पोषण माह एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित लातेहार : पोषण माह एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अवसर पर आज जिला कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत उपायुक्त संदीप कुमार एवं उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद द्वारा फलदार पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने पौधारोपण के माध्यम से बेटी के सम्मान का संदेश देते हुए समाज के सभी लोगों से बेटी के जन्म पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से बेटियों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण, दोनों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेटी के महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा प्रत्येक घर में पोषण वाटिका विकसित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित सेविकाओं को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने गृह भ्रमण के माध्यम से अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में सभी परिवारों को इस पोषण माह के दौरान फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित एवं निर्देशित किया। उन्होंने पोषण वाटिका के माध्यम से परिवारों में पोषणयुक्त आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षक अनीता कुमारी, सेविकाएं एवं लाभुक उपस्थित रहे।

- जिला समन्वय समिति की बैठक गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, लातेहार समाहरणालय के सभागार में। आयोजित बैठक में विभाग वार एवं प्रखंड वार एक-एक कर सभी योजनाओं की समीक्षा किया गया एवं लंबित योजनाओं को समय अवधि में पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- बालूमाथ बंद का आजसू ने दिया समर्थन डीवीसी और मां अम्बे को दी चेतावनी बालूमाथ बंद का आजसू पार्टी ने किया समर्थन डीवीसी और मां अम्बे को दी चेतावनी जब तक बाईपास रोड नहीं तब तक नो एंट्री लगाया जाए Deputy Commissioner Latehar Hemant Soren महोदय संज्ञान ले कर आम जनता को इस त्राहिमाम से निजात दिलाए1
- लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट का गाना किया गया रिलीज :आशीष कु चंद्रवंशी1
- तरावडिह के दुबयही ग्राउंड में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, अमित पांडेय समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल लातेहार सदर प्रखंड क्षेत्र के तरावडिह पंचायत स्थित दुबयही ग्राउंड में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन बुधवार की शाम हुआ। समापन समारोह के अवसर पर लातेहार जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय एवं दीपक पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के साथ उपाध्यक्ष विजेंद्र दास, राजकमल कुमार, कोषाध्यक्ष सद्दाम अंसारी एवं अन्य गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। खेल के समापन के अवसर पर अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस तरह के ग्रामीण आयोजनों से स्थानीय युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और युवाओं को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी, ग्रामीण और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।1
- hamjantahun ki like duniya karte hun bahut aashirwad are sakta kya bol na kuch bola mene kaha gye honge or koi problem kya pta chala rahe kya pta hi bol dena bhai kya pta hi na koi nahi2
- कसीयाडीह मे अवैध रूप से संचालित क्लिनिक का हुआ पर्दाफाश, अल्ट्रासाउंड मशीन किया गया जब्त, संचालक फरार मनिका,लातेहार :- सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया पंचायत अंतर्गत कसीयाडीह स्थित अरुण कुमार मेहता के मकान मे चलाए जा रहे अवैध तरीका से अल्ट्रासाउंड मशीन को आज दिनांक 16 सितंबर बुधवार को लगभग 3:00 बजे छापेमारी कर जप्त किया गया | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका के प्रभारी दिव्य क्षितिज कुजूर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया एवं प्रभारी दिव्या दिक्षित कुजूर के नेतृत्व में बीपीएम नमन कुमार, राहुल कुमार एंव मनिका और सतबरवा पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी टीम में शामिल रहे। इस कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर समेत कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त कर सील कर दिया गया। हालांकि संचालक छापेमारी से पहले ही भागने में कामयाब रहा।मकान मालकिन के बताए अनुसार इसका संचालन डाॅ.ओम रंजन के द्वारा किया जा रहा है जो मनिका मे एक निजीक्लिनिक चलाते है|फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में अवैध क्लिनिक संचालको में हड़कंप मच गया।2
- सिसई विधानसभा विधायक के ऊपर लगाए गए गंभीर आरोप NGT लगने के बाद भी... हड़िया (Haria): बेच रही महिलाओं को प्रशासन के द्वारा पकड़ा जाता है और अवैध बालू का कारोबार हो रहा है इस पर प्रशासन मौन क्यों इस पर कार्रवाई क्यों नहीं JLKM पार्टी लगाए गंभीर आरोप1
- गारू प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह 9:00 बजे से विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर गारु प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण दोनों इलाकों में लोगों ने अपने-अपने वाहन मशीन इत्यादि की सफाई कर पूजा अर्चना किया। वहीं इस मौके पर गारु प्रखंड के चर्चित व्यवसाय ठेकेदार एवं पत्रकार आलोक सिंह के आवास परिसर में विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर सैकड़ो लोगों के बीच में प्रसाद का वितरण किया गया।1