श्री चरणों में प्रणाम करते हुए, भगवान श्री गणपति जी का ध्यान करते हुए, अपने कुल देवताओं को नमस्कार करते ह हुए,आशीर्वाद प्राप्त करते हुए ,अपने बुजुर्ग लोगों का, पूर्वजों का स्मरण करते हुए, मित्रों !आज के दिन का प्रारंभ करते हैं। *को नहीं जानत है जग में, कपि संकट मोचन नाम तिहारो ।। 🙏🚩🕉🌺🙏🚩🕉🌺🙏🚩🕉🌺1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा थाना महुली पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय एवं समस्त विवेचकों/अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं, कानून-व्यवस्था तथा विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई । इस दौरान थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों, रजिस्टरों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । *बैठक के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई एवं आवश्यक आदेश/निर्देश दिए गए—* *लंबित विवेचनाओं की समीक्षा –* सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि विवेचनाओं का निस्तारण निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। *अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था –* क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। *मिशन शक्ति अभियान –* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, स्कूल-कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा महिला हेल्पलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। *साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध –* साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आमजन को जागरूक करने, साइबर हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार तथा साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। *सीसीटीवी कैमरा अभियान –* बाजार, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए व्यापारियों एवं आमजन को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके। *गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा –* गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। *SID एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण –* थाने पर रखे गए SID, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, बीट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। *जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण –* थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका तत्काल एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए। *बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करना –* बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर ग्राम प्रधान, चौकीदार एवं सम्मानित व्यक्तियों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र की सूचनाओं को नियमित रूप से थाने को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। *स्वच्छता एवं अनुशासन –* थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की सुव्यवस्था तथा पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। अंत में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे, इसके लिए पारदर्शिता,संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखें।4
- Post by आज की आवाज1
- थाना महुली में क्षेत्राधिकारी ने की समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने थाना महुली में समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और विभिन्न अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित सभी विवेचक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का निस्तारण निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा महिला हेल्पलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को कहा। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ने साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए व्यापारियों और नागरिकों को प्रेरित करने की बात कही। बैठक के दौरान गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर लापता व्यक्तियों की बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा थाने में रखे गए एसआईडी, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर और बीट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें अद्यतन और व्यवस्थित रखने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी ने जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी। साथ ही बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए। अंत में उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- Aakashvani, 9/3/2026 , THE ENTHUSIASM FOR THE YATRA REFLECTS THE PEOPLE DETERMINATION FOR A BETTER FUTURE.1