Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS: फर्रुखाबाद में गंगा जल भरने आए चार कांवड़िए लापता, एक का शव बरामद
CITY NEWS
CITY NEWS: फर्रुखाबाद में गंगा जल भरने आए चार कांवड़िए लापता, एक का शव बरामद
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- CITY NEWS : ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की ओर से हलवाई एवं बावर्ची परिचय का सम्मेलन1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग शिव मंदिर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल शिव पुठरी मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब जन सैलाब का फायदा उठाकर बदमाशों ने दो महिलाओं के नीचे कुंडल महिलाओं ने कुंडल नोचने पर मचाया शोर महिलाओं के शोर मचाने पर मची अफरा तफरी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश हुए फरार मंदिर परिसर में लगी रही पुलिस बदमाश देते रहे घटना को अंजाम थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल एसपी के सख्त निर्देशों के बाबजूद थाना अध्यक्ष की लापरवाही हुई उजागर थाना नवाबगंज क्षेत्र के पुठरी मंदिर का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिंग शिव मंदिर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल शिव पुठरी मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब जन सैलाब का फायदा उठाकर बदमाशों ने दो महिलाओं के नीचे कुंडल महिलाओं ने कुंडल नोचने पर मचाया शोर महिलाओं के शोर मचाने पर मची अफरा तफरी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश हुए फरार मंदिर परिसर में लगी रही पुलिस बदमाश देते रहे घटना को अंजाम थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल एसपी के सख्त निर्देशों के बाबजूद थाना अध्यक्ष की लापरवाही हुई उजागर थाना नवाबगंज क्षेत्र के पुठरी मंदिर का मामला4
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट पांचाल घाट पर 2 लाख का कावडिये गंगाजल भरने पहुंचे1
- फर्रुखाबाद के अमृतपुर स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़। पत्रकार आर्यन बाजपेई फर्रुखाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को कस्बा अमृतपुर स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर गंगाजल व जल चढ़ाकर शिव की आराधना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल-फल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। सावन सोमवार के अवसर पर बच्चों में भी भगवान शिव की भक्ति को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बलीपट्टी रानी गांव स्थित गंगा घाट से बच्चों की एक टोली कांवड़ में गंगाजल लेकर प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चे लगातार ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने ‘एक, दो, तीन, चार, चल कांवड़िया शिव के धाम’ जैसे नारे भी लगाए। बच्चों की टोली के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मंदिर पहुंचने के बाद बच्चों ने कांवड़ में लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। बच्चों की इस कांवड़ यात्रा को देखने के लिए आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।1
- उत्तर प्रदेश कानपुर से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर कानपुर:- 15 अगस्त को इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, आर्य नगर, कानपुर में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, गरिमामय, उत्साह एवं अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराने तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ! विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधक सुष्मित मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समूह नृत्य, योग प्रदर्शन, भाषण एवं लघु नाटिका के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित, अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रबंध समिति की सदस्या पल्लवी मिश्रा एवं डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन मृदु चौहान ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमालिका प्रभात ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर किरण निषाद लोधी, प्रदेश मंत्री (भारतीय जनता पार्टी, कृष्ण दीक्षित बड़े जी प्रदेश संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, शैलेन्द्र द्विवेदी प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ, राहुल मिश्रा जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ एवं जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, शैलेन्द्र अवस्थी, तथा संजय श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज कानपुर नगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।1
- इतिहास में पढ़ाया जाता है, नदियों के किनारे शहर-सभ्यताएं विकसित हुईं, उप्र के भाजपा राज में ये तस्वीर उप्र के किसी भी शहर की हो सकती है। महत्वपूर्ण शहर नहीं मुद्दा है। इतिहास में पढ़ाया जाता है, नदियों के किनारे शहर-सभ्यताएं विकसित हुईं, उप्र के भाजपा राज में ये तस्वीर उप्र के किसी भी शहर की हो सकती है। महत्वपूर्ण शहर नहीं मुद्दा है। उप्र में एक मुख्यनगरी है, जहाँ भ्रष्टाचार के कारण जल-निकासी की कुव्यवस्था इतनी बदनाम हो चुकी है कि वहाँ आये-दिन सड़कें नदी बन जाती हैं। वो नगर इस तरह की बदइंतज़ामी का मॉडल बन चुका है। तथ्य के स्तर पर बात करें तो ये स्मार्ट सिटी प्रयागराज का सबसे सभ्रांत इलाका ‘जार्ज टाउन’ बताया जा रहा है, जहाँ थाना तक जलमग्न है। देश की जनता पूछ रही है कि ये इलाका भाजपा के शहर उत्तरी के विधायक जी के तहत ही आता है या फिर ये बहकर शहर दक्षिणी के भाजपा विधायक जी के विधानसभा क्षेत्र में चला गया है। हर तरफ़ हालात ऐसे ही हैं, इसीलिए ये कन्फ़्यूज़न है। वैसे सुना है भाजपा राज में प्रयागराज के विकास पर 1 लाख करोड़ रुपये का गोरखधंधा हुआ है।1
- कन्नौज: सावन मास के तीसरे सोमवार पर रुद्राभिषेक का आयोजन। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी में नाग पंचमी के पावन पर्व पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पं. राजीव द्विवेदी ने वेदमंत्रों के साथ शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद और अन्य पवित्र द्रव्यों की धारा से अभिषेक कराया। उन्होंने बताया कि आज सावन का तीसरा सोमवार है और आज नाग पंचमी भी पड़ रही है। इस संयोग से सोमवार का महत्व और बढ़ गया है। रुद्राभिषेक भगवान शिव (रुद्र) की उपासना और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे श्रेष्ठ और चमत्कारी अनुष्ठान है। इसमें वेदमंत्रों के साथ शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद, घी, शक्कर, पंचामृत, बिल्वपत्र एवं पुष्प अर्पित किया जाता है, जिससे सभी पाप नष्ट होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पं. राजीव द्विवेदी ने यह भी बताया कि शिव पुराण के अनुसार रुद्राभिषेक की शुरुआत समुद्र मंथन के समय हुई थी। संसार की रक्षा के लिए भगवान शिव ने हलाहल विष पी लिया और उनका कंठ नीला हो गया। उस विष के ताप को शांत करने के लिए देवताओं ने शीतल जल और अन्य द्रव्यों से उनका अभिषेक किया, जो बाद में रुद्राभिषेक की परंपरा बन गया। कार्यक्रम के आयोजक ओम नारायन दीक्षित ने परिजनों सहित शिव परिवार की आरती कर रुद्राभिषेक का समापन किया। इस अवसर पर प्रदीप दीक्षित, हरिओम दीक्षित, आकाश दीक्षित, सूरज दीक्षित, कृष्णा एवं आरुष आदि मौजूद रहे।1
- CITY NEWS: 78 वर्षीय बुजुर्ग को कागजों में मृत दिखाकर 25 बीघा जमीन हड़पने का आरोप1