logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*खेतों में पहुंचीं कलेक्टर: दलहन-तिलहन उत्पादन, प्राकृतिक खेती और विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण* *एमसीबी/01 अगस्त 2026/* कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने शनिवार को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम लालपुर, पसौरी, चरवाही और सेमरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर कृषि, प्राकृतिक खेती एवं विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया, फसलों की स्थिति एवं गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया तथा अधिकारियों को किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं आवश्यक कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, डिप्टी कलेक्टर नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा, कृषि विभाग के उप संचालक इन्द्रासन पैकरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । *लालपुर में सामुदायिक खेती एवं बीज उत्पादन का गहन निरीक्षण* कलेक्टर ने ग्राम लालपुर पहुंचकर कृषि विभाग द्वारा संचालित दलहन एवं तिलहन बीज उत्पादन कार्यक्रम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमाणित बीजों से तैयार की जा रही फसलों की स्थिति, उत्पादन प्रक्रिया एवं गुणवत्ता मानकों का अवलोकन करते हुए किसानों को दिए जा रहे तकनीकी सहयोग की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक खेती कर रहे किसान जितेन्द्र सिंह, शिवमंगल सिंह एवं कदम कुंवर से अरहर, मक्का, तिल एवं मूंगफली की खेती पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने बीज उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया, फसल की वर्तमान स्थिति, संभावित उत्पादन एवं विपणन की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराए जाएं, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग की जाए तथा किसानों को सतत तकनीकी सहयोग दिया जाए, जिससे जिले में दलहन एवं तिलहन उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके और किसानों की आय सशक्त बने। *पसौरी में तिल उत्पादन एवं फसल विविधीकरण का अवलोकन* ग्राम पसौरी में कलेक्टर ने तिलहन बीज उत्पादन कार्यों का निरीक्षण किया। यहां किसान समयलाल, धर्मेन्द्र मिश्रा एवं करण सिंह ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष धान की खेती छोड़कर लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में प्रमाणित तिल बीज उत्पादन किया है। कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर तिल की फसल की स्थिति, उत्पादन तकनीक, संभावित उपज एवं कृषि विभाग से प्राप्त सहयोग की जानकारी ली। उन्होंने फसल विविधीकरण को किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी एवं टिकाऊ माध्यम बताते हुए अन्य किसानों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। *भगमड़िया नवीन तालाब का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर* दौरे के दौरान कलेक्टर ने पसौरी स्थित निर्माणाधीन भगमड़िया नवीन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए तालाब के बाहरी हिस्से में पर्याप्त मिट्टी भराई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नहर के गेट पर सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके। *कलेक्टर ने देखा महिलाओं का जैविक खाद एवं कीटनाशक निर्माण कार्य* राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत चरवाही स्थित बीआरसी सेंटर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे मूंगा आस्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं नीमास्त्र जैसे जैविक उत्पादों की सराहना करते हुए इनके उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इन उत्पादों के ऑनलाइन विपणन पर विशेष जोर दिया, जिससे महिला समूहों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती मिले। *सेमरिया में जैविक खेती एवं धान रोपाई का निरीक्षण* ग्राम सेमरिया में कृषि विभाग द्वारा कराई जा रही धान बीज किस्म 3364 की कतार रोपाई का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान रामकृपाल, संतलाल एवं विजय सिंह से जैविक खेती, जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि जैविक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है तथा उपज भी संतोषजनक मिलती है। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए सेमरिया में आधार कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने किसान सुशील श्रीवास्तव की प्रवर्तित खेती का भी निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष मूंगफली के स्थान पर उड़द एवं अरहर की खेती अपनाई है। कलेक्टर ने फसल की स्थिति, खाद प्रबंधन, निराई-गुड़ाई एवं संभावित उपज की जानकारी लेते हुए वैज्ञानिक खेती को निरंतर बढ़ावा देने पर बल दिया। *गुलाब फूल की व्यावसायिक खेती एवं घरौंदा आश्रम गृह का निरीक्षण* कलेक्टर ने लालपुर स्थित कलमडांड में किसान एबी अब्राहम द्वारा की जा रही गुलाब फूल की व्यावसायिक खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च मूल्य वाली फसलों एवं पौधों के अधिकाधिक रोपण की सलाह दी, जिससे किसानों की आय में और वृद्धि हो सके। इसके बाद उन्होंने घरौंदा आश्रम गृह का निरीक्षण किया, जहां दिव्यांगजनों एवं निराश्रितों को निःशुल्क आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए हितग्राहियों को और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। *कलेक्टर का संदेश मैदानी निरीक्षण से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ संभव* कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित किया जा सकता है जब अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कृषि एवं विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा किसानों को हर संभव सहयोग प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

2 hrs ago
user_Sacchi Gathna
Sacchi Gathna
Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
1f6a0e13-3478-4d12-8974-f2a1b0d33ddf

*खेतों में पहुंचीं कलेक्टर: दलहन-तिलहन उत्पादन, प्राकृतिक खेती और विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण* *एमसीबी/01 अगस्त 2026/* कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने शनिवार को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम लालपुर, पसौरी, चरवाही और सेमरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर कृषि, प्राकृतिक खेती एवं विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया, फसलों की स्थिति एवं गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया तथा अधिकारियों को किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं आवश्यक कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, डिप्टी कलेक्टर नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर स्वप्निल वर्मा, कृषि विभाग के उप संचालक इन्द्रासन पैकरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । *लालपुर में सामुदायिक खेती एवं बीज उत्पादन का गहन निरीक्षण* कलेक्टर ने ग्राम लालपुर पहुंचकर कृषि विभाग द्वारा संचालित दलहन एवं तिलहन बीज उत्पादन कार्यक्रम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमाणित बीजों से तैयार की जा रही फसलों की स्थिति, उत्पादन प्रक्रिया एवं गुणवत्ता मानकों का अवलोकन करते हुए किसानों को दिए जा रहे तकनीकी सहयोग की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक खेती कर रहे किसान जितेन्द्र सिंह, शिवमंगल सिंह एवं कदम कुंवर से अरहर, मक्का, तिल एवं मूंगफली की खेती पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने बीज उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया, फसल की वर्तमान स्थिति,

bd124513-6532-420c-ac5a-7ad655d9d44a

संभावित उत्पादन एवं विपणन की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराए जाएं, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग की जाए तथा किसानों को सतत तकनीकी सहयोग दिया जाए, जिससे जिले में दलहन एवं तिलहन उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके और किसानों की आय सशक्त बने। *पसौरी में तिल उत्पादन एवं फसल विविधीकरण का अवलोकन* ग्राम पसौरी में कलेक्टर ने तिलहन बीज उत्पादन कार्यों का निरीक्षण किया। यहां किसान समयलाल, धर्मेन्द्र मिश्रा एवं करण सिंह ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष धान की खेती छोड़कर लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में प्रमाणित तिल बीज उत्पादन किया है। कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर तिल की फसल की स्थिति, उत्पादन तकनीक, संभावित उपज एवं कृषि विभाग से प्राप्त सहयोग की जानकारी ली। उन्होंने फसल विविधीकरण को किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी एवं टिकाऊ माध्यम बताते हुए अन्य किसानों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। *भगमड़िया नवीन तालाब का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर* दौरे के दौरान कलेक्टर ने पसौरी स्थित निर्माणाधीन भगमड़िया नवीन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए तालाब के बाहरी हिस्से में पर्याप्त मिट्टी भराई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नहर के गेट पर सुरक्षा जाली लगाने

44a5b7ec-7613-477a-b672-4f0370fb7b92

के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके। *कलेक्टर ने देखा महिलाओं का जैविक खाद एवं कीटनाशक निर्माण कार्य* राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत चरवाही स्थित बीआरसी सेंटर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे मूंगा आस्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं नीमास्त्र जैसे जैविक उत्पादों की सराहना करते हुए इनके उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इन उत्पादों के ऑनलाइन विपणन पर विशेष जोर दिया, जिससे महिला समूहों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती मिले। *सेमरिया में जैविक खेती एवं धान रोपाई का निरीक्षण* ग्राम सेमरिया में कृषि विभाग द्वारा कराई जा रही धान बीज किस्म 3364 की कतार रोपाई का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान रामकृपाल, संतलाल एवं विजय सिंह से जैविक खेती, जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि जैविक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है तथा उपज भी संतोषजनक मिलती है। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए सेमरिया में आधार कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने किसान सुशील श्रीवास्तव की प्रवर्तित खेती

f6acdde1-0f4d-4f64-9f94-9fe5796c66dd

का भी निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष मूंगफली के स्थान पर उड़द एवं अरहर की खेती अपनाई है। कलेक्टर ने फसल की स्थिति, खाद प्रबंधन, निराई-गुड़ाई एवं संभावित उपज की जानकारी लेते हुए वैज्ञानिक खेती को निरंतर बढ़ावा देने पर बल दिया। *गुलाब फूल की व्यावसायिक खेती एवं घरौंदा आश्रम गृह का निरीक्षण* कलेक्टर ने लालपुर स्थित कलमडांड में किसान एबी अब्राहम द्वारा की जा रही गुलाब फूल की व्यावसायिक खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च मूल्य वाली फसलों एवं पौधों के अधिकाधिक रोपण की सलाह दी, जिससे किसानों की आय में और वृद्धि हो सके। इसके बाद उन्होंने घरौंदा आश्रम गृह का निरीक्षण किया, जहां दिव्यांगजनों एवं निराश्रितों को निःशुल्क आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए हितग्राहियों को और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। *कलेक्टर का संदेश मैदानी निरीक्षण से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ संभव* कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित किया जा सकता है जब अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कृषि एवं विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा किसानों को हर संभव सहयोग प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • खोगापानी जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर बहस - बहसी? ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा जिला - एम. सी. बी. मनेदगढ(छ. ग) आपको बता दे की एम. सी. बी. जिले के अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र खोगापानी मे शुक्रवार को नगर पंचायत खोगापानी के जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे इस विषय को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पार्षद बहस - बहसी हो गये जिसको लेकर पाषर्द गढ़ नाराज हो गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं जिससे मौके में नया तहसीलदार पहुंचे और उन्हें आश्वासन दी गई
    2
    खोगापानी जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर बहस - बहसी? 
ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा
जिला -  एम. सी. बी. मनेदगढ(छ. ग)
आपको बता दे की एम. सी. बी. जिले के अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र खोगापानी मे शुक्रवार को नगर पंचायत खोगापानी के जनप्रतिनिधि  व पार्षद  सड़क पर गड्ढे को लेकर पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे इस विषय को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पार्षद बहस - बहसी हो गये जिसको लेकर पाषर्द गढ़ नाराज हो गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं जिससे मौके में नया तहसीलदार पहुंचे और उन्हें आश्वासन दी गई
    user_Sacchi Gathna
    Sacchi Gathna
    Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • ও সেপদ মন্ডল
    1
    ও



সেপদ মন্ডল
    user_শিবপদ মন্ডল
    শিবপদ মন্ডল
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दो शब्द आप बोलेंगे क्या वीडियो देख कर अगर मन हो तो दिल खोल के बोले 😅
    1
    दो शब्द आप बोलेंगे क्या वीडियो देख कर अगर मन हो तो दिल खोल के बोले 😅
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।
    1
    दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।
    user_BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    Entrepreneur मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।
    1
    कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।
    user_KCR, KODWAHI NEWS
    KCR, KODWAHI NEWS
    Newspaper publisher मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • हाथियों ने किसान का घर तोड़ा फसलों को रौंदा लगातार हाथी का उत्पात जारी है जनकपुर पार्क परिक्षेत्र के ग्राम ढाब में 12 हाथियों का उत्पात, एक मकान क्षतिग्रस्त, कई किसानों की फसल बर्बाद एमसीबी --- जिले के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाब में बुधवार, 30 जुलाई 2026 की रात लगभग 2 बजे 12 हाथियों के दल ने गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता प्राप्त की। हाथियों के हमले में ग्राम ढाब निवासी विशाले सिंह, पिता जयदीन सिंह का एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गांव के कई किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को भी हाथियों ने रौंद दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान ग्रामीण पूरी रात भय और सतर्कता के बीच रहे। पार्क परिक्षेत्र अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 12 हाथियों का दल रात के समय जंगल से निकलकर गांव की ओर आ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सतर्कता एवं सुरक्षा के साथ हाथियों को पुनः जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही उनके निकट जाने का प्रयास न करें, न ही उन्हें उकसाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे भविष्य में जन-धन की हानि को रोका जा सके।
    3
    हाथियों ने किसान का घर तोड़ा फसलों को रौंदा लगातार हाथी का उत्पात जारी है
जनकपुर पार्क परिक्षेत्र के ग्राम ढाब में 12 हाथियों का उत्पात, एक मकान क्षतिग्रस्त, कई किसानों की फसल बर्बाद
एमसीबी --- जिले के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाब में बुधवार, 30 जुलाई 2026 की रात लगभग 2 बजे 12 हाथियों के दल ने गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता प्राप्त की।
हाथियों के हमले में ग्राम ढाब निवासी विशाले सिंह, पिता जयदीन सिंह का एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गांव के कई किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को भी हाथियों ने रौंद दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान ग्रामीण पूरी रात भय और सतर्कता के बीच रहे।
पार्क परिक्षेत्र अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 12 हाथियों का दल रात के समय जंगल से निकलकर गांव की ओर आ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सतर्कता एवं सुरक्षा के साथ हाथियों को पुनः जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही उनके निकट जाने का प्रयास न करें, न ही उन्हें उकसाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे भविष्य में जन-धन की हानि को रोका जा सके।
    user_सुजीत शाह
    सुजीत शाह
    भरतपुर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    59 min ago
  • "महिलाओं के सम्मान पर सियासत गरम: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग" मनेंद्रगढ़/एमसीबी। महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों की गरिमा को लेकर राजनीतिक माहौल शुक्रवार को उस समय गर्मा गया, जब जिला महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरोध में राजीव गांधी चौक, खेड़िया टॉकीज़ के पास प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं और युवा पीढ़ी की बेटियों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान पर भी सीधा आघात हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लाम्बा के निर्देश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के शब्द समाज में व्यापक प्रभाव छोड़ते हैं, इसलिए उनकी भाषा मर्यादित और जिम्मेदार होनी चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की अपमानजनक या असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती और महिला कांग्रेस ऐसे हर मुद्दे पर मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी। पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रुकमणी खोपरागढ़े ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लगातार सामने आ रहे ऐसे बयान समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक है और संबंधित नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि देश की बेटियों के आत्मसम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (शहर) रूमा चटर्जी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, पार्षद किरण कुजूर, पूर्व पार्षद हमीदा खातून, बबीता यादव, शशि चंदेल, नीलमां शामल, ममता रजक, सीता कली, दीपा सिंह, सरोज, ज्योति, शकीला बाला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    4
    "महिलाओं के सम्मान पर सियासत गरम: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग"

मनेंद्रगढ़/एमसीबी।
महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों की गरिमा को लेकर राजनीतिक माहौल शुक्रवार को उस समय गर्मा गया, जब जिला महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरोध में राजीव गांधी चौक, खेड़िया टॉकीज़ के पास प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं और युवा पीढ़ी की बेटियों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान पर भी सीधा आघात हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
यह प्रदर्शन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लाम्बा के निर्देश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के शब्द समाज में व्यापक प्रभाव छोड़ते हैं, इसलिए उनकी भाषा मर्यादित और जिम्मेदार होनी चाहिए।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की अपमानजनक या असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती और महिला कांग्रेस ऐसे हर मुद्दे पर मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी।
पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रुकमणी खोपरागढ़े ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लगातार सामने आ रहे ऐसे बयान समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक है और संबंधित नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि देश की बेटियों के आत्मसम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (शहर) रूमा चटर्जी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए है।
प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, पार्षद किरण कुजूर, पूर्व पार्षद हमीदा खातून, बबीता यादव, शशि चंदेल, नीलमां शामल, ममता रजक, सीता कली, दीपा सिंह, सरोज, ज्योति, शकीला बाला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बेलगाम रफ्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मनेन्द्रगढ़ शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीजी 16 बी 8323 नंबर की एक कार ने खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौहार पारा तक कई लोगों को लगातार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और वाहन को रोकने का प्रयास करते, तब तक चालक तेज़ी से मौके से फरार हो चुका था। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, घायलों को समुचित उपचार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। बहरहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    बेलगाम रफ्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मनेन्द्रगढ़ शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीजी 16 बी 8323 नंबर की एक कार ने खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौहार पारा तक कई लोगों को लगातार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
बताया जा रहा है कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और वाहन को रोकने का प्रयास करते, तब तक चालक तेज़ी से मौके से फरार हो चुका था। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, घायलों को समुचित उपचार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। 
बहरहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.