Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में मस्जिद के पास हो रहे निर्माण कार्यों को ढहाया गया नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां नगर क्षेत्र के दबगरान मुहल्ले में स्थित एक मस्जिद के पीछे पड़ी जमीन पर मदरसे का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो माहौल बिगडने पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच में निर्माण कार्य अवैध पाया तो तत्काल ढहाया गया
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन में मस्जिद के पास हो रहे निर्माण कार्यों को ढहाया गया नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां नगर क्षेत्र के दबगरान मुहल्ले में स्थित एक मस्जिद के पीछे पड़ी जमीन पर मदरसे का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो माहौल बिगडने पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच में निर्माण कार्य अवैध पाया तो तत्काल ढहाया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग की शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक का ही पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। मंगलवार को पीड़ित उरई स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा और मामले में न्याय की गुहार लगाई। सरैनी गांव निवासी इन्दर सिंह ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह खेत की ओर चारा लेने जा रहा था। आरोप है कि गांव के रास्ते में रविन्द्र सिंह, शिवपूजन और सत्यम सिंह ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप इन्दर सिंह के मुताबिक, तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने शिकायत में बदसलूकी करने और चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।1
- जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: 40.97 लाख के 241 गुम मोबाइल बरामद, लौटाए तो खिले चेहरे अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जनपद जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: 40.97 लाख के 241 गुम मोबाइल बरामद, लौटाए तो खिले चेहरे* *जालौन।* अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में साइबर थाना व जनपद के थानों पर गठित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों व अन्य जनपदों/राज्यों से गुम हुए 241 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख 97 हजार रुपये है, को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आज दिनांक 01.09.2026 को पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। महीनों पहले गुम हुए अपने मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जालौन पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की। पुलिस ने बताया कि गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर थाना व थानों पर गठित साइबर टीम द्वारा ट्रेसिंग कर यह बरामदगी की गई है। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मय टीम व जनपद के थानों पर गठित साइबर टीम शामिल रही।3
- जालौन में मस्जिद के पास खाली पड़ी जमीन पर मदरसे के निर्माण का विरोध नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां दबगरान मुहल्ले में स्थित मस्जिद के पास खाली पड़ी जमीन पर मदरसे का निर्माण किया जा रहा था इसकी जानकारी सामने आई तो हिन्दू संगठनों ने विरोध किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है2
- जालौन में ऑपरेशन दहन के तहत 31.23 किलो मादक पदार्थ नष्ट /करीब 18.60 लाख रुपये का माल किया गया विनष्ट* *ऑपरेशन दहन /के तहत जालौन पुलिस का बड़ा एक्शन /09 मुकदमों में बरामद 31.23 किलो नशा किया गया नष्ट* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में ऑपरेशन दहन के तहत 31.23 किलो मादक पदार्थ नष्ट /करीब 18.60 लाख रुपये का माल किया गया विनष्ट* *ऑपरेशन दहन /के तहत जालौन पुलिस का बड़ा एक्शन /09 मुकदमों में बरामद 31.23 किलो नशा किया गया नष्ट* जनपद जालौन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्यवाही की गई पुलिस ने मादक पदार्थों से संबंधित 09 अभियोगों में बरामद कुल 31.23 किलोग्राम मादक पदार्थ को न्यायालय की अनुमति प्राप्त करने के बाद नियमानुसार विनष्ट कर दिया पुलिस के अनुसार विनष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख 60 हजार 550 रुपये आंकी गई है न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई आप को बता दें 09 मुकदमों में हुई थी बरामदगी जालौन पुलिस की इस कार्रवाई के तहत अलग-अलग मामलों में बरामद किए गए मादक पदार्थों को एकत्रित कर नियमानुसार नष्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा ऑपरेशन दहन’ के तहत की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है 31.23 किलोग्राम मादक पदार्थ का विनष्टीकरण किए जाने से अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को और मजबूती मिली इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जालौन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री और अवैध भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही किए जाने की बात कही गई है पुलिस के मुताबिक अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है बता दें पुलिस की इस कार्यवाही में करीब 18.60 लाख रुपये मूल्य के 31.23 किलोग्राम मादक पदार्थ को न्यायालय की अनुमति के बाद नष्ट किया गया3
- पेट्रोल पंप पर पेट्रोल देने से मना करने पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग कालपी। पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से मना करने को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पंप कर्मचारी रामदयाल पुत्र रामजीवन, निवासी तरीबुल्दा, कालपी ने कोतवाली कालपी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, रामदयाल एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्य करता है और पेट्रोल भरने का काम करता है। पीड़ित का कहना है कि 31 अगस्त 2026 को शाम करीब 4:30 बजे वह पंप पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान मोहित मिश्रा अपनी कार संख्या यूपी 92 एएन 0415 तथा तीन अज्ञात लोगों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल देने की मांग करने लगा। पीड़ित के मुताबिक, पंप पर बोतल में पेट्रोल देना नियमों के विरुद्ध होने के कारण उसने पेट्रोल देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मोहित मिश्रा और उसके साथ आए तीनों लोग कथित तौर पर नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद मोहित मिश्रा ने अपने भाई रोहित मिश्रा को भी मौके पर बुला लिया। पीड़ित के अनुसार, रोहित मिश्रा भी गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। इस दौरान पेट्रोल पंप पर काम कर रहे अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पेट्रोल पंप के लगे कैमरों में रिकॉर्ड है, जिसे जांच के दौरान देखा जा सकता है। उसने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित रामदयाल ने प्रभारी निरीक्षक कालपी को दिए प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। **फिलहाल पुलिस जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।**1
- जनपद जालौन, 01 सितंबर 2026 सूचना विभाग प्रकाशनार्थ। *स्मार्ट क्लास से डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ रहा जालौन, सरकारी स्कूलों में तकनीक से निखर रहा बच्चों का भविष्य* *245 स्मार्ट क्लास, 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब एवं 03 डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को मिल रही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा* प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में जनपद जालौन में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 245 स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषयों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर डिजिटल माध्यम से देखकर और समझकर सीख रहे हैं। वहीं 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ रही हैं। इसके साथ ही 03 डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को अध्ययन की अतिरिक्त डिजिटल सामग्री एवं ज्ञानवर्धक संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध हो रही है। कंपोजिट विद्यालय खरूसा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हन मिनोरा में भी छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक शैक्षिक संसाधनों का उपयोग करते हुए पठन-पाठन कर रहे हैं। स्मार्ट बोर्ड पर गणित एवं अंग्रेजी जैसे विषयों को डिजिटल माध्यम से समझने के साथ ही विद्यार्थी स्वयं भी बोर्ड पर अभ्यास कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी गति मिल रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों को समान रूप से आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हों और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी तकनीकी रूप से सक्षम बनकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हों। जालौन के परिषदीय विद्यालयों में दिखाई दे रही ये सुविधाएं इसी संकल्प को धरातल पर साकार करती नजर आ रही हैं। *स्मार्ट क्लास से डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ रहा जालौन, सरकारी स्कूलों में तकनीक से निखर रहा बच्चों का भविष्य* *245 स्मार्ट क्लास, 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब एवं 03 डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को मिल रही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा* उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में जनपद जालौन में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 245 स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषयों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर डिजिटल माध्यम से देखकर और समझकर सीख रहे हैं। वहीं 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ रही हैं। इसके साथ ही 03 डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को अध्ययन की अतिरिक्त डिजिटल सामग्री एवं ज्ञानवर्धक संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध हो रही है। कंपोजिट विद्यालय खरूसा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हन मिनोरा में भी छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक शैक्षिक संसाधनों का उपयोग करते हुए पठन-पाठन कर रहे हैं। स्मार्ट बोर्ड पर गणित एवं अंग्रेजी जैसे विषयों को डिजिटल माध्यम से समझने के साथ ही विद्यार्थी स्वयं भी बोर्ड पर अभ्यास कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी गति मिल रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों को समान रूप से आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हों और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी तकनीकी रूप से सक्षम बनकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हों। जालौन के परिषदीय विद्यालयों में दिखाई दे रही ये सुविधाएं इसी संकल्प को धरातल पर साकार करती नजर आ रही हैं।2
- जालौन कुठौंद पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों ने उठाए सवाल 🚨 बड़ा सवाल: आरोपी के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं? जालौन। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। परिजनों का सवाल है कि हादसे के करीब 24 घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? परिजनों का कहना है कि घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे भी चेक करवाए गए, इसके बावजूद दुर्घटना में शामिल बताए जा रहे लोडर को अब तक नहीं पकड़ा गया। इसी को लेकर परिजन और ग्रामीण सड़क पर शव रखकर घंटों से जाम लगाए बैठे हैं। मौके पर करीब चार थानों की पुलिस मौजूद है और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। अब सवाल यह है कि आखिर पुलिस आरोपी तक कब पहुंचेगी और परिजनों को न्याय कब मिलेगा?1
- जांच में गलत पाया गया मस्जिद निर्माण, SDM के निर्देश पर हटाया गया जालौन। नगर के मोहल्ला दबगरान स्थित एक मस्जिद में चल रहे निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। जांच के दौरान निर्माण कार्य नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर SDM के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को हटवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद मौके पर चल रहा निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी धार्मिक अथवा निजी स्थल पर निर्माण कार्य कराने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति और मानकों की जानकारी जरूर लें।#vairal #new #jalaun #2026 #upnews1
- जालौन जिले में मस्जिद के पास खाली पड़ी जमीन पर मदरसे का निर्माण नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां दबगरान मुहल्ले में स्थित मस्जिद के पास खाली पड़ी जमीन पर मदरसे का निर्माण कार्य किया जा रहा है और इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है मामला पुलिस तक पहुंचा दिया गया है2