labour addaa डाउनलोड करें यहां मिलेगा हर कारीगर ऑनलाइन 🚨 कारीगर भाइयों के लिए जरूरी जानकारी 🚨 अगर आप राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, CCTV इंस्टॉलेशन, AC रिपेयर, कैटरिंग, ड्राइवर, ट्रैवल्स या अन्य कोई काम करते हैं, तो अब काम की तलाश खत्म। Labour Addaa से जुड़ें और अपने शहर में घर बैठे काम के ऑर्डर पाएं। ✔ कोई मासिक शुल्क नहीं ✔ कोई कमीशन नहीं ✔ ग्राहक सीधे आपसे संपर्क करेगा ✔ पूरे जिले में काम करने का मौका अभी देखें कि आपके शहर में Labour Addaa उपलब्ध है या नहीं labouraddaa 📢 इस जानकारी को अपने कारीगर दोस्तों और ग्रुप में जरूर शेयर करें। #LabourAddaa #Karigar #Rozgar #AtmanirbharBharat #LocalService #IndianWorkers #SkillIndia #WorkOpportunity #Plumber #Electrician #Carpenter #Rajmistri #IndiaJobs #DigitalIndia
labour addaa डाउनलोड करें यहां मिलेगा हर कारीगर ऑनलाइन 🚨 कारीगर भाइयों के लिए जरूरी जानकारी 🚨 अगर आप राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, CCTV इंस्टॉलेशन, AC रिपेयर, कैटरिंग, ड्राइवर, ट्रैवल्स या अन्य कोई काम करते हैं, तो अब काम की तलाश खत्म। Labour Addaa से जुड़ें और अपने शहर में घर बैठे काम के ऑर्डर पाएं। ✔ कोई मासिक शुल्क नहीं ✔ कोई कमीशन नहीं ✔ ग्राहक सीधे आपसे संपर्क करेगा ✔ पूरे जिले में काम करने का मौका अभी देखें कि आपके शहर में Labour Addaa उपलब्ध है या नहीं labouraddaa 📢 इस जानकारी को अपने कारीगर दोस्तों और ग्रुप में जरूर शेयर करें। #LabourAddaa #Karigar #Rozgar #AtmanirbharBharat #LocalService #IndianWorkers #SkillIndia #WorkOpportunity #Plumber #Electrician #Carpenter #Rajmistri #IndiaJobs #DigitalIndia
- लखनऊ के काशीराम कॉलोनी गरीब आवास योजना, सडरौना इलाके में गैस पाइपलाइन लीकेज से हड़कंप मच गया।* *लीकेज की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।* *किसी तरह क्षेत्रीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए लीकेज पाइपलाइन पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में गैस पाइपलाइन की कोई खास जरूरत नहीं थी, फिर भी इसे बिछा दिया गया, जिससे अब लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।*1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ लखनऊ। राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता (AE) के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने बाइकर्स ग्रुप के साथ राइडिंग कर रहा था। इसी दौरान जनेश्वर मिश्र पार्क के पास तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बिजली विभाग के AE के बेटे के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।1
- लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र के दोस्तों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- एक पल में सब खत्म हो गया। मृतक की पहचान गोमती नगर विस्तार के विशेष खंड के रहने वाले नैतिक कुमार (17) के रूप में हुई। नैतिक के पिता राम इकबाल बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। घटना रविवार सुबह की जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-5 के सामने की है।1
- Gomti Nagar mein bhishan hadsa janeshwar Mishra park ke samne chaurahe ke pass BMW creta aur ek scooty mein accident hua jismein Kai gadiyan kshatigrast Ho Gai halanki ismein Kisi ki Jaan Man ka koi khatra nahin hua1
- हरियाणा के नूंह में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का ये रीयल सीन है। तीन दोस्त बाइक से पहुंचे और दो दोस्त किनारे चलते हुए रील बनवाने लगे। इनमें से एक रेडबुल पी रहा था। एक दोस्त वीडियो बना रहा था। पीछे से आए कैंटर ने तीनों को उड़ा दिया। एक युवक मोइन की मौत हो गई और बाकी दोनों घायल हैं।1
- सिटी स्टेशन का छत्ता बना बदहाली की मिसाल नगर निगम ज़ोन-2 और जोन-1 के सीमा विवाद में फंसा इलाका नाली का गंदा पानी रोज़ जाता है लोगों को उसी से होकर पड़ता है गुजरना कई बार खबरें चलने के बावजूद नहीं हुई स्थायी सफाई सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित कार्रवाई सवाल उठ रहे हैं आखिर जिम्मेदार कौन मेयर, नगर आयुक्त या संबंधित अधिकारी इसी मार्ग से सरकारी अस्पताल और स्कूल जुड़े होने के बावजूद प्रशासन की लापरवाही जारी1
- *6 साल की बच्ची दर्द से तड़पती रही… स्कूल ने जिम्मेदारी से झाड़ लिया पल्ला!* राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने स्कूलों की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आरोप है कि “गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर स्कूल, बिजनौर लखनऊ” में पढ़ने वाली 6 साल की मासूम मायरा पाण्डेय का हाथ स्कूल परिसर में ही टूट गया… लेकिन हैरानी की बात ये है कि स्कूल प्रबंधन ने न तो तुरंत इलाज कराया और न ही परिवार को सही समय पर सूचना दी। परिजनों का कहना है कि बच्ची को घायल हालत में ही स्कूल से घर भेज दिया गया। उस वक्त बच्ची की मां भी घर में मौजूद नहीं थी रात में जब बच्ची की मां घर पहुंची देखा तो उसका हाथ सूजा हुआ था और दर्द से वह जोर-जोर से रो रही थी। परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां एक्स-रे में हाथ फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने अब बिजनौर थाने में लिखित शिकायत देकर स्कूल स्टाफ की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। *सवाल ये है कि जब स्कूल में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, तो आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई?* क्या मासूम की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी स्कूल की लापरवाही छुपाना था? *अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।*1
- लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके हजरतगंज में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक देसी शराब ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री की जा रही है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ठेके पर सुबह निर्धारित समय से पहले ही ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी। इतना ही नहीं, इस कथित अवैध बिक्री का खुलासा न हो, इसके लिए ठेके के सामने तिरपाल लगाकर अंदर होने वाली गतिविधियों को छिपाने की कोशिश भी की गई। वायरल वीडियो में भी यही दावा किया जा रहा है कि नियमों को दरकिनार कर खुलेआम शराब बेची जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह ठेका पुलिस चौकी से बेहद कम दूरी पर स्थित है, तो फिर आखिर इतनी बेखौफ तरीके से नियमों का उल्लंघन कैसे हो रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय से पहले शराब बिक्री की शिकायत सही है, तो यह न सिर्फ आबकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि पुलिस और संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है। क्या ठेकेदार के खिलाफ जांच होगी या मामला केवल वायरल वीडियो तक सीमित रह जाएगा? स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर समय से पहले शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।1
- लखनऊ। कल एसआई भर्ती का परीक्षा थी। जहाँ एक सुल्तानपुर से परीक्षा देने आई छात्रा ग़लत परीक्षा केंद्र पर पहुँच गई। जबकि जाना था सतरिख परीक्षा केंद्र बाराबंकी और लेकिन गलती से पहुँच गई जीआईसी परीक्षा केंद्र और सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि 10 मिनिट बाद परीक्षा केंद्र का गेट बन्द हो जाता। पुलिस ने बिना समय गवाए छात्रा को 112 डायल में बिठाया और समय के रहते परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।1