माकपा का जन आक्रोश सभा में 24 मार्च को दिल्ली रैली का आव्हान सोनाहातू: माकपा द्वारा बुंडू में रैली निकाली गई व जनाक्रोश सभा की गई । रैली टांगरटोली से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुंडू नगर होते हुए धुर्वा मोड़ पहुँची । धुर्वा मोड़ में शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात जन आक्रोश सभा आयोजित की गई । इससे पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्या व पूर्व सांसद वृंदा करात द्वारा लक्ष्मी स्वांसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली आरंभ की गई । जनाक्रोश सभा में माकपा के पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद बृंदा कारात ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के किसान - मजदूरों के हितों को बेच डाला। भारत - अमेरिका समझौता कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अमेरिकी उत्पादों के लिए 0 प्रतिशत आयात शुल्क कर मुक्त भारतीय बाजार एवं भारतीय उत्पादों के लिए 18 प्रतिशत टेरिफ भारतीय संप्रभुता एवं भारतीय किसानों के लिए मौत की घंटी है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का दिल्ली रैली ऐतिहासिक होगी । माकपा राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो , राज्य सचिव मंडल सदस्य सुरेश मुंडा ने संबोधित करते हुए 24 मार्च की दिल्ली रैली में किसान- मजदूरों, आदिवासियों, दलितों,पिछड़ों की व्यापक भागीदारी का आव्हान किया। जन आक्रोश सभा का धन्यवाद ज्ञापन जिला कमिटी सदस्य रंजीत मोदक ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य समीर दास, प्रफुल्ल लिंडा,माकपा राज्य कमिटी सदस्य रंगोवती, दिवाकर मुंडा,मदुवा कच्छप, अमल आज़ाद,जिला कमिटी सदस्य मंगल मुंडा,लोधरो मुंडा,जेह मौजूद थे।
माकपा का जन आक्रोश सभा में 24 मार्च को दिल्ली रैली का आव्हान सोनाहातू: माकपा द्वारा बुंडू में रैली निकाली गई व जनाक्रोश सभा की गई । रैली टांगरटोली से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुंडू नगर होते हुए धुर्वा मोड़ पहुँची । धुर्वा मोड़ में शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात जन आक्रोश सभा आयोजित
की गई । इससे पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्या व पूर्व सांसद वृंदा करात द्वारा लक्ष्मी स्वांसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली आरंभ की गई । जनाक्रोश सभा में माकपा के पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद बृंदा कारात ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के किसान - मजदूरों के हितों को बेच डाला। भारत - अमेरिका समझौता कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
अमेरिकी उत्पादों के लिए 0 प्रतिशत आयात शुल्क कर मुक्त भारतीय बाजार एवं भारतीय उत्पादों के लिए 18 प्रतिशत टेरिफ भारतीय संप्रभुता एवं भारतीय किसानों के लिए मौत की घंटी है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का दिल्ली रैली ऐतिहासिक होगी । माकपा राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो , राज्य
सचिव मंडल सदस्य सुरेश मुंडा ने संबोधित करते हुए 24 मार्च की दिल्ली रैली में किसान- मजदूरों, आदिवासियों, दलितों,पिछड़ों की व्यापक भागीदारी का आव्हान किया। जन आक्रोश सभा का धन्यवाद ज्ञापन जिला कमिटी सदस्य रंजीत मोदक ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य समीर दास, प्रफुल्ल लिंडा,माकपा राज्य कमिटी सदस्य रंगोवती, दिवाकर मुंडा,मदुवा कच्छप, अमल आज़ाद,जिला कमिटी सदस्य मंगल मुंडा,लोधरो मुंडा,जेह मौजूद थे।
- रामगढ़ : बेटी विदाई होने का दर्द1
- चतरा जिले के इटखोरी की महिला को के द्वारा एक मनचले को किस तरह से लाठी से मारकर घायल करती है लेकिन बात यह आती है कि सीआईए को आखिर लाठी क्यों उठानी पड़ी?1
- रांची का जेल चौक बना वसूली का अड्डा1
- Post by Jharkhand News Feed1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजहार लातेहार में डॉक्टर श्रवण कुमार, सुनील कुमार BAM, संध्या अरुणा सिंह BDM, आदर्श कुमार MPW के द्वारा स्पर्श लेप्रोसी जागरूकता अभियान शुभारम्भ किया गया यह अभियान 9 मार्च से 23 मार्च 2026 तक चलेगा यह द्वितीय चरण लेप्रोसी खोजी अभियान के तहत नए लेप्रोसी मरीज को खोजा जाएगा शुभारंभ के बाद डॉक्टर श्रवण कुमार के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया ऐसे अभियान के तहत1
- शराब पीकर चला रहे वाहन Xavier School Gamhariya का स्कूली वैन चालक की गलती के वजह से पलट गया। आपको बता दें बच्चों को स्कूल से छोड़कर वैन ऊषा कंपनी के अंदर के रास्ते से होते हुए दुग्धा की ओर जा रहा था। चालक शराब के नशे में दूध होकर वाहन चल रहा था इस घटना में किसी भी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।1
- खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड में आज भी बड़ी संख्या में स्थानीय युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। यह स्थिति बताती है कि राज्य में स्थानीय युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर प्रभावी नियोजन नीति बनाने में गंभीर कमी रही है। अब आवश्यक है कि सरकार राज्यहित और स्थानीय युवाओं के अधिकारों को केंद्र में रखकर एक मजबूत, स्पष्ट और न्यायपूर्ण नियोजन नीति लागू करे, ताकि झारखंड के युवाओं को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार मिल सके और पलायन की समस्या कम हो।1
- दोस्त के खातिर कुछ भी करना पड़ जाता है भाई, देखिए देखा देखी करने के कारण क्या से क्या हो गया1