राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश के आलोक में गैर-संचारी रोगों (NP-NCD) की पहचान, जांच एवं उपचार को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सदर अस्पताल, मधुबनी में ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत हुई। अभियान का आयोजन 2 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक किया जाना है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा विभिन्न गैर-संचारी रोगों की जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले में जागरूकता रथ के संचालन एवं प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमलोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य जांच को गंभीरता से लें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें।
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश के आलोक में गैर-संचारी रोगों (NP-NCD) की पहचान, जांच एवं उपचार को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सदर अस्पताल, मधुबनी में ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत हुई। अभियान का आयोजन 2 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक किया जाना है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा विभिन्न गैर-संचारी रोगों की जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि गैर-संचारी रोगों की
समय पर पहचान और उपचार से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले में जागरूकता रथ के संचालन एवं प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमलोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य जांच को गंभीरता से लें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें।
- ⚖️ मधुबनी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत 📢 केस निपटारे का सुनहरा मौका! 12 सितंबर को मधुबनी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जहां आपसी सहमति से मामलों का त्वरित निपटारा कराया जा सकता है। ✅ कई मामलों का मौके पर निपटारा ✅ प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क ✅ समय और खर्च की बचत 📍 मधुबनी सिविल कोर्ट 📅 12 सितंबर अपने लंबित मामले के निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। #CivilCourt #मधुबनी #Madhubani #LokAdalat #NationalLokAdalat #MadhubaniNews #BiharNews #LegalNews #PrabhatTimes1
- बिहार में शिक्षा के विकास की नई रफ्तार पर बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी दरभंगा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और शिक्षा के विकास की नई रफ्तार पर बोले कि हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी विशेष ध्यान शिक्षा विभाग पर है। शिक्षित बिहार बनाने की दिशा में हमलोगों का प्रयास जारी है साथ ही बिहार में लगातार कई नये डिग्री कॉलेजों की स्थापना भी की जा रही है।1
- तुम्हें भूलना तो चाहा, मगर भुला न पाए… 💔 जितना तुम्हें भुलाने की कोशिश की, उतना ही तुम याद आए… 😔❤️🩹 कुछ लोग दिल से दूर हो जाते हैं, लेकिन यादों से कभी दूर नहीं हो पाते… 🥀 #SadReel #Emotional #BrokenHeart #Yaadein #LoveQuotes #HindiQuotes #Feelings #InstagramReels1
- नेपाल मे आई भीषण बाढ़ से बिहार को बड़ा खतरा हो सकता है लेकिन इसको टाला गया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद मॉनिटरिंग की फिलहाल किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं आप निश्चित रहे फर्जी विडिओ ना चलाये1
- शराब मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत #nonfollowers #facebookreels #foryouシ #cryptonews शराब मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत #nonfollowers #facebookreels #foryouシ #cryptonews1
- जयनगर मे बलभद्र पूजा का आयोजन, पूजा पूर्व निकाली गईं शोभा यात्रा, यह समस्त बाजार घुमाया गया जयनगर मे बलभद्र पूजा का आयोजन, पूजा पूर्व निकाली गईं शोभा यात्रा, यह समस्त बाजार घुमाया गया1
- 🚨 मधुबनी ब्रेकिंग अररिया संग्राम थाना पर गंभीर आरोप! मारपीट मामले में FIR दर्ज कराने के लिए कई दिनों से थाना का चक्कर लगाने का पीड़ित ने आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि आवेदन और साक्ष्य देने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। वहीं, पीड़ित ने थाना प्रभारी पर पैसे लेकर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत SP से कर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। #MadhubaniBreaking #ArariaSangram #MadhubaniNews #FIR #Police #BreakingNews #BiharNews #PrabhatTimes1
- Post by Khabar halchal1
- बिना हेलमेट लगाए चलाते हुए बाईक सवार जयनगर मेन रोड का यह वीडिओ बिना हेलमेट लगाए चलाते हुए बाईक सवार जयनगर मेन रोड1