Shuru
Apke Nagar Ki App…
नहर में पानी नहीं ! बिजली भी ठप ! किसानों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बरूही गांव के पूर्व स्थित नयकी नहर पर लगा कृषि उपयोग का ट्रांसफार्मर पिछले कई महीनो से जला पड़ा हुआ है ! ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक इसे बदलने या मरम्मत करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है! स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्रकार से ट्रांसफार्मर की संख्या 7 है सातों खराब पड़ा हुआ है किसानों का कहना यह भी है कि धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई समय पर नहीं होने से उत्पादन प्रभावित होने की शंका है उनका कहना है कि यदि ट्रांसफर नहीं बदल गया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
Dharmendra Kumar Chaudhari
नहर में पानी नहीं ! बिजली भी ठप ! किसानों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बरूही गांव के पूर्व स्थित नयकी नहर पर लगा कृषि उपयोग का ट्रांसफार्मर पिछले कई महीनो से जला पड़ा हुआ है ! ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक इसे बदलने या मरम्मत करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है! स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्रकार से ट्रांसफार्मर की संख्या 7 है सातों खराब पड़ा हुआ है किसानों का कहना यह भी है कि धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई समय पर नहीं होने से उत्पादन प्रभावित होने की शंका है उनका कहना है कि यदि ट्रांसफर नहीं बदल गया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
More news from बिहार and nearby areas
- #बाँकीपुर के जीत को लेकर आरा भोजपुर मे #प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुये खुशी कि लहर कार्यकर्त्ता मे 💐🙏 जय बिहार! जय जय बिहार!👍 हर हर महादेव!💐🙏 #बाँकीपुर के जीत को लेकर आरा भोजपुर मे #प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुये खुशी कि लहर कार्यकर्त्ता मे 💐🙏 जय बिहार! जय जय बिहार!👍 हर हर महादेव!💐🙏1
- तिरंगा यात्रा के लिए छात्र नेता रितिक रोशन ने कोचिंग व स्कूलों में चलाया कैंपेन देखें व सुनें -1
- जनसुराज की जीत पर अनंत सिंह का बड़ा बयान! प्रशांत किशोर को लेकर क्या बोले? | Bankipur By Election | 📌 Description: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत के बाद अनंत सिंह ने प्रशांत किशोर और चुनाव परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। जनसुराज की जीत पर अनंत सिंह का बड़ा बयान! प्रशांत किशोर को लेकर क्या बोले? | Bankipur By Election | 📌 Description: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत के बाद अनंत सिंह ने प्रशांत किशोर और चुनाव परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। आखिर उन्होंने क्या कहा? इस वीडियो में सुनिए उनका पूरा बयान और जानिए इस जीत के राजनीतिक मायने1
- दो पक्षों में जमकर चली लाठी डंडे कई जख्मी इलाज जारी पुलिस बल तैनात कई हुए गिरफ्तार रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना अंतर्गत बलुआही में एक ही भूमि पर दो पक्षों की दावेदारी के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस की तैनाती की गई है। मामले में पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई भी जारी है। बताया गया कि जमीनी विवाद तथा पूर्व के रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। जहां तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैनाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व की रंजिश के कारण दोनों पक्षों के लोग कृषि भूमि पर अपनी अपनी दावेदारी के कहासुनी के साथ दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे, ईट,पत्थर और धारदार हथियार चलाने लगे। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से दर्जनों से अधिक लोग लहुलुहान हो गए। सभी लहुलुहान जख्मी का फिलहाल इलाज जारी है।बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस टीम बलुआही गांव पहुंच मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।1
- इतिहास हमें बहुत कुछ सिखाती है लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते हमारे देश को पूर्व में जितने महान लोगों ने बलिदान दिया उनके श्री चरणों में नमन है।1
- स्वर सम्राट मोहम्मद रफी को सुरों की भावभीनी श्रद्धांजलि, गीतों से सजी यादगार संध्या आरा। मशहूर पार्श्व गायक मो. रफी की स्मृति में स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें दो दर्जन गीतों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मो. रफी के साथ-साथ किशोर कुमार, सुमन कल्याणपुर और आशा भोंसले के सदाबहार गीतों को प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संगीत शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, संगीत प्रेमी इकबाल इल्मी, प्रधान शिक्षक रमेश कुमार, गायिका कृति लता एवं गायिका ऋषिका शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत ऋषिका शर्मा ने मो. रफी का अमर गीत तुम मुझे यूं भुला न पाओगे... प्रस्तुत कर की। तत्पश्चात जितेंद्र श्रीवास्तव ने तेरी आंखों के सिवा..., मो.नौशाद ने हमदम मेरे मान भी जाओ...तथा क्या हुआ तेरा वादा... प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। रमेश कुमार एवं कृति लता ने युगल गीत यूं ही तुम मुझसे बात करती हो... तथा छुप गए सारे नज़ारे... की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। राजाराम शर्मा ने ये चांद सा रोशन चेहरा.... और तकदीर का फ़साना.... प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके बाद धर्मेंद्र सिंह एवं ऋषिका शर्मा ने पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा....तथा इशारों-इशारों में दिल लेने वाले.....गीतों से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। सीमा भारती ने बहारों फूल बरसाओ..., कुमार अनुपम ने दिल का सूना साज़..., धर्मेंद्र सिंह एवं कृति लता ने अगर तेरी जलवा-नुमाई न होती...., जबकि अजय सिंह एवं आस्था सिंह ने रिमझिम के गीत सावन गाए... प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। धर्मेंद्र सिंह एवं सीमा भारती ने लोकप्रिय गीत बेखुदी में सनम.... प्रस्तुत किया, कृष्णकांत मानस ने सुहानी रात ढल चुकी.... शमशाद प्रेम एवं रमेश कुमार ने दोस्ताना फिल्म का मशहूर गीत बने चाहे दुश्मन ज़माना हमारा.... गाकर सच्ची दोस्ती की खूबसूरत मिसाल पेश की। कार्यक्रम का समापन सीमा भारती, धर्मेंद्र सिंह और शमशाद प्रेम द्वारा देशभक्ति गीत मेरे देश प्रेमियों.....से हुआ। मंच संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉ. विभा कुमारी ने किया। उन्होंने अपनी सहज, प्रभावशाली और आत्मीय शैली से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पूर्व कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार शमशाद प्रेम ने कहा कि स्वर सम्राट मो.रफी की मधुर स्मृतियों को समर्पित यह वार्षिक संगीत संध्या वर्ष 2006 से निरंतर आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसका आत्मीय और पारिवारिक वातावरण है, जिसके कारण शहर के संगीत प्रेमी पूरे वर्ष इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मोहम्मद रफी केवल भारतीय सिनेमा के महान पार्श्वगायक ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी, विनम्रता, उदारता और नेकदिली के लिए भी सदैव याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने लगभग तीन दशकों के लंबे संगीत सफर में हिंदी सहित अनेक भारतीय भाषाओं में 26 हजार से अधिक गीतों को अपनी अमर आवाज़ दी। प्रेम, भक्ति, देशभक्ति, ग़ज़ल, कव्वाली और शास्त्रीय संगीत से लेकर हर भाव के गीतों को उन्होंने जिस सहजता और आत्मीयता से गाया, वह आज भी श्रोताओं के दिलों पर राज करता है। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेन्दु, डॉ. निलांबुज, वरिष्ठ रंगकर्मी इश्तियाक, भोजपुर महिला कला केंद्र की सचिव अनीता गुप्ता, वरिष्ठ रंगकर्मी सरफराज अहमद, वरिष्ठ गायिका एवं संगीत शिक्षिका कावेरी मोहन, संगीत प्रेमी दसई प्रसाद, ओमप्रकाश, ददन प्रसाद, सुनील कुमार, अमरजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।4
- Post by नितीश भारद्वाज1
- राहुल गांधी जी दिल्ली में सड़क पर गरिब आदमी राहगीर से जिसको देख कर लोग मुंह घुमाकर चले जाते हैं लेकिन राहुल गांधी जी ने इस राहगीर को रूकवाकर हाल समाचार लिया।यह होता है सच्चे नेता की पहचान1
- भाजपा की हार के पीछे प्रशांत किशोर का मास्टर प्लान।। प्रशांत किशोर भाजपा की हार के पीछे प्रशांत किशोर का मास्टर प्लान।। प्रशांत किशोर1