Shuru
Apke Nagar Ki App…
🔱🕉️🤍👏आज के दिव्य श्रृंगार दर्शन श्री महाकाल प्रभु जी के🙇❣️🙏🏻🔱
Shivinder singh Bhadwal
🔱🕉️🤍👏आज के दिव्य श्रृंगार दर्शन श्री महाकाल प्रभु जी के🙇❣️🙏🏻🔱
More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
- 12 दिन बाद मिला लापता BRO हवलदार पंकज सिंह का शव, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई 🙏 उत्तराखंड के चमोली की नीती घाटी के तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा के दौरान लापता हुए BRO के हवलदार पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया। वीर जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। नम आंखों से परिजनों, साथियों और क्षेत्रवासियों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर दिवंगत जवान की आत्मा को शांति दें और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🇮🇳🙏 ॐ शांति 🕊️ #Uttarakhand #Chamoli #BRO #PankajSingh #GarhwalScouts #VeerJawan #Tribute #IndianArmy #UttarakhandNews #BreakingNews1
- हम आपके लिए योग्य जीवन साथी तलाश करने में पूरी सहायता करते हैं1
- बैंकिंग न्यूज़: डागडा खड्ड वार्ड 1 बना मुसीबत का कारण, प्रसाद खाने आए आवारा गाय(पशु )रगड़ो के हमले का शिकार --- प्रागपुर /गरली 26 अगस्त विकास खंड प्रागपुर के बणी पंचायत में स्थित डगडा खड्ड के वार्ड 1 क्षेत्र में कचरे की समस्या अब जानवरों की जान पर सवाल बन गया है। एतिहासिक चानो सिद्ध मंदिर का गुड़ युक्त प्रसाद और चढ़ावे का सामान खुले में फेंके जाने के कारण स्थानीय लोगों के पशु और आवारा पशु( गाय) खड्ड की तरफ खिंचे चले आ रहे हैं। रगड़ो ने किए आवारा पशु जख्मी मीठे की गंध के कारण पशु प्रसाद खाने खड्ड में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान रगड़ो ने पालतू पशुओं पर आवारा पशुओं पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके 2-3 पशु घायल हो चुके हैं। और मन्दिर के परिसर श्रद्धालूओं द्वारा मीठा युक्त गुड़ प्रशाद चढ़ावा खुले में खड्ड में फैंका जा रहा सरासर ग़लत है जब कि इसी रास्ते से ग्रामीण अपने घरो के लिए आने जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है 25 अगस्त 2026 को ली गई तस्वीरों में खड्ड के किनारे प्लास्टिक, प्रसाद की थैलियां और कचरे के ढेर साफ देखे जा सकते हैं। सबसे बड़ी हैरानी: बणी पंचायत खामोश ग्रामीणों ने कई बार पंचायत को शिकायत दी, लेकिन अब तक न सफाई हुई न ही कोई ठोस कदम उठाया गया। ग्रामीणों में रोष है कि धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ-साथ अब पशुओं की जान भी खतरे में है। एक ग्रामीण ने कहा: _"मंदिर का प्रसाद कूड़े में और कूड़ा खड्ड में। अब तो हमारे पशु भी सुरक्षित नहीं हैं। पंचायत कब जागेगी?"_ कांगड़ा उपायुक्त प्रशासन से मांग . वार्ड 1 में तुरंत सफाई अभियान चलाया जाए मंदिर कमेटी प्रसाद निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था करे खुले में कचरा फेंकने और आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए जाएं स्थानीय लोगों ने DC कांगड़ा और SDM देहरा से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कि पंचायत को साफ सफ़ाई करवाई जाए। फोटो , विडियो ---3
- “धारा 163 लोकतंत्र की हत्या” | अविनाश मेनन ने प्रशासन को घेरा | पीरनिगाह मंदिर का चार्ज पंचायत को देने की मांग “धारा 163 लोकतंत्र की हत्या” | अविनाश मेनन ने प्रशासन को घेरा | पीरनिगाह मंदिर का चार्ज पंचायत को देने की मांग1
- पुराने गेट पर ताला, मरीज परेशान; बीएमओ और विधायक से गेट खुलवाने की मांग सुजानपुर सुजानपुर सिविल अस्पताल के तीन गेटों में से लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे पुराने गेट को अचानक बंद कर दिया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए नाली पर लोहे का जाला भी लगाया गया था। अब गेट बंद होने से मरीज, बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं। लोगों ने बीएमओ और विधायक से गेट खुलवाने की मांग की है।1
- फीस वृद्धि को लेकर कॉलेज में फिर हुआ हंगामा, छात्रों ने किया प्रिंसिपल और कमेटी का घेराव, प्रिंसिपल ने फिर बुलाई कॉलेज में पुलिस, पुलिस को शिकायत सौंप उठाई जांच की मांग ऊना के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। पिछले 13 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कॉलेज प्रशासन के बीच फीस कटौती को लेकर जमकर खींचतान हुई। सेल्फ फाइनेंस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया गया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार समिति ने फीस में अधिकतम 20 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव रखा, जबकि एबीवीपी 50 प्रतिशत फीस कम करने की मांग पर अड़ी रही। बैठक के बाद बाहर निकल रहे समिति सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और प्रिंसिपल कार्यालय का दरवाजा बंद करने के आरोप भी कॉलेज प्रशासन ने लगाए हैं। वहीं, एबीवीपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि छात्रों ने किसी का दरवाजा बंद या लॉक नहीं किया। संगठन का दावा है कि उसके 13 दिन के आंदोलन के बाद कॉलेज प्रशासन को फीस में 20 प्रतिशत कटौती का निर्णय लेना पड़ा। विवाद के बीच कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी है।1
- राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर अर्निका ठाकुर सम्मानित 09 सितंबर को पुडुचेरी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व समीरपुर समीरपुर क्षेत्र के संगरोह गांव की प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी अर्निका ठाकुर ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अर्निका ठाकुर को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अर्निका ठाकुर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश की युवा प्रतिभाएं विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल का गौरव बढ़ा रही हैं। अर्निका ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। गौरतलब है कि अर्निका ठाकुर आगामी 09 सितंबर को पुडुचेरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने से क्षेत्रवासियों में भी उत्साह और गर्व का माहौल है। प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अर्निका को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह पुडुचेरी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है और ऐसी प्रतिभाओं को हर स्तर पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।1
- सुजानपुर वार्ड नंबर 2 कूड़ा करकट फेकने वाले हो जाए अलर्ट सुजानपुर : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में नगर परिषद सुजानपुर ने सीसीटीवी कैमरा लगा दिए हैं। अब कैमरे में कूड़ा करकट फेकने वाले ओर चोरी करने वाले सावधान हो जाएं। नगर परिषद द्वारा लगाए गए कैमरा में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रही हर एक गतिविधि पर नजर रहेगी। अब गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई1