Shuru
Apke Nagar Ki App…
jila bhind garm jaganpura rat ko me aapne gar ke Bahar betha tha to vo Aya usne bola ja tu sarab kotar lekar aa monu ke yha se mene bna kiya to usne gali diya or buhut mra me Garib ensan hu boby Thakur ne mra jaganpura me video ko jyda se jyda saport share kijiye 🙏🙏
Sonu choudhary
jila bhind garm jaganpura rat ko me aapne gar ke Bahar betha tha to vo Aya usne bola ja tu sarab kotar lekar aa monu ke yha se mene bna kiya to usne gali diya or buhut mra me Garib ensan hu boby Thakur ne mra jaganpura me video ko jyda se jyda saport share kijiye 🙏🙏
More news from Jalaun and nearby areas
- कोंच लेखपाल कक्ष में विरासत प्रमाण पत्र को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों में भिड़ंत, गाली-गलौज का वीडियो वायरल जालौन के कोंच तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे विरासत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और खींचतान हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक किसान पिछले करीब छह माह से अपना विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल के चक्कर काट रहा था। किसान की ओर से अधिवक्ता प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में लेखपाल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और खींचतान तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ते दिखाई दिए। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले में अधिवक्ता अभिषेक खरे ने अपनी बात रखी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब पूरे मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान1
- प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के लिए तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने दो दिन में जांच का दिया आश्वासन1
- जालौन जिले में परिवहन विभाग के अधिकारी ने चलाया चैकिंग अभियान नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं एआरटीओ राजेश कुमार द्वारा आज़ जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और शासन के निर्देश पर जागरूक किया गया1
- लूट/चोरी की घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे अन्तर्जनपदीय गैंग के 06 सदस्यों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, *कब्जे से 04 अवैध तमंचे, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01 बैगन-आर कार की गई बरामद ।* *अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही ।* *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 14/15.09.2026 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान 01 वैगनआर कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो उसमें से 04 अवैध तमंचे,10 अदद जिन्दा कारतूस, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01बैगन-आर कार बरामद हुये एवं 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग विभिन्न जनपदों कानपुर नगर, फिरोजाबाद, कन्नौज, हमीरपुर, फतेहपुर आदि में घूम-घूमकर लूट/चोरी की घटनाओं को कारित करते हैं एवं 01 बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में बताया कि यह मोबाइल हम लोगों ने मिलकर थाना जसवन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत एक दिन पूर्व एक ट्रक वाले से लूटा था। *उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 265/2026धारा 313/317(3)बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 1. दीपक गौतम पुत्र शिवपाल, निवासी जहांगीराबाद, थाना घाटमपुर, कानपुर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष। 2. मोहित तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, निवासी पहाड़पुर, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात, उम्र करीब 17 वर्ष। 3. अनुज शंखवार उर्फ बन्टा पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम शुक्सोरा, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात। 4. शिवम यादव पुत्र राकेश, निवासी ग्राम रामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 5. पंकज गौतम पुत्र राजू गौतम, निवासी धनीरामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 6. धीरेन्द्र पुत्र शिवकुमार, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना रूरा, कानपुर देहात। *पंजीकृत अभियोगः-* 1. मु0अ0सं0 265/2026 धारा 313/317(3) बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा । *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त दीपक गौतम* 1. मु0अ0सं0 46/24, धारा 394/411/504/506 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 31/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 19/24, धारा 411/417/420 भादवि, थाना बकेवर, जिला फतेहपुर। 4. मु0अ0सं0 57/24, धारा 379/411 भादवि, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 5. मु0अ0सं0 147/24, धारा 304 बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 6. मु0अ0सं0 195/24, धारा 309(4) बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 7. मु0अ0सं0 73/24, धारा 379/411 भादवि, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। 8. मु0अ0सं0 47/25, धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 9. मु0अ0सं0 166/25, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 10. मु0अ0सं0 322/24, धारा 123/309(4) बीएनएस व आईटी एक्ट 66(डी), थाना सेन पश्चिम पारा, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 11. मु0अ0सं0 16/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जिला हमीरपुर। *अभियुक्त मोहित तिवारी* 1. मु0अ0सं0 0009/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 0304/25, धारा 106(1)/281 बीएनएस, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 0068/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। *अभियुक्त अनुज शंखवार उर्फ बन्टा* 1. मु0अ0सं0 104/25, धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 2. मु0अ0सं0 174/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 3. मु0अ0सं0 102/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 4. मु0अ0सं0 90/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 5. मु0अ0सं0 204/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 6. मु0अ0सं0 309/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। *बरामदगीः-* 1. 04 अवैध तमंचे 315 बोर 2. 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर 3. 01 बैगन-आर कार । 4. 02 चाकू 5. 08 मोबाइल *पुलिस टीमः-* उ0नि0 कमल भाटी थानाध्यक्ष जसवंतनगर, उ0नि0 श्री यशवीर सिंह तोमर , उ0नि0 श्री ललित किशोर चतुर्वेदी, उ0नि0 श्री शुभम वर्मा, उ0नि0 श्री कोमल चौधरी, हे0का0 दीपेन्द्र सिंह का0 विकास यादव, का0 विमल कुमार, का0 संजय कुमार, का0 आयुष सचान ।1
- लवेदी 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार लवेदी/इटावा: जनपद के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवेदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर के 50 अवैध जिंदा कारतूस, 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और एक अवैध तलवार बरामद की है। बरामदगी के दौरान एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात थाना लवेदी पुलिस चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस और तलवार लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में कारतूस और तलवार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया (32) पुत्र स्वर्गीय विमलेश तिवारी, निवासी ग्राम व थाना लवेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। कार्रवाई एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह समेत पुलिस टीम ने की।2
- सेंवढ़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। एंकर: सेंवढ़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कामताप्रसाद कुशवाहा, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम डमनापुरा, थाना रौन, जिला भिंड के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब के नशे में मायके में विवाद करने के बाद घर से चले गए थे, लेकिन सुबह वह मृत अवस्था में मिले। वहीं मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वीओ-1: दरअसल, मृतक की पत्नी हेमलता कुशवाहा करीब एक साल से अपने मायके अंगद कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 6 सेंवढ़ा में अपनी मां के साथ रह रही थी। पत्नी के मुताबिक 14 सितंबर की शाम करीब 6 बजे कामताप्रसाद उसके मायके पहुंचे थे। रात करीब साढ़े 8 बजे शराब के नशे में उनकी मां से विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने उन्हें घर वापस जाने के लिए कहा। वीओ-2: पत्नी का कहना है कि विवाद की सूचना 112 पर भी दी गई थी, लेकिन पुलिस वाहन पहुंचने से पहले ही कामताप्रसाद वहां से चले गए। परिवार के लोग इसके बाद सो गए। 15 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे कामताप्रसाद मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पत्नी अपने चाचा के साथ थाने पहुंची, जहां उसने घटना की जानकारी दी। वीओ-3: इधर, मृतक के पिता और भाई सहित परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि कामताप्रसाद की ससुराल में हत्या की गई और बाद में बचाव के लिए खुद ही पुलिस को रिपोर्ट दी गई। वीओ-4: मृतक के परिजनों ने पत्नी के पूर्व वैवाहिक जीवन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि इससे पहले भी उसके कई विवाह हो चुके हैं और वर्तमान विवाह के जरिए भी परिवार को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने फोन पर पैसों की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया है। वीओ-5: हालांकि, पत्नी और उसके मायके पक्ष पर लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। युवक की मौत हत्या है या कोई अन्य वजह, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। एंकर आउट: फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। घटनास्थल, परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद से परिवार लगातार गोलू की तलाश कर रहा है। पीड़ित भाई ने आशंका जताई है कि गोलू के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने सीओ जालौन से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने और लापता भाई का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है। गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद से परिवार लगातार गोलू की तलाश कर रहा है। पीड़ित भाई ने आशंका जताई है कि गोलू के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने सीओ जालौन से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने और लापता भाई का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है।3
- कोंच के गणेश मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा,गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा कोंच में मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां से यात्रा सागर चौकी, चंदकुआ, स्टेट बैंक और छावला की पुलिया होते हुए प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में श्रीमद्भागवत कथा के भगवताचार्य आचार्य मिथलेश दास महाराज रथ पर सवार होकर चल रहे थे। वहीं कथा के परीक्षित प्रभा देवी व कृष्ण कुमार सोनी अपने सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। गणेश मंदिर गढ़ी पहुंचने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य मिथलेश दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व से अवगत कराया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। भक्ति और आस्था के माहौल में नगर की गलियां भगवान के जयकारों से गूंज उठीं। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। इस मौके पर गणेश महोत्सव अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, सुधीर सोनी, राहुल तिवारी, लोकेंद्र, पुन्नी रिछारिया, अमित यादव, आलोक कपूर, रवि गौतम, सतीश राठौर, पवन निरंजन, अशुतोष विनोद सोनी भूरी सोनी प्रह्लाद कौशल, सूर्यदीप सोनी, निखिल सोनी, राहुल बाबू सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।1