अंडर-19, अंडर- 17 और अंडर- 14 तीन वर्गों में देवास जिले के समस्त विकासखण्डों की टीमों ने इसमें भाग लेकर जिला स्तरीय स्पर्धा को सफल बनाया । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ । कन्नौद/स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ । अंडर-19, अंडर- 17 और अंडर- 14 तीन वर्गों में देवास जिले के समस्त विकासखण्डों की टीमों ने इसमें भाग लेकर जिला स्तरीय स्पर्धा को सफल बनाया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हुकम पटेल, गोविंदा धूत, खेल प्रशिक्षक योगेश जाणी तथा संकुल प्राचार्य रामभरोस परमार आदि ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर व श्रीफल बदाकर इस स्पर्धा का उद्घाटन किया । शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रामभरोस परमार ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि अतिथियों ने सभी बालिका खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । अतिथियों का स्वागत रामभरोस परमार, हुकुमसिंह राजावत, संतोष कुमार बिछोले, जितेंद्र नागवाल, कमल सोलंकी,स्वप्निल चौरे आदि ने किया । दिनभर चली कबड्डी स्पर्धा के मैचेस में खिलाड़ियों ने बहुत उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया । अंडर-19 वर्ग में खातेगांव विजेता एवं कन्नौद की टीम उपविजेता रही, अंदर-17 में भी खातेगांव विजेता और कन्नौद उपविजेता रहा तथा अंडर- 14 की स्पर्धा में सोनकच्छ विजेता रहा और खातेगांव की टीम उपविजेता रही । विभिन्न विकासखंडों से पधारे सभी खेल शिक्षकों, प्रशिक्षकों कोचेस और फेडरेशन के श्री राजेश विश्नोई और राजेंद्र सेंधव आदि निर्णायक के रूप में उपस्थित थे । प्रतियोगिता का संचालन पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ ने किया तथा खेल शिक्षक रामसुख बेनीवाल ने आभार प्रदर्शन किया । इस आयोजन से बालिकाओं की देवास जिले की टीम चयनित किया जाना है, जो आगामी संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी । अंडर-19 वर्ग की संभागीय स्पर्धा कन्नौद में आगामी 7 सितंबर को आयोजित होगी ।

- कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम! कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!1
- खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर खीवनी अभ्यारण्य में छोड़ा खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर खीवनी अभ्यारण्य में छोड़ा वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बूरूट में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कृषक के खेत में एक विशालकाय भारतीय अजगर (इंडियन रॉक पाइथन) देखा गया। खेत में विशालकाय अजगर होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अजगर लगभग 12 फीट लंबा और करीब 22 किलोग्राम वजनी था। वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव के मार्गदर्शन में रेस्क्यू टीम ने सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी तत्परता से पालन किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बिना कोई नुकसान पहुँचाए सुरक्षित रूप से काबू में किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल खीवनी अभ्यारण्य के घने वन क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस सफल रेस्क्यू अभियान में कन्नौद वन अमले के राधेश्याम नरगावे, कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र धावरी की सराहनीय भूमिका और विशेष योगदान रहा। वन विभाग की अपील: रेंजर सृजन जाधव ने क्षेत्रीय ग्रामीणों और किसानों से अपील की है कि यदि आबादी क्षेत्र या कृषि भूमि में कोई भी वन्यजीव दिखाई दे, तो उसे नुकसान पहुँचाने या स्वयं पकड़ने की कोशिश न करें। ऐसे मामलों में तुरंत निकटतम वन विभाग कार्यालय या वन कर्मियों को सूचित करें, ताकि प्रशिक्षित टीम द्वारा वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक पर्यावरण में भेजा जा सके।2
- थाना प्रभारी पीपल रावा का शहर काजी के नेतृत्व में किया स्वागत1
- खेलो इंडिया संवाद में युवाओं को मिला खेल और राष्ट्र निर्माण का संदेश खेलो इंडिया संवाद में युवाओं को मिला खेल और राष्ट्र निर्माण का संदेश हरदा/टिमरनी- खेल दिवस के अवसर पर माय भारत हरदा एवं भाऊ साहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पी.एम. मोदी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ संवाद प्रसारित किया गया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने, प्रतिभा निखारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खुशबू खान, कराते खिलाड़ी मन्ना मंडलेकर एवं मल्लखंभ खिलाड़ी प्रशांत भलावी ने युवाओं से अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए। वहीं NSS विद्यार्थियों ने खेल, नशामुक्ति, युवा सशक्तिकरण एवं प्रशासन में युवाओं की भागीदारी को लेकर सुझाव दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डी. डी. उईके ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ भी ली। NSS एवं NCC विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता की।4
- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन हरसोलस के साथ मनाया सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावा मे ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान एवं नगर कॉग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी के नेतृत्व मे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया केक काटकर मनाया कार्यकर्ताओं ने पीपलरावा प्रथमिक शवस्थ केंद्र पर मरीजों को फल बाटे2
- ईद मिलादुन्नबी पर लहराई धर्मध्वजा सरकार की आमद मरहबा, हर देश में गुजेंगा या रसुल्लाह आदि लगाये नारे, दरगाह पर पेश की चादर1
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी धुमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज व परचम के साथ निकाला गया जुलूस देवास हाटपीपल्या करीम खान स्लग ,,जश्ने ईद मिलादुन्नबी धुमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज व परचम के साथ निकाला गया जुलूस नगर हाटपीपल्या मे हर त्योहार हिंदू मुस्लिम मिलकर मनाते हैं एकता कि मिसाल देखने को मिलती हैं । एंकर ,,नगर हाटपीपल्या मे हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी धुमधाम से मनाया गया। जुलूस कि शुरुआत जोशी चौराहा महावीर मार्ग, बजरंग चौराहा,बस स्टैंड देवगढ़ चौराहा होते हुए गुरुकृपा गार्डन पहुंचे।12 रवीयुउल अव्वल को सरकारे मदीना हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म भी हुआ था एवं विलादत भी इसी दिन हुई थी। इसलिए इस मुबारक मोके पर सरकारे मदीना ताजदारे मदीना हज़रत मोहम्मद साहब कि याद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है देश प्रदेश सहित हर जगह मुस्लिम समाज द्वारा इस मुबारक मोके पर जुलूस निकाला जाता है । इस मौके पर बच्चे भी शामिल होते हैं जगह जगह जुलूस में शामिल बड़े एवं बच्चों को मिठाइयां बांटी जाती है जुलूस का मंडी मे समापन किया गया।सर्व समाज द्वारा जुलूस का स्वागत भी किया गया।राजेश तंवर,अशोक कप्तान,पिंटु जमोड़िया छगन लाल मिस्त्री, रामलाल मालवीय,गुड्डू जायसवाल, बंटी गरोठिया द्वारा भी स्वागत किया गया। सभी के लिए मंडी में लंगर का भी आयोजन किया गया। अवसर पर मुख्य रूप से एहसान मंसूरी, पार्षद हारुन मंसूरी, फ़ज़ल शाह, मोहम्मद अली, करीम खान, सफी मंसूरी,हमीद मंसूरी, साकीर सर, वकील मंसूरी, शाहीद शैख, हमीद शेख, मुस्तकीम शैख,सफाद मंसूरी,निशार पटेल बाबा, जहुर बाबा, ज़लाल मंसूरी,पीरु मंसूरी,हाफीज मुस्तकीम मंसूरी, याकूब मंसूरी, मेहबूब मंसूरी,रईस मंसूरी,आबिद मेकेनिक,सईद मंसूरी, इरशाद मंसूरी रेहान मंसूरी, इरफ़ान मंसूरी, आदि मौजूद थे4
- नाबालिग युवती की हत्या मामले में बड़ा एक्शन, प्रेमी सहित तीन पर केस दर्ज खातेगांव के हरणगाँव थाना क्षेत्र के खिवनी गांव में नाबालिग युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए जबरसिंह, टिकाराम और सावित्री बाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जांच के मुताबिक युवती को विवाह के नाम पर युवक करीब 5 माह पहले अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इलाज को लेकर सास से हुए विवाद के बाद तीनों आरोपियों ने युवती की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पहले कुएं में फेंकने और बाद में साड़ी से पत्थर बांधकर तालाब में डालने का आरोप है। पुलिस ने साक्ष्य छिपाने के एंगल से भी जांच की है। नाबालिग से जुड़े यौन अपराध और हत्या की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।2