Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखबार में कुछ आया होगा खास पड़ते देखे गए बंदर महाराज सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में रहने वाले गोविंद जो देखने में और हरकतों से बंदर की तरह कार्य करते हैं जिन्होंने देश का प्रसिद्ध हिंदी अखबार दैनिक भास्कर हाथ में लेकर पढ़ना शुरू किया था खबर खास होंगी
Akhlesh jain Reportar
अखबार में कुछ आया होगा खास पड़ते देखे गए बंदर महाराज सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में रहने वाले गोविंद जो देखने में और हरकतों से बंदर की तरह कार्य करते हैं जिन्होंने देश का प्रसिद्ध हिंदी अखबार दैनिक भास्कर हाथ में लेकर पढ़ना शुरू किया था खबर खास होंगी
More news from Narsinghpur and nearby areas
- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिले की जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाले एकीकृत शासकीय प्राथमिक शाला रांकाई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सामुदायिक विकास निधि (सीएसआर) के अंतर्गत सौंपी गई शैक्षणिक सहित अन्य सामग्री का शुभारंभ किया। बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की पहल पर सौर ऊर्जा पैनल, वाटर फिल्टर एवं कूलर, कंप्यूटर, अलमारी तथा विद्यार्थियों के लिए डेस्क और टेबल प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय भवन की मरम्मत एवं रंगाई पुताई भी करवाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणजनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डिजिटल संसाधनों एवं आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता से बच्चों की अध्ययन गुणवत्ता में सुधार होगा तथा उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में सहायता मिलेगी1
- नरसिंहपुर: 'कुसुम वैली' होटल में 1 करोड़ की डकैती, मास्टरमाइंड निकला होटल मैनेजर; पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहर के प्रतिष्ठित होटल 'कुसुम वैली' में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी डकैती की पटकथा होटल के ही भरोसेमंद मैनेजर ने लिखी थी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना 3 फरवरी 2026 की तड़के करीब 3:00 बजे की है। सूचना मिली कि होटल कुसुम वैली में 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने जबरन घुसकर होटल में रखी भारी नकदी लूट ली है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्वयं मोर्चा संभाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया व एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया। 1
- good morning sir pleas🙏🥰4
- सागर प्रदेश प्रभारी मंत्री माननीय महेंद्र सिंह के सागर आगमन पर जिला क्षत्रिय समाज ने किया गया जोरदार स्वागत सागर जिला क्षत्रिय समाज ने तलवार भेंट कर किया प्रभारी मंत्री का जोरदार स्वागत सागर। क्षत्रिय समाज जिला सागर के अध्यक्ष नीरज सिंह नयाखेड़ा एवं युवा अध्यक्ष संदीप सिंह भापेल के साथ क्षत्रिय समाज जिला सागर ने प्रदेश प्रभारी मंत्री माननीय डॉ महेंद्र सिंह जी के प्रथम सागर आगमन पर लहदरा नाका बायपास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अगुवाई में क्षत्रिय समाज के सम्मान के प्रतीक के रूप में तलवार भेंट की साथ ही फूलमालाओं द्वारा समाज के सैकड़ों लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष जैसीनगर रामबाबू सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह हरनाम सिंह सागौनी मंत्री प्रतिनिधि मूरत सिंह, हेमंत सिंह सनिल सिंह ,संजय सिंह नीरज सिंह अभिषेक सिंह मोहित सिंह योगेश सिंह अशोक सिंह राम नरेश सिंह रघुराज सिंह रामजी सिंह कमल सिंह लखन सिंह प्रशांत सिंह प्रेम सिंह रामराज सिंह संतोष सिंह अजीत सिंह सहित समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।2
- Post by Satendra mishra1
- उपकाशी नगरी में गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित अति रुद्र महायज्ञ एवं भागवत कथा की तैयारियां पूर्ण1
- नरसिंहपुर के मत्स्य विभाग द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है जिसकी शिकायत किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर की उनसे पैसे लेने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया गया1
- नरसिंहपुर जिले के भीलमाढाना ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का नेटवर्क न मिलने से स्थानीय निवासी ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आलम यह है कि घंटों तक सिग्नल गायब रहने के कारण लोगों के महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। बुधवार ग्रामीण प्रताप सिंह भारिया ने कलेक्ट्रेट पहुचकर कलेक्टर को आवेदन और बीएसएनएल नेटवर्क को लेकर आ रही समस्या का समाधान करवाने की मांग की।1
- कुसुम वैली के 'लुटेरों' का सरेराह निकला जुलूस; पुलिस वाहन खराब होने पर पैदल ले जाए गए न्यायालय नरसिंहपुर। शहर के चर्चित कुसुम वैली होटल लूट कांड के आरोपियों को आज उस समय भारी फजीहत का सामना करना पड़ा, जब उन्हें न्यायालय ले जा रहा पुलिस वाहन बीच रास्ते में ही दगा दे गया। मजबूरन पुलिस को चारों आरोपियों को पैदल ही सड़क पर चलाकर न्यायालय ले जाना पड़ा, जिसे देखकर सड़क पर चल रहे लोगों ने कहा— "जैसी करनी, वैसी भरनी।" जनपद मैदान से सुभाष चौक तक पैदल मार्च मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम आरोपियों को न्यायालय ले जा रही थी, तभी जनपद मैदान के पास सुभाष चौक पर पुलिस वाहन अचानक खराब हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर और समय की कमी को देखते हुए पुलिस ने देरी न करते हुए आरोपियों को पैदल ही ले जाने का फैसला किया। जनता ने देखा आरोपियों का चेहरा होटल की तिजोरी पर हाथ साफ करने वाले लुटेरों को जब पुलिस ने पैदल चलाना शुरू किया, तो बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नकाब उतरने के बाद इन आरोपियों का सरेराह निकला यह 'जुलूस' चर्चा का केंद्र बन गया। जनपद मैदान से लेकर न्यायालय परिसर तक आरोपियों को पैदल ले जाया गया, जिससे अपराधियों में कानून का खौफ साफ नजर आया। न्यायालय में पेशी, मिली जेल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। याद रहे कि इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लाखों की नकदी बरामद कर ली थी और होटल के अंदर से ही रची गई इस साजिश का पर्दाफाश किया था।1