अजमेर के चौपड़ स्थित लखोटिया ज्वैलर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां करीब 18 साल से काम कर रहे विश्वासपात्र कर्मचारी पर ही दुकान से करीब 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए नकद लेकर फरार 18 साल के भरोसे का कत्ल,ज्वैलर्स के यहां काम करने वाला नौकर 750 ग्राम सोना और 15 लाख कैश लेकर फरार,चौपड़ स्थित लखोटिया ज्वैलर्स में बड़ी चोरी, पुराना नौकर लाखों के जेवरात और नकदी समेटकर हुआ चंपत,'देर से आऊंगा' कहकर फोन किया बंद,विश्वासपात्र कर्मचारी ने मालिक को लगाया लाखों का चूना।। राजस्थान अजमेर के चौपड़ स्थित लखोटिया ज्वैलर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां करीब 18 साल से काम कर रहे विश्वासपात्र कर्मचारी पर ही दुकान से करीब 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए नकद लेकर फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाद ज्वैलर्स कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, लखोटिया ज्वैलर्स के संचालक सूरज नारायण ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि दुकान पहुंचने के दौरान कर्मचारी दिलीप चौरसिया ने फोन कर कहा कि वह थोड़ी देर से दुकान पर आएगा। काफी देर तक उसके नहीं पहुंचने पर जब उसके घरवालों से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दिलीप करीब आधे घंटे पहले ही दुकान के लिए निकल चुका है। इसके बाद दुकान मालिक को शक हुआ और दुकान में रखे सोने-चांदी के सामान तथा नकदी का मिलान किया गया। जांच करने पर करीब 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए की नकदी गायब मिली। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि दुकान का पूरा लेनदेन और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिलीप चौरसिया ही संभालता था। ऐसे में लंबे समय से दुकान पर काम कर रहे कर्मचारी के इस तरह गायब होने से मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश के साथ ही दुकान से गायब हुए सोने और नकदी के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। 18 साल के भरोसे के बाद सामने आई इस घटना ने व्यापारियों के बीच भी चर्चा बढ़ा दी है।।

- अजमेर में BJP को बड़ा झटका! दो बार के मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी, देवनानी पर लगाए दबाव बनाने के आरोप अजमेर में नगर निगम चुनाव से पहले BJP को बड़ा सियासी झटका लगा है। दो बार अजमेर के महापौर रह चुके धर्मेंद्र गहलोत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र गहलोत ने DLB की ओर से जारी किए गए दो नोटिस और 17-A की परमिशन को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने मामलों में नोटिस देकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। गहलोत ने विधायक वासुदेव देवनानी पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनके और देवनानी के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे किसी दबाव में नहीं झुकेंगे। खास बात यह है कि भाजपा ने हाल ही में धर्मेंद्र गहलोत को नागौर नगर परिषद चुनाव का प्रभारी बनाया था, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और इसके साथ ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब नगर निगम चुनाव से ठीक पहले धर्मेंद्र गहलोत के इस फैसले से अजमेर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पूरी खबर वीडियो में देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की महान छठी पर जायरीनो का सैलाब Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की महान छठी पर जायरीनो का सैलाब1
- ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ता: 250 ग्राम MD ड्रग्स और 'आस्तीन के सांप' दोस्त का पर्दाफाश!1
- हजरत ख़्वाज़ा गरीब नवाज की महाना छठी पर लाखों जायरीनो पहुँचे दरगाह,1
- पारायण मंडल फतेहगढ़ का 66 वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया1
- कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम _न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_ कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम _न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_ पीसांगन.मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट स्कूल में बाल अपराध, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायालय पीसांगन की न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने की। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत अभिभावक या शिक्षक को जानकारी दें। साथ ही सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान *पीसांगन थाना के एएसआई कानाराम* भी मौजूद रहे। विद्यालय की डायरेक्टर *कृष्णा कंवर चौहान* व *प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान* ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन *लोकेंद्र सिंह चौहान* ने किया।1
- पारायण मंडल फतेहगढ़ का 66 वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया फतेहगढ़ । अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, पूजन हवन एवं जुलूस के साथ पूरा हुआ इसके साथ ही तुलसी जयंती बड़े धूमधाम से बनाई गई 15 जोड़ों ने इस हवन कार्यक्रम में हवन आहुती दी भगवान युगल किशोर मंदिर के प्रांगण में यह कार्य संपन्न हुआ जिसे परमेश्वर प्रसाद शास्त्री एवं रामस्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए रणजीत माली लक्ष्मण खारोल नंदकिशोर शर्मा परमेश्वर माटोलिया भगवान सिंह भगवान गुर्जर द्वारकेश वैष्णव डूंगर सिंह किशन साहु गोपाल शर्मा श्यामलाल ज्योतिषी विष्णु द्विवेदी अभिमन्यु सिंह युवराज सिंह मनीष नामा आदि कार्यकर्ता मोके पर मौजूद रहे कार्यक्रम के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवं बैंड बाजे भजन कीर्तन के साथ जुलूस निकाला गया। तुलसी जयंती के साथ मनाई गई अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।1
- अजमेर: प्रेम-प्रसंग में ममेरे भाई की बेरहमी से हत्या, सड़क हादसे की रची झूठी साजिश बेनकाब #brekingnews #CrimeNews #ajmernews1