logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्नाव के बांगरमऊ में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पास खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत मदद कर बुजुर्ग चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और रिक्शा को किनारे किया। यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित नानामऊ तिराहे के निकट हुई। ई-रिक्शा कोतवाली की ओर जा रहा था तभी चालक को अचानक झटके आने लगे और वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे रिक्शा डिवाइडर पर जा चढ़ा। ई-रिक्शा में चालक को तड़पता देख, वहीं के निवासी दिलीप यादव ने तत्काल दौड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने रिक्शा को सड़क के किनारे हटवाया और तुरंत चालक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक की पहचान बांगरमऊ नगर के कस्बा मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी मल्हू पुत्र मोहम्मद रज्जाक के रूप में हुई है। मल्हू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिलीप यादव की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और चालक को समय पर मदद मिल पाई।

9 hrs ago
user_राजकुमार सोनी पत्रकार
राजकुमार सोनी पत्रकार
6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

उन्नाव के बांगरमऊ में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पास खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत मदद कर बुजुर्ग चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और रिक्शा को किनारे किया। यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित नानामऊ तिराहे के निकट हुई। ई-रिक्शा कोतवाली की ओर जा रहा था तभी चालक को अचानक झटके आने लगे और वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे रिक्शा डिवाइडर पर जा चढ़ा। ई-रिक्शा में चालक को तड़पता देख, वहीं के निवासी दिलीप यादव ने तत्काल दौड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने रिक्शा को सड़क के किनारे हटवाया और तुरंत चालक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक की पहचान बांगरमऊ नगर के कस्बा मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी मल्हू पुत्र मोहम्मद रज्जाक के रूप में हुई है। मल्हू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिलीप यादव की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और चालक को समय पर मदद मिल पाई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उन्नाव। जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी और उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगाबैराज रोड पर प्रखर जी महाराज मोड़ के पास से विजय अवस्थी (52) पुत्र स्वर्गीय रामभेजे को पकड़ा गया। विजय अवस्थी धोबिन पुलिया, राजधानी मार्ग, शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, उन्नाव का निवासी है। अभियुक्त के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर गंगाघाट थाने में विजय अवस्थी के खिलाफ मु0अ0सं0 86/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल लोकेन्द्र शामिल थे।
    2
    उन्नाव।  जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी और उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगाबैराज रोड पर प्रखर जी महाराज मोड़ के पास से विजय अवस्थी (52) पुत्र स्वर्गीय रामभेजे को पकड़ा गया। विजय अवस्थी धोबिन पुलिया, राजधानी मार्ग, शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, उन्नाव का निवासी है।
अभियुक्त के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर गंगाघाट थाने में विजय अवस्थी के खिलाफ मु0अ0सं0 86/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल लोकेन्द्र शामिल थे।
    user_शैलेन्द सिंह
    शैलेन्द सिंह
    Local News Reporter सफीपुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवती गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जिला अस्पताल के पीछे हाईवे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार अंजलि अपने परिजनों के साथ बाइक से गांव मनी दादर खुर्द जा रही थी। वह कन्नौज पीएसएम कॉलेज से लौट रही थी। जैसे ही बाइक जिला अस्पताल के पीछे हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कट मारते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवती को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी और गति नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।
    1
    तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवती गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। जिला अस्पताल के पीछे हाईवे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार अंजलि अपने परिजनों के साथ बाइक से गांव मनी दादर खुर्द जा रही थी। वह कन्नौज पीएसएम कॉलेज से लौट रही थी। जैसे ही बाइक जिला अस्पताल के पीछे हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कट मारते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवती को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।
सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी और गति नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by अर्चना अर्चना
    4
    Post by अर्चना अर्चना
    user_अर्चना अर्चना
    अर्चना अर्चना
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरदोई में शादी में तमंचा तानकर युवक को अगवा करने की कोशिश, CCTV में कैद हुई दबंगई की घटना ...
    1
    हरदोई में शादी में तमंचा तानकर युवक को अगवा करने की कोशिश, CCTV में कैद हुई दबंगई की घटना ...
    user_P D tiwari Journalist
    P D tiwari Journalist
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरदोई।कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के कोथावा कस्बे में ऐतिहासिक चौरासी कोसीय परिक्रमा मेला देखने की कह कर घर से निकली 22 वर्षीय युवती पुरानी बाजार से संदिग्ध परास्थितियों मे लापता हो गई।युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बेनीगंज थाना क्षेत्र के कोथावा कस्बा निवासी श्यामलाल राठौर ने कोतवाली बेनीगंज मे दी तहरीर मे बताया कि मेरी 22 वर्षीय ब्याहता पुत्री 20 फरवरी को घर से कोथावा कस्बे मे चौरासी कोसीय परिक्रमा मेला देखने अपने भाई बहन के साथ गयी हुई थीं।कि पुरानी बाजार से संदिग्ध परास्थितियों मे लापता हो गई।उसके बाद वह वापस नहीं आई।देर शाम तक उसके घर नहीं आने से परिवार के लोग परेशान हो गए। परिवार की लोगों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारी में उसके बारे में पूछताछ की। उसकी सहेलियों से भी उसके बारे में पता किया।ब्याहता युवती का पिता कपड़े की फेरी कर गांव गांव मे बेच कर अपने परिवार का गुजारा करता है। बेटी के ना मिलने से परिवार के लोग काफी परेशान है।काफी प्रयासों के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवती के पिता ने थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई है। कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि जल्द लापता युवती का सुराग लगा लिया जाएगा।
    4
    हरदोई।कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के कोथावा कस्बे में ऐतिहासिक चौरासी कोसीय परिक्रमा मेला देखने की कह कर घर से निकली 22 वर्षीय युवती पुरानी बाजार से संदिग्ध परास्थितियों मे लापता हो गई।युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बेनीगंज थाना क्षेत्र के कोथावा कस्बा निवासी श्यामलाल राठौर ने कोतवाली बेनीगंज मे दी तहरीर मे बताया कि मेरी 22 वर्षीय ब्याहता पुत्री 20 फरवरी को घर से कोथावा कस्बे मे चौरासी कोसीय परिक्रमा मेला देखने अपने भाई बहन के साथ गयी हुई थीं।कि पुरानी बाजार से संदिग्ध परास्थितियों मे लापता हो गई।उसके बाद वह वापस नहीं आई।देर शाम तक उसके घर नहीं आने से परिवार के लोग परेशान हो गए। परिवार की लोगों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारी में उसके बारे में पूछताछ की। उसकी सहेलियों से भी उसके बारे में पता किया।ब्याहता युवती का पिता कपड़े की फेरी कर गांव गांव मे बेच कर अपने परिवार का गुजारा करता है। बेटी के ना मिलने से परिवार के लोग  काफी परेशान है।काफी प्रयासों के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवती के पिता ने थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई है।
कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि जल्द लापता युवती का सुराग लगा लिया जाएगा।
    user_शिवम गुप्ता ब्यूरोचीफ हरदोई
    शिवम गुप्ता ब्यूरोचीफ हरदोई
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सण्डीला, हरदोई। सण्डीला नगर में खड़े हनुमान मंदिर से किन्नर सम्प्रदाय की रेखा गुरु के साथ उनके समुदाय सहित नगर की कई महिलाये कलश यात्रा में शामिल हुई। ये कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर भुय्यन देवी मंदिर पर पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद कलश यात्रा का समापन हुआ।
    4
    सण्डीला, हरदोई। सण्डीला नगर में खड़े हनुमान मंदिर से किन्नर सम्प्रदाय की रेखा गुरु के साथ उनके समुदाय सहित नगर की कई महिलाये कलश यात्रा में शामिल हुई। ये कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर भुय्यन देवी मंदिर पर पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद कलश यात्रा का समापन हुआ।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    10 hrs ago
  • लाल कपड़ों में खड़ी इस महिला ने ​ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर ब्रेकिंग पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला बच्ची को चोरी करते हुई पकड़ी गई। महिला एक बच्ची को बोरे में भरकर ले जा रही थी। आसपास के लोगों के रोकने पर महिला ने भागने का किया प्रयास, क्षेत्री लोगों ने दौड़ा कर पकड़ा। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला और क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ कर पीटा। बोरा खोलने पर जब बच्ची निकली तो लोगों के उड़ गए होश। घटना की सूचना पर मौका पर पहुंची पनकी थाने की पुलिस महिला से कर रही पूछताछ।
    1
    लाल कपड़ों में खड़ी इस महिला ने ​ll
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll
कानपुर ब्रेकिंग 
पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला बच्ची को चोरी करते हुई पकड़ी गई।
महिला एक बच्ची को बोरे में भरकर ले जा रही थी। 
आसपास के लोगों के रोकने पर महिला ने भागने का किया प्रयास, क्षेत्री लोगों ने दौड़ा कर पकड़ा। 
बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला और क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ कर पीटा। 
बोरा खोलने पर जब बच्ची निकली तो लोगों के उड़ गए होश।
घटना की सूचना पर मौका पर पहुंची पनकी थाने की पुलिस महिला से कर रही पूछताछ।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bilhaur, Kanpur Nagar•
    9 hrs ago
  • बच्चों ने बताया कि शिक्षक के कहने पर गोबर भरने आया हूं। विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनिगॉंव में स्थित परिषदीय व जूनियर हाईस्कूल कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों द्वारा घूरें से गोबर भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहां हैं बच्चों से पूंछने पर बच्चों ने बताया कि शिक्षक प्रवीन के कहने घूरें से गोबर भरने आया हूं।इससे साफ-साफ प्रतीत होता है कि विद्यालय में पठन पाठन के बजाय काम अधिक कराया जाता है। शिक्षक प्रभुत्व होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जोकि जांच के साथ-साथ क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
    2
    बच्चों ने बताया कि शिक्षक के कहने पर गोबर भरने आया हूं।
विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनिगॉंव में स्थित परिषदीय व जूनियर हाईस्कूल कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों द्वारा घूरें से गोबर भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहां हैं बच्चों से पूंछने पर बच्चों ने बताया कि शिक्षक प्रवीन के कहने घूरें से गोबर भरने आया हूं।इससे साफ-साफ प्रतीत होता है कि विद्यालय में पठन पाठन के बजाय काम अधिक कराया जाता है। शिक्षक प्रभुत्व होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जोकि जांच के साथ-साथ क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
    user_शैलेन्द सिंह
    शैलेन्द सिंह
    Local News Reporter सफीपुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • न्याय का गला घोंटा गया! हरदोई ,कछौना क्षेत्र (खाजोहना) में बुजुर्ग विधवा महिला के साथ पुलिस की ने दिया धोखा मेडिकल होने के बाद ने कहा जाओ मुकदमा हो गया है अभी तक दोषियों पर नहीं हुई कार्यवाही दोषियों पर तुरंत एक्शन हो!
    2
    न्याय का गला घोंटा गया! 
हरदोई ,कछौना क्षेत्र (खाजोहना) में बुजुर्ग विधवा महिला के साथ पुलिस की ने दिया धोखा मेडिकल होने के बाद ने कहा जाओ मुकदमा हो गया है अभी तक दोषियों पर नहीं हुई कार्यवाही 
दोषियों पर तुरंत एक्शन हो!
    user_P D tiwari Journalist
    P D tiwari Journalist
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.