Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप भी सुबह नाश्ते में खाते हैं पोहा वीडियो देख भन्ना जाएगा माथा आप भी सुबह नाश्ते में खाते हैं पोहा? तो देख लें कैसे होती है पैकिंग,भन्ना जाएगा माथा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, हम लोग शौक से सुबह नाश्ते में पोहा खाते हैं. वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कर्मचारी बिना किसी सफाई के पोहे के पैकेट को पैक कर रहे हैं. आप भी देखिए ये वीडियो
VS live news
आप भी सुबह नाश्ते में खाते हैं पोहा वीडियो देख भन्ना जाएगा माथा आप भी सुबह नाश्ते में खाते हैं पोहा? तो देख लें कैसे होती है पैकिंग,भन्ना जाएगा माथा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, हम लोग शौक से सुबह नाश्ते में पोहा खाते हैं. वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कर्मचारी बिना किसी सफाई के पोहे के पैकेट को पैक कर रहे हैं. आप भी देखिए ये वीडियो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर नगर, पनकी क्षेत्र स्थित नारायणा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 37 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया, मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। मूल रूप से शिवली क्षेत्र के मैथा गांव निवासी अतुल शुक्ला अपनी पत्नी नीलम शुक्ला के साथ 15 फरवरी को रिश्तेदारी में रूमईपुर गए थे, देर शाम घर लौटते समय रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए पनकी स्थित नारायणा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पैर के ऑपरेशन की बात कही, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने ऑपरेशन का खर्च करीब 20 हजार रुपये बताया और 10 हजार रुपये अग्रिम जमा करा लिए। बुधवार शाम ऑपरेशन के दौरान अचानक महिला की मौत की सूचना दे दी गई, इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान महिला को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी जान चली गई, प्रबंधन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया गया। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी..??1
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- खबरों के अनुसार , डोरंडा में एक मर्सिडीज-बेंज कार ने एक बाइकर को टक्कर मार दी। जब घायल युवक ने मुआवजे की मांग की, जिसके बाद ग़ुस्साए चालक ने पीड़ित को कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। सबसे चौंकाने वाली बात क्या है? युवक पूरी घटना के दौरान कार के बोनट से चिपका रहा और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा, जबकि वाहन लगातार रफ्तार से भागता रहा। कार एक वकील चला रहा था - एक ऐसा व्यक्ति जिसका काम कानून का पालन करना होता है, न कि उसे रौंदना।1
- पहले जूते से मारूंगा फिर मसल दूंगा उसके बाद जान से मार दूंगा धमकी देते हुए वीडियो हुआ वायरल, मामूली सी बात पर टीबी अस्पताल के फॉर्मेशिस्ट सुधीर वर्मा ने एआरओ अमन शुक्ला को दी धमकी कानपुर के किदवई थाना छेत्र के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।2
- *➡️अनाथ बिटिया के कन्यादान में बना सहारा! श्री सेवार्थ फाउंडेशन ने निभाया मानवता का फर्ज़!...* *➡️जहाँ माँ-बाप नहीं, वहाँ सेवार्थ” — उन्नाव में सेवा का संकल्प बना बेटियों की ताकत!...* *➡️समाज सेवा का दमदार संदेश! अनाथ बेटी के विवाह में आगे आया श्री सेवार्थ फाउंडेशन!...* co-editor Shyam Ji Gupta 87389463331
- घाटमपुर में ट्रैफिक व्यवस्था बे पटरी, सवारी वाहनों की धमा चौकड़ी जारी कानपुर के घाटमपुर मुख्य चौराहे पर सवारी वाहनों की धमा चौकड़ी लगातार जारी है, जिससे दिन में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ट्रैफिक जिम्मेदार सुबह सन्नाटे में फोटो वीडियो खींचकर अधिकारियों को भेज कर अपनी जिम्मेदारियां से छुटकारा पाते हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे स्थानीय ट्रैफिक जिम्मेदारों ने सुबह सन्नाटे के समय लिए गए वीडियो को अधिकारियों को प्रेषित किया, लेकिन 1 घंटे बाद स्थितियां जस की तस देखी गई। सवारी वाहन बेधड़क चारों मुख्य मार्ग पर धमा चौकड़ी करते दिखाई दिए। जिले के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया है और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।1
- रावतपुर थाना क्षेत्र के छापेड़ पुलिया का मामला जहां पुरानी रंजिश के चलते छापेड़ा निवासी अभिषेक विश्वकर्मा ने गोली मार दी गोली और चाकू लगने से सोनू राठौर की हालत गंभीर फिलहाल हैलेट अस्पताल में इलाज जारी परिवार वालों का रो रोकर हुआ बुरा हाल #thanarawwatpur #kanpurpolice #publicshuru #publicnews #kanpurnews #anoopnishadpatrakaar1