Shuru
Apke Nagar Ki App…
हथीन के छायसा गांव में हड़कंप: हेपेटाइटिस-बी से लगातार मौतों पर बढ़ी दहशत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हथीन के छायसा गांव में हड़कंप: हेपेटाइटिस-बी से लगातार मौतों पर बढ़ी दहशत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Haryana Voice Palwal
हथीन के छायसा गांव में हड़कंप: हेपेटाइटिस-बी से लगातार मौतों पर बढ़ी दहशत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हथीन के छायसा गांव में हड़कंप: हेपेटाइटिस-बी से लगातार मौतों पर बढ़ी दहशत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
More news from हरियाणा and nearby areas
- पलवल में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हुड्डा सेक्टर 2 मार्केट से 97.22 लाख रुपए की लागत से दो एंटी स्मोग गन व दो ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, जिसका उद्घाटन हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद पलवल के प्रतिनिधि तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पलवल शहर को एक नई सौगात दी गई है, पलवल शहर की यह एक पुरानी मांग थी जिसे सरकार द्वारा पूरा किया गया है, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार लाइन पार क्षेत्र में 35 करोड रुपए की लागत से विकास कार्य करवाई जा रहे हैं, विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा, विकास कार्य पूरे होने से इलाके के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि एंटी-स्मॉग गन आधुनिक तकनीक से लैस है, जो हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के सूक्ष्म कणों को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों, निर्माण स्थलों और अधिक प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में राहत मिलने की उम्मीद है। एंटी-स्मॉग गन जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सौंपी गई है, जबकि वाटर स्प्रिंकलर टैंकर नगर परिषद पलवल को संचालन हेतु दिए गए हैं। प्रदूषण विभाग द्वारा फॉगिंग और प्रदूषण नियंत्रण गतिविधियों के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की गई है। इन संसाधनों का उपयोग शहर में नियमित रूप से पानी के छिड़काव और धूल नियंत्रण अभियानों के लिए किया जाएगा, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार एंटी-स्मॉग गन उच्च दबाव से पानी की महीन बूंदों का छिड़काव करती है, जिससे हवा में मौजूद प्रदूषक कण नीचे बैठ जाते हैं और वातावरण अपेक्षाकृत स्वच्छ बनता है। यह तकनीक विशेष रूप से उन क्षेत्रों में प्रभावी मानी जाती है जहां निर्माण कार्य या यातायात के कारण धूल अधिक उड़ती है। खेल राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मशीनों का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए और प्रदूषण नियंत्रण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य केवल विकास ही नहीं बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण भी सुनिश्चित करना है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे जिले में प्रदूषण स्तर कम होगा और लोगों को स्वच्छ हवा मिल सकेगी।1
- मंत्री गए, कैमरे गए… पर सच सामने आया बाद में — बडौली बिजली घर में घटिया सामग्री का खुलासा1
- आज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन चैंपियनशिप डीपी ग्लोबल स्कूल बगोला पलवल में किया जा रहा है जिसकी तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं सभी प्रतिभागी छात्र पहुंच चुके हैं सभी कोच ने अपने-अपने खिलाड़ियों को पूर्ण रूप से तैयार किया है जिसमें ताइक्वांडो एवं पॉमसे का आज कंपटीशन है सभी बच्चे बड़े उत्साह के साथ गेम खेलने के लिए तैयार है जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान श्री जोगेंद्र सिंह एवं श्री ललित बेनीवाल सचिव ने सारी व्यवस्था को सुचार रूप से व्यवस्थित किया है।4
- पाकिस्तान का तारिक उस्मान रुककर गेंदबाजी करता है, उसके लिए प्रैक्टिस चल रही। ऐसे ही एक मोहम्मद इरफान आया था, 7.1 फिट का लंबा। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को उससे निपटने के लिए कुर्सी पर चढ़कर गेंदबाजी करते हुए प्रैक्टिस करवाई गई थी।1
- Post by Om kumar1
- फरीदाबाद के 39वा अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेला में डांस करती हूई महिलाये और लोगो ने उठाया लुप्त...1
- Post by MSK VOLG1
- पलवल उपायुक्त ने कहा कि छांयसा गांव में पिछले कुछ दिनों में 7 लोगों की मौत हुई है। मुख्यत:गांव में पीलिया की बीमारी के लक्षण पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में कैंप लगाकर लोगों के खून के सैंपल लिए गए है। रिपोर्ट के अनुसार 20 लोगों में हेपेटाइटिस सी और 7 केस हेपेटाइटिस बी के पाए गए है। उपायुक्त ने कहा कि बीमारी के फैलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी झोलाछाप डॉक्टर से इलाज न कराऐं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में कैंप लगाया गया है। बीमार व्यक्ति कैंप में आकर अपना इलाज करवाऐं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई व्यक्ति नशे का आदि है और निडल का प्रयोग करता है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने ग्रामीणों को हेपेटाइटिस बीमारी के बारे में जागरूक करते हुए बीमारी के लक्षण,कारण एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।1