*जन्मदिन पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सीएम योगी से की भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा* अयोध्या। श्रीरामनगरी के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा सत्र के दौरान हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को श्रीरामलला का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद साझा किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन की पीठ से विधायक को जन्मदिन की बधाई दी, जिस पर सदन में उपस्थित सदस्यों ने मेज थपथपाकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। जन्मदिन के अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों एवं विधायकों को भी श्रीरामलला का प्रसाद खिलाकर आभार जताया। मुख्यमंत्री से हुई भेंट के दौरान विधायक ने अयोध्या में तेजी से चल रहे विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामपथ, धर्मपथ, एयरपोर्ट विस्तार, घाटों के सौंदर्यीकरण, यातायात सुधार एवं आधारभूत संरचना से जुड़े अनेक प्रकल्प अंतिम चरण में हैं। विशेष रूप से शहर में बन रही नई सड़कों और ओवरब्रिज के शीघ्र संचालन प्रारंभ होने से यातायात पूर्णतः सुनियोजित होगा। इससे जाम की समस्या में कमी आएगी और आम नागरिकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अयोध्या निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है और आने वाले समय में यह आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री ने भी विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
*जन्मदिन पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सीएम योगी से की भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा* अयोध्या। श्रीरामनगरी के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा सत्र के दौरान हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को श्रीरामलला का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद साझा किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन की पीठ से विधायक को जन्मदिन की बधाई दी, जिस पर सदन में उपस्थित सदस्यों ने मेज थपथपाकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। जन्मदिन के अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों एवं विधायकों को भी श्रीरामलला का प्रसाद खिलाकर आभार जताया। मुख्यमंत्री से हुई
भेंट के दौरान विधायक ने अयोध्या में तेजी से चल रहे विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामपथ, धर्मपथ, एयरपोर्ट विस्तार, घाटों के सौंदर्यीकरण, यातायात सुधार एवं आधारभूत संरचना से जुड़े अनेक प्रकल्प अंतिम चरण में हैं। विशेष रूप से शहर में बन रही नई सड़कों और ओवरब्रिज के शीघ्र संचालन प्रारंभ होने से यातायात पूर्णतः सुनियोजित होगा। इससे जाम की समस्या में कमी आएगी और आम नागरिकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अयोध्या निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है और आने वाले समय में यह आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री ने भी विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
- अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं विजय कुमार पाण्डेय की सटीक भविष्यवाणी, संपर्क करें 9968065598,,9810431802 पर और आज ही भाग्य जगाएं1
- ठंड से गर्म की ओर बढ़ रहेहैं मौसमी ठंड से सीज़न बदल रहाहै अपनी सेहत का ख्याल रखें हॉस्पिटल में दिखाए,, सावधान रहें ठंड से गर्म की ओर बढ़ रहे हैं मौसमी ठंड से सीज़न बदल रहा है अपनी सेहत का ख्याल रखें सेहत खराब होने पर नजदीकी हॉस्पिटल में तुरंत दिखाए1
- breaking news Faizabad Ayodhya prashasan ke dwara root bantane per Riksha Chalak Sabhi Hue naraj1
- अयोध्या।कचहरी परिसर में अपने रसूख के अहंकार में पत्रकारों को लीगल नोटिस और जेल भिजवाने की धमकी देने वाले वैदिक इन होटल रामपथ रोड अमानीगंज होटल के मालिक अजय रस्तोगी के सुर अब पूरी तरह बदल गए हैं। पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए अकेले मोर्चा संभालते हुए पत्रकार अंतरिक्ष तिवारी ने इस मामले को लेकर लगातार 4 पार्ट में खबरें प्रकाशित कीं। अपनी कमियों की पोल खुलते देख अजय रस्तोगी ने अब एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर सार्वजनिक माफी मांगी है। उन्होंने कहा पत्रकारों का बहुत सम्मान हम करते थे और करते हैं। गलती से अगर यह शब्द हमारे मुख से निकला भी है और अगर कोई गलतफहमी भी है तो उसके लिए मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूँ।1
- Post by Sonu Ayodhya1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अयोध्या/रिपोर्टर, दुर्गा सिंह नंसा बाजार, में कई बरसों से ठप सफेद हाथी बनी पानी की टंकी अब जल्द ही ग्रामीणों की प्यास बुझाएगी। क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग ने इसे संज्ञान में लीया है। संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर पाइपलाइन रिपेयरिंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बता दे की नानसा बाजार में जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों सहित बाजार वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य शुरू कर दिया है। नलकूप ऑपरेटर राजित राम ने बताया की मरम्मत कार्य अंतिम चरण पर है। और अगले 10 दिनों में जलापूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।ऑपरेटर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे ट्रायल के कारण कुछ स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज से जल भराव हो रहा है ।जिससे राजगीरों को थोड़ा अशुविधा हो रही है। इस अश्विधा के लिए उन्होंने विभाग की तरफ से खेद प्रकट किया है ।उन्होंने निवेदित भाव से वादा किया की मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही रोस्टिंग मुताबिक जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ।।नंसा बाजार से दुर्गा सिंह की रिपोर्ट।।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1