मानव तस्करी व बाल अपराधों पर रोक को लेकर कोर कमेटी की बैठक ठूठीबारी। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार अपराह्न इंडो नेपाल सीमा पर स्थित 22 वाहिनी एसएसबी बीओपी परिसर में मासिक कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता 22वीं वाहिनी एसएसबी बीओपी इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया यादव ने की। बैठक में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया यादव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी और बाल अपराध एक बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इन कुरीतियों के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार यह है कि समाज का हर वर्ग सजग हो जाए, तो इन अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा से सटे गांवों में संचालित ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई केंद्र, ग्राम पंचायत भवन, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की बात कही। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम व बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। बैठक में एसएसबी उपनिरीक्षक अजीत तालुकदार, महिला उपनिरीक्षक खुश्बू, नेपाल प्रहरी के सहायक उपनिरीक्षक बीपी कलवार, श्रवण कुमार, विपना सुनार, अश्मिता परियार सहित महिला हेड कांस्टेबल पूनम, काजल व मेनका कश्यप व साधना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

- गैस आपूर्ति को लेकर विरोध: पुतला दहन कर जताया आक्रोश नौतनवा- महराजगंज। रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। मंगलवार को शहीद भगत सिंह चौराहे पर एडवोकेट नागेंद्र प्रसाद शुक्ला और भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी पर निर्धारित दर से अधिक वसूली, कॉल सेंटर की कमी और भेदभावपूर्ण व्यवहार के आरोप भी लगाए गए। किसान नेता नागेंद्र शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि आम जनता को राहत दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। 👉 प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन भी दिया है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।1
- ठूठीबारी। नौतनवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी स्थित बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीसी इंटर कॉलेज बरगदवा के प्रधानाचार्य अनिल चौधरी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक संजीव यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय की छात्रा अंशिका गौतम ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की। वहीं सुधा कश्यप, रंजना गौण, कल्पना यादव और आस्था ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिद्धि और सोनी द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति ने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और संस्कारों के बल पर समाज में नई पहचान बनाएं। अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक संजीव यादव ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वही महाविद्यालय परिवार द्वारा मेधावी छात्रा बीए प्रथम वर्ष आकृति पाण्डेय, बीए द्वितीय वर्ष अंशिका यादव, प्रिया यादव, बीए तृतीय वर्ष ब्यूटी अग्रहरी, गुंजा कन्नौजिया, प्रीति संजवईया, एमए प्रथम वर्ष सीमा आजाद, रंजना यादव, नेहा पटवा, एमए द्वितीय वर्ष संध्या, डी फार्मा प्रथम वर्ष शाहीन चौधरी व डी फार्मा द्वितीय वर्ष ऋषभ गुप्ता को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई, जिससे माहौल भावुक हो उठा। इस दौरान प्राचार्य गिरिजेश पाण्डेय, संरक्षिका अंजली यादव, मुख्य नियंता कृष्ण गुप्ता, कृष्णकांत त्रिपाठी, नसरुद्दीन, सभ्यता, अजय पाण्डेय, महेश निगम, विद्या चौहान मौजूद रहे।1
- Post by Mohammad ali4
- Post by Gajendra gupta1
- कुशीनगर। जनपद के दुदही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि रात्रि करीब दस बजे किसके शह पर यह प्राइवेट एम्बुलेंस सरकारी अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ है? क्या यह महज इत्तेफाक है या फिर अंदरखाने चल रहा कोई ‘सेटिंग-गेम’? वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि प्राइवेट एम्बुलेंस दुदही क्षेत्र के महन्थ शिवानंद हॉस्पिटल की बताई जा रही है। अगर यह सच है, तो मामला और भी संगीन हो जाता है। क्या सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए ‘ट्रांजिट पॉइंट’ बन चुका है, जहां से उन्हें निजी अस्पतालों की ओर धकेला जा रहा है? हैरानी की बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी और भूमिका दोनों संदिग्ध नजर आ रही हैं। अब निगाहें सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर टिकी हैं। यदि फुटेज की निष्पक्ष जांच हो जाए, तो यह साफ हो जायेगा कि प्राइवेट एम्बुलेंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कैसे और क्यों पहुंची, और इसके पीछे किसका हाथ है। सूत्र बताते है कि अगर सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच हुई, तो कई चेहरे बेनकाब होंगे। लेकिन डर यही है कहीं इस सच को अन्य मामलो की तरह फाइलों में दफन न कर दिया जाए।2
- नौतनवा से बड़ी खबर—गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी और एजेंसी की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। एडवोकेट नागेंद्र प्रसाद शुक्ला और भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली हो रही है और ग्रामीणों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। प्रशासन ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। protest in Nautanwa || gas cylinder issue || gas Crisis in Nautanwa || Maharajganj News . #Nautanwa #GasCylinder #BreakingNews #Protest #UttarPradesh #NautanwaNews1
- Post by भगवन्त यादव1
- राकेश टिकैत की ओडिशा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में महराजगंज में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सामूहिक गिरफ्तारी देकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों ने गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर टिकैत समेत 15 किसान नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। नेताओं का कहना है—किसानों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता, और जरूरत पड़ने पर आंदोलन और तेज होगा। . #RakeshTikait #BKU #FarmersProtest #Maharajganj #KisanAndolan1