logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#कुत्ता का #डांस में रोड़ा #comedy #funny #trending #viral #fun #entertainment #memes #2026shorts #followme #sethji5g

5 hrs ago
user_Seth Ji 5G
Seth Ji 5G
बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

#कुत्ता का #डांस में रोड़ा #comedy #funny #trending #viral #fun #entertainment #memes #2026shorts #followme #sethji5g

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगरा पुलिस द्वारा धारा 103(1),109((1),333, 85,80(2) 61(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार। बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक-25/26.04.2026 की मध्य रात्रि में थाना नगरा के एक गांव एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण अपनी पत्नी, सास व ससुर को चाकू से मारकर घायल कर देना, जिससे पत्नी व सास की मृत्यु हो गई थी । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा मौके मय स्वाट/सर्विलांस टीम/फील्ड युनिट व क्षेत्राधिकारी रसड़ा के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी/विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। इसी क्रम में दिनांक 29.04.2026 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 82/2026 82/2026 धारा 103(1),109((1),333, 85,80(2) 61(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आयी अभियुक्ता 1.राधिका देवी पत्नी तारकेश्वर गुप्ता निवासी इंग्लिशिया थाना गड़वार जनपद बलिया* को सलेमपुर चट्टी से समय करीब 15.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । इसी क्रम में थाना नगरा पुलिस टीम के व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगण क्रमशः 2. राजकुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राम आधार गुप्ता, 3. मुकेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता, 4. आशा देवी पत्नी राजकुमार समस्त निवासी गण सिंहाचवर कला थाना गड़वार जनपद बलिया को मलप तिराहा गड़वार बलिया से समय करीब 15.40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. व0 उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला थाना नगरा बलिया 2. उ0नि0 अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा थाना नगरा, बलिया 3. हे0कां0 धर्मेन्द्र कुमार थाना नगरा, बलिया 4. कां0 चंद्रशेखर चौहान थाना नगरा, बलिया 5. कां0 हरिकेश यादव थाना नगरा, बलिया 6. कां0 बृजमोहन थाना नगरा , बलिया 7. म0कां0 नेहा सिंह थाना नगरा, बलिया 8. म0कां0 कंचन पाण्डेय थाना नगरा, बलिया
    1
    नगरा पुलिस द्वारा धारा 103(1),109((1),333, 85,80(2) 61(2) बीएनएस व 3/4 डीपी  एक्ट से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।
बलिया।। पुलिस अधीक्षक  बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-25/26.04.2026 की मध्य रात्रि में थाना नगरा के एक गांव एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण अपनी पत्नी, सास व ससुर को चाकू से मारकर घायल कर देना, जिससे पत्नी व सास की मृत्यु हो गई थी । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय  सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा मौके मय स्वाट/सर्विलांस टीम/फील्ड युनिट व क्षेत्राधिकारी रसड़ा के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी/विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
इसी क्रम में दिनांक 29.04.2026 को  थाना नगरा पुलिस टीम के  उ0नि0 अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 82/2026  82/2026 धारा 103(1),109((1),333, 85,80(2) 61(2) बीएनएस व 3/4 डीपी  एक्ट में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आयी अभियुक्ता 1.राधिका देवी पत्नी तारकेश्वर गुप्ता निवासी इंग्लिशिया थाना गड़वार जनपद बलिया* को सलेमपुर चट्टी से समय करीब 15.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । 
इसी क्रम में थाना नगरा पुलिस टीम के व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगण क्रमशः 2. राजकुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राम आधार गुप्ता, 3. मुकेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता, 4. आशा देवी पत्नी राजकुमार समस्त निवासी गण सिंहाचवर कला थाना गड़वार जनपद बलिया को मलप तिराहा गड़वार बलिया से समय करीब 15.40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.	व0 उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला  थाना नगरा बलिया   
2.	उ0नि0 अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा थाना नगरा, बलिया
3.	हे0कां0 धर्मेन्द्र कुमार थाना नगरा, बलिया 
4.	कां0 चंद्रशेखर चौहान थाना नगरा, बलिया 
5.	कां0 हरिकेश यादव थाना नगरा, बलिया 
6.	कां0 बृजमोहन थाना नगरा , बलिया 
7.	म0कां0 नेहा सिंह थाना नगरा, बलिया 
8.	म0कां0 कंचन पाण्डेय थाना नगरा, बलिया
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा अंतर्गत अमहर पट्टी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अमहर निवासी कपुरचन गुप्ता के पोखरे में डूबने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ​घटना का विवरण: मिली जानकारी के अनुसार, कपुरचन गुप्ता नामक व्यक्ति के पोखरे में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ​ग्रामीणों की भारी भीड़: घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं और अपने स्तर से भी युवक की खोजबीन में जुटे हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर पोखरे में तलाशी अभियान चला रहे हैं। ​पुष्टि का इंतजार: फिलहाल, युवक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह डूबने का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तलाश पूरी होने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पाएगी। ​#BalliaNews #Rasra #AmharPatti #BreakingNews #LocalNews #UttarPradesh #RescueOperation #बलिया #रसड़ा Bnn News Ballia News Nation Bnn Sadik Ahmad Journalist
    1
    रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा अंतर्गत अमहर पट्टी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अमहर निवासी कपुरचन गुप्ता के पोखरे में डूबने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
​घटना का विवरण:
मिली जानकारी के अनुसार, कपुरचन गुप्ता नामक व्यक्ति के पोखरे में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
​ग्रामीणों की भारी भीड़:
घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं और अपने स्तर से भी युवक की खोजबीन में जुटे हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर पोखरे में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
​पुष्टि का इंतजार:
फिलहाल, युवक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह डूबने का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तलाश पूरी होने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पाएगी।
​#BalliaNews #Rasra #AmharPatti #BreakingNews #LocalNews #UttarPradesh #RescueOperation #बलिया #रसड़ा Bnn News Ballia News Nation Bnn Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रोहतास प्रखंड के बंजारी क्षेत्र में अभी-अभी हुई बर्फीली बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया। आमतौर पर इस इलाके में ऐसी मौसम की घटना कम देखने को मिलती है, जिससे स्थानीय लोगों में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बन गया है। अचानक मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट आई और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि (बर्फ जैसी बारिश) शुरू हो गई। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बारिश कुछ ही समय के लिए हुई लेकिन काफी तेज थी। प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    रोहतास प्रखंड के बंजारी क्षेत्र में अभी-अभी हुई बर्फीली बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया। आमतौर पर इस इलाके में ऐसी मौसम की घटना कम देखने को मिलती है, जिससे स्थानीय लोगों में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बन गया है।
अचानक मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट आई और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि (बर्फ जैसी बारिश) शुरू हो गई। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बारिश कुछ ही समय के लिए हुई लेकिन काफी तेज थी। प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    1 day ago
  • मैरवा में गैस के लिए हाहाकार: रात 2 बजे से लाइन, तय कीमत से ज्यादा वसूली का आरोप मैरवा (गुरुवार): सीवान जिले के मैरवा स्थित अंबेडकर गैस एजेंसी पर गुरुवार को अव्यवस्था और मनमानी का मामला सामने आया है। यहां उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए रात भर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। आरोप है कि एजेंसी द्वारा तय कीमत से अधिक राशि वसूली जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत 1011 रुपए है, लेकिन ग्राहकों से 1030 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, गैस एजेंसी परिसर में डिलीवरी देने के बजाय उपभोक्ताओं को बभनौली चट्टी के पास ईदगाह के समीप बुलाया जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्राहकों का कहना है कि वे रात के 2 बजे से ही लाइन में लगे हुए थे, जबकि कुछ लोग सुबह 5 बजे से कतार में खड़े रहे, तब जाकर दोपहर करीब 1 बजे उन्हें गैस सिलेंडर मिल पाया। इस दौरान कई लोग बिना खाए-पिए घंटों इंतजार करते नजर आए। जब डिलीवरी कर रहे कर्मचारियों से ज्यादा पैसे लेने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया और उपभोक्ताओं को गैस गोदाम जाकर बात करने को कहा। इस पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी और अतिरिक्त भुगतान से राहत मिल सके।
    1
    मैरवा में गैस के लिए हाहाकार: रात 2 बजे से लाइन, तय कीमत से ज्यादा वसूली का आरोप
मैरवा (गुरुवार): सीवान जिले के मैरवा स्थित अंबेडकर गैस एजेंसी पर गुरुवार को अव्यवस्था और मनमानी का मामला सामने आया है। यहां उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए रात भर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। आरोप है कि एजेंसी द्वारा तय कीमत से अधिक राशि वसूली जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत 1011 रुपए है, लेकिन ग्राहकों से 1030 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, गैस एजेंसी परिसर में डिलीवरी देने के बजाय उपभोक्ताओं को बभनौली चट्टी के पास ईदगाह के समीप बुलाया जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
ग्राहकों का कहना है कि वे रात के 2 बजे से ही लाइन में लगे हुए थे, जबकि कुछ लोग सुबह 5 बजे से कतार में खड़े रहे, तब जाकर दोपहर करीब 1 बजे उन्हें गैस सिलेंडर मिल पाया। इस दौरान कई लोग बिना खाए-पिए घंटों इंतजार करते नजर आए।
जब डिलीवरी कर रहे कर्मचारियों से ज्यादा पैसे लेने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया और उपभोक्ताओं को गैस गोदाम जाकर बात करने को कहा।
इस पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी और अतिरिक्त भुगतान से राहत मिल सके।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Govind kumar
    1
    Post by Govind kumar
    user_Govind kumar
    Govind kumar
    पीरो, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • बता दे ईश्वरपुर थाना अंतर्गत बैटरी गांव में जहरीली शराब के चलते हुई मौत में कुर्की जब्ती की गई जिसमें पांच लोगों की जान गई थी
    1
    बता दे ईश्वरपुर थाना अंतर्गत बैटरी गांव में जहरीली शराब के चलते हुई मौत में कुर्की जब्ती की गई जिसमें पांच लोगों की जान गई थी
    user_राज भारद्वाज
    राज भारद्वाज
    महाराजगंज, सीवान, बिहार•
    2 hrs ago
  • आज सिवान में मनोज सिंह के एमएलसी भांजे पर गोली चली मामूली से विवाद में जान चली गई और बहनोई की भी हालत नाजुक है
    1
    आज सिवान में मनोज सिंह के एमएलसी भांजे पर गोली चली मामूली से विवाद में जान चली गई और बहनोई की भी हालत नाजुक है
    user_राज भारद्वाज
    राज भारद्वाज
    महाराजगंज, सीवान, बिहार•
    2 hrs ago
  • ओवरब्रिज पर रोड खराब, लोडेड गाड़ी पलटी — ग्रामीणों की तत्परता से चालक-खलासी की बची जान आरा/जगदीशपुर: गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे जगदीशपुर की ओर से आ रही एक लोडेड गाड़ी जीरोमाइल मेडिकल कॉलेज के पास ओवरब्रिज पर सड़क खराब होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरब्रिज पर सड़क की स्थिति काफी जर्जर है, जिसके चलते वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। दुर्घटना में चालक और खलासी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण उपेन्द्र यादव और जितेन्द्र यादव समेत अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए किरान (वाहन) की व्यवस्था कर घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तेजी से किए गए प्रयास की वजह से समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज की खराब सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
    1
    ओवरब्रिज पर रोड खराब, लोडेड गाड़ी पलटी — ग्रामीणों की तत्परता से चालक-खलासी की बची जान
आरा/जगदीशपुर: गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे जगदीशपुर की ओर से आ रही एक लोडेड गाड़ी जीरोमाइल मेडिकल कॉलेज के पास ओवरब्रिज पर सड़क खराब होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरब्रिज पर सड़क की स्थिति काफी जर्जर है, जिसके चलते वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। दुर्घटना में चालक और खलासी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण उपेन्द्र यादव और जितेन्द्र यादव समेत अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए किरान (वाहन) की व्यवस्था कर घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भिजवाया।
ग्रामीणों की सूझबूझ और तेजी से किए गए प्रयास की वजह से समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज की खराब सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार के आरा, भोजपुर जिले के उदवंंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा–मोहनिया हाईवे पर जीरो माइल-बेहरा ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।हादसे के बाद ट्रक के केबिन में दबे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम की तत्परता से चालक की जान बच सकी। ----
    1
    बिहार के आरा, भोजपुर जिले के उदवंंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा–मोहनिया हाईवे पर जीरो माइल-बेहरा  ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।हादसे के बाद ट्रक के केबिन में दबे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम की तत्परता से चालक की जान बच सकी।
----
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.