logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Seraikella : सरायकेला-खरसवां को मिली नई महिला एसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ीं उम्मीदें... Seraikella : सरायकेला-खरसवां को मिली नई महिला एसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ीं उम्मीदें... सरायकेला-खरसवां जिले में 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि द्विवेदी को नई पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे शीघ्र ही जिले की 28वीं एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी। उनकी नियुक्ति से जिलेवासियों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विशेष रूप से महिला सुरक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी है। LawAndOrder  | WomenInLeadership | PoliceReform

15 hrs ago
user_Bishnu mahapatra
Bishnu mahapatra
Chandil, Saraikela Kharsawan•
15 hrs ago

Seraikella : सरायकेला-खरसवां को मिली नई महिला एसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ीं उम्मीदें... Seraikella : सरायकेला-खरसवां को मिली नई महिला एसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ीं उम्मीदें... सरायकेला-खरसवां जिले में 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि द्विवेदी को नई पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे शीघ्र ही जिले की 28वीं एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी। उनकी नियुक्ति से जिलेवासियों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विशेष रूप से महिला सुरक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी है। LawAndOrder  | WomenInLeadership | PoliceReform

More news from झारखंड and nearby areas
  • महिलाओं के आरक्षण का विरोध करके कांग्रेस ने खुद को फिर एक एंटी-रिफॉर्म पार्टी साबित किया है, जिसका इतिहास “लटकाना, भटकाना, अटकाना” रहा है। महत्वपूर्ण फैसलों को टालने और विरोध करने की इस मानसिकता का खामियाजा देश ने वर्षों तक भुगता है। इसलिए ये सिर्फ एक कानून की नहीं, बल्कि इस नकारात्मक सोच के खिलाफ लड़ाई है, जिसका जवाब देश की नारीशक्ति जरूर देगी। -श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय प्रधानमंत्री
    1
    महिलाओं के आरक्षण का विरोध करके कांग्रेस ने खुद को फिर एक एंटी-रिफॉर्म पार्टी साबित किया है, जिसका इतिहास “लटकाना, भटकाना, अटकाना” रहा है। महत्वपूर्ण फैसलों को टालने और विरोध करने की इस मानसिकता का खामियाजा देश ने वर्षों तक भुगता है। इसलिए ये सिर्फ एक कानून की नहीं, बल्कि इस नकारात्मक सोच के खिलाफ लड़ाई है, जिसका जवाब देश की नारीशक्ति जरूर देगी।
-श्री नरेन्द्र मोदी जी,
माननीय प्रधानमंत्री
    user_Kumar S Vishwajeet
    Kumar S Vishwajeet
    राष्ट्रवादी,मानवतावादी,भाजपा समर्थक गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    23 min ago
  • सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कुलूडीह गाँव में ग्राम प्रधान और माझी बाबा के पद को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासनिक पहल पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में गम्हरिया अंचल निरीक्षक एवं हल्का कर्मचारी की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। ग्रामसभा में वर्तमान ग्राम प्रधान मुटलू मार्डी और शिकायतकर्ता मदन बास्के आमने-सामने उपस्थित हुए। दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई, साथ ही ग्रामीणों की राय भी ली गई, ताकि मामले की निष्पक्ष सत्यापन हो सके। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरे मामले को लेकर गाँव में गंभीरता और जागरूकता देखने को मिली। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा, जिससे गाँव में शांति और सौहार्द बना रहे। इस ग्रामसभा से यह संकेत मिला कि प्रशासन विवादों के समाधान के लिए गंभीर है और पारदर्शिता के साथ न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। अब सभी की नजरें प्रशासन के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं, जो इस विवाद को स्थायी रूप से खत्म कर सकता है।
    1
    सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कुलूडीह गाँव में ग्राम प्रधान और माझी बाबा के पद को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासनिक पहल पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में गम्हरिया अंचल निरीक्षक एवं हल्का कर्मचारी की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनी गई।
ग्रामसभा में वर्तमान ग्राम प्रधान मुटलू मार्डी और शिकायतकर्ता मदन बास्के आमने-सामने उपस्थित हुए। दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई, साथ ही ग्रामीणों की राय भी ली गई, ताकि मामले की निष्पक्ष सत्यापन हो सके।
बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरे मामले को लेकर गाँव में गंभीरता और जागरूकता देखने को मिली। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा, जिससे गाँव में शांति और सौहार्द बना रहे।
इस ग्रामसभा से यह संकेत मिला कि प्रशासन विवादों के समाधान के लिए गंभीर है और पारदर्शिता के साथ न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। अब सभी की नजरें प्रशासन के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं, जो इस विवाद को स्थायी रूप से खत्म कर सकता है।
    user_Ravi repoter Rajnagar
    Ravi repoter Rajnagar
    Reporting गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    21 hrs ago
  • सरायकेला - नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला क्षेत्र में लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था एवं गहराते पेयजल संकट को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए महाप्रबंधक, Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited (JBVNL), जमशेदपुर को विस्तृत शिकायत पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना एवं योजना के दिन में कई बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण जहां एक ओर लोग सामान्य जीवन के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पिछले लगभग एक सप्ताह से सरायकेला की जनता भीषण पेयजल संकट झेलने को विवश है। बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जो अत्यंत गंभीर स्थिति है। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पीएसएस ऑपरेटर एवं लाइनमैन की मनमानी चरम पर है। बिना किसी तय योजना के कभी भी शटडाउन लेकर पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है तथा विभाग को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। मरम्मत कार्यों में भी घोर लापरवाही बरती जा रही है और समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जा रहा है। तकनीकी अव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि वर्षों से लाइन ट्रिपिंग, तार टूटने एवं वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। मुख्य विद्युत लाइन आज भी नदी, खेत एवं जंगल जैसे दुर्गम रास्तों से होकर गुजरती है, जिससे फॉल्ट होने पर विशेषकर रात में मरम्मत कार्य अत्यंत कठिन हो जाता है। ट्रांसफार्मरों में तेल की कमी, ओवरलोड की समस्या, झाड़-झांझड़ में पड़े उपकरण तथा मेंटेनेंस का अभाव स्थिति को और गंभीर बना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे सरायकेला टाउन की विद्युत आपूर्ति एक ही फीडर पर निर्भर है, जिससे छोटी सी खराबी में लगभग 5000 परिवारों की बिजली बाधित हो जाती है। वर्षों से अलग फीडर, एबी स्विच एवं पीएसएस स्टेशन में ब्रेकर लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अध्यक्ष ने कहा कि लाइन व्यवस्था मकड़जाल की तरह उलझी हुई है, पीएसएस स्टेशनों में निगरानी का अभाव है तथा अभियंताओं द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता। साथ ही कुछ कर्मियों एवं भ्रष्ट मिस्त्री की मिलीभगत से व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार द्वारा विद्युत क्षेत्र में संसाधन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर विभागीय लापरवाही के कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तथा विद्युत एवं पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ, तो जन आक्रोश को नियंत्रित करना कठिन होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त सरायकेला-खरसावां, ऊर्जा विभाग के प्रबंध निदेशक एवं सचिव, कार्यपालक अभियंता तथा माननीय मुख्यमंत्री झारखंड को भी प्रेषित की गई है। इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति में सुधार को लेकर महाप्रबंधक महोदय के नाम पत्र कार्यपालक अभियंता श्री लालजी महतो को गुड़ियाडीह PSS में सौंपा गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री संजय सेवईया एवं जूनियर अभियंता श्री कुणाल प्रजापति भी उपस्थित रहे। मौके पर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें बिजली आपूर्ति में गुणात्मक सुधार लाने पर सहमति बनी। साथ ही लाइन कटौती को व्यवस्थित करने के लिए निम्न समय निर्धारित किए गए: सुबह 8:00 से 9:00 बजे दोपहर 1:00 से 2:00 बजे शाम 4:00 से 5:00 बजे रात 8:00 से 9:00 बजे अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि आम जनता को बेहतर और नियमित विद्युत आपूर्ति मिले तथा अनावश्यक कटौती पर नियंत्रण हो। उन्होंने आम नागरिकों से निर्धारित समय के अनुसार सहयोग करने एवं किसी भी समस्या की जानकारी साझा करने की अपील की है।
    1
    सरायकेला - नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला क्षेत्र में लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था एवं गहराते पेयजल संकट को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए महाप्रबंधक, Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited (JBVNL), जमशेदपुर को विस्तृत शिकायत पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना एवं योजना के दिन में कई बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण जहां एक ओर लोग सामान्य जीवन के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पिछले लगभग एक सप्ताह से सरायकेला की जनता भीषण पेयजल संकट झेलने को विवश है। बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जो अत्यंत गंभीर स्थिति है।
अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पीएसएस ऑपरेटर एवं लाइनमैन की मनमानी चरम पर है। बिना किसी तय योजना के कभी भी शटडाउन लेकर पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है तथा विभाग को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। मरम्मत कार्यों में भी घोर लापरवाही बरती जा रही है और समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जा रहा है।
तकनीकी अव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि वर्षों से लाइन ट्रिपिंग, तार टूटने एवं वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। मुख्य विद्युत लाइन आज भी नदी, खेत एवं जंगल जैसे दुर्गम रास्तों से होकर गुजरती है, जिससे फॉल्ट होने पर विशेषकर रात में मरम्मत कार्य अत्यंत कठिन हो जाता है। ट्रांसफार्मरों में तेल की कमी, ओवरलोड की समस्या, झाड़-झांझड़ में पड़े उपकरण तथा मेंटेनेंस का अभाव स्थिति को और गंभीर बना रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि पूरे सरायकेला टाउन की विद्युत आपूर्ति एक ही फीडर पर निर्भर है, जिससे छोटी सी खराबी में लगभग 5000 परिवारों की बिजली बाधित हो जाती है। वर्षों से अलग फीडर, एबी स्विच एवं पीएसएस स्टेशन में ब्रेकर लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अध्यक्ष ने कहा कि लाइन व्यवस्था मकड़जाल की तरह उलझी हुई है, पीएसएस स्टेशनों में निगरानी का अभाव है तथा अभियंताओं द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता। साथ ही कुछ कर्मियों एवं भ्रष्ट मिस्त्री की मिलीभगत से व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार द्वारा विद्युत क्षेत्र में संसाधन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर विभागीय लापरवाही के कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तथा विद्युत एवं पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ, तो जन आक्रोश को नियंत्रित करना कठिन होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त सरायकेला-खरसावां, ऊर्जा विभाग के प्रबंध निदेशक एवं सचिव, कार्यपालक अभियंता तथा माननीय मुख्यमंत्री झारखंड को भी प्रेषित की गई है।
इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति में सुधार को लेकर महाप्रबंधक महोदय के नाम पत्र कार्यपालक अभियंता श्री लालजी महतो को गुड़ियाडीह PSS में सौंपा गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री संजय सेवईया एवं जूनियर अभियंता श्री कुणाल प्रजापति भी उपस्थित रहे।
मौके पर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें बिजली आपूर्ति में गुणात्मक सुधार लाने पर सहमति बनी। साथ ही लाइन कटौती को व्यवस्थित करने के लिए निम्न समय निर्धारित किए गए:
सुबह 8:00 से 9:00 बजे
दोपहर 1:00 से 2:00 बजे
शाम 4:00 से 5:00 बजे
रात 8:00 से 9:00 बजे
अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि आम जनता को बेहतर और नियमित विद्युत आपूर्ति मिले तथा अनावश्यक कटौती पर नियंत्रण हो। उन्होंने आम नागरिकों से निर्धारित समय के अनुसार सहयोग करने एवं किसी भी समस्या की जानकारी साझा करने की अपील की है।
    user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    22 hrs ago
  • 🚨नए DC मनीष कुमार ने संभाली कमान” कहा —विकास और परंपरा साथ-साथ पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त के रूप में श्री मनीष कुमार ने निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार से जिले का पदभार ग्रहण किया। जिले के नवनियुक्त जिला उपायुक्त मनीष कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पूर्व वे पाकुड़ ज़िले में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित रहे। पदभार ग्रहण उपरांत जिले के उपायुक्त ने कहा कि जिले की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं को समझ कर एवं स्थानीय रीति रिवाज का सम्मान करते हुए जिले में उचित विधि-व्यवस्था का संधारण और निरंतर विकास कार्य जारी रहे, यही मेरे नेतृत्व में जिला प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। #WestSinghbhum #ChaibasaNews #kolhannews #IASOfficer #DCManishKumar #JharkhandNews #Administration #BreakingNews #LocalNews #GoodGovernance #HindiNews
    1
    🚨नए DC मनीष कुमार ने संभाली कमान” कहा —विकास और परंपरा साथ-साथ
पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त के रूप में श्री मनीष कुमार ने निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार से जिले का पदभार ग्रहण किया। जिले के नवनियुक्त जिला उपायुक्त मनीष कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पूर्व वे पाकुड़ ज़िले में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित रहे।
पदभार ग्रहण उपरांत जिले के उपायुक्त ने कहा कि जिले की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं को समझ कर एवं स्थानीय रीति रिवाज का सम्मान करते हुए जिले में उचित विधि-व्यवस्था का संधारण और निरंतर विकास कार्य जारी रहे, यही मेरे नेतृत्व में जिला प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। 
#WestSinghbhum #ChaibasaNews
#kolhannews
#IASOfficer #DCManishKumar #JharkhandNews #Administration #BreakingNews #LocalNews #GoodGovernance #HindiNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Bhartiya Janata party ki or se ek Vishesh baithak ki Gai jismein kuchh uchch baten ko Rakhi gai
    1
    Bhartiya Janata party ki or se ek Vishesh baithak ki Gai jismein kuchh uchch baten ko Rakhi gai
    user_Independent Bharat
    Independent Bharat
    Media and information sciences faculty चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड•
    1 hr ago
  • रामगढ़ : बजरंग दल ने विकृत जिहादी मानसिकता का किया पुतला दहन,राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    1
    रामगढ़ : बजरंग दल ने विकृत जिहादी मानसिकता का किया पुतला दहन,राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    10 hrs ago
  • नारीशक्ति की भागीदारी की लड़ाई दशकों से जारी है और इसके लिए लगातार प्रयास हुए हैं। आज भले ही आवश्यक समर्थन नहीं मिला हो, लेकिन देश की नारीशक्ति का पूरा आशीर्वाद हमारे साथ है। हम हर बाधा को दूर कर महिला आरक्षण को लागू करने के लिए संकल्पित हैं- हमारा हौसला अटूट है और ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक आधी आबादी को उसका अधिकार नहीं मिल जाता। -श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय प्रधानमंत्री
    1
    नारीशक्ति की भागीदारी की लड़ाई दशकों से जारी है और इसके लिए लगातार प्रयास हुए हैं। आज भले ही आवश्यक समर्थन नहीं मिला हो, लेकिन देश की नारीशक्ति का पूरा आशीर्वाद हमारे साथ है। हम हर बाधा को दूर कर महिला आरक्षण को लागू करने के लिए संकल्पित हैं- हमारा हौसला अटूट है और ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक आधी आबादी को उसका अधिकार नहीं मिल जाता।
-श्री नरेन्द्र मोदी जी,
माननीय प्रधानमंत्री
    user_Kumar S Vishwajeet
    Kumar S Vishwajeet
    राष्ट्रवादी,मानवतावादी,भाजपा समर्थक गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    29 min ago
  • 🚨टोंटो के सिरिंगसिया चार पत्नियों के पति ने पेड़ में फंदा लगाकर की आत्महत्या #ChaibasaNews #JharkhandNews #BreakingNews #SuicideCase #LocalNews #CrimeNews #SadNews #VillageNews #PoliceInvestigation #HindiNews
    1
    🚨टोंटो के सिरिंगसिया चार पत्नियों के पति ने पेड़ में फंदा लगाकर की आत्महत्या 
#ChaibasaNews #JharkhandNews #BreakingNews #SuicideCase #LocalNews #CrimeNews #SadNews #VillageNews #PoliceInvestigation #HindiNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    22 hrs ago
  • किसी भी अपराध को धर्म से जोड़ देना वास्तव में निंदनीय है, क्योंकि अपराध एक व्यक्ति विशेष के कृत्य का परिणाम होता है,न कि किसी धर्म, समुदाय या विचारधारा का-केपी अहमद अमन समाज पार्टी
    1
    किसी भी अपराध को धर्म से जोड़ देना वास्तव में निंदनीय है, क्योंकि अपराध एक व्यक्ति विशेष के कृत्य का परिणाम होता है,न कि किसी धर्म, समुदाय या विचारधारा का-केपी अहमद अमन समाज पार्टी
    user_Kp Ahmed Media House
    Kp Ahmed Media House
    Media house Ranchi, Jharkhand•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.