सांसद के स्वागत कार्यक्रम में जेबकतरों का आतंक, 1.38 लाख रुपये पार; पुलिस जांच में जुटी सीतापुर/संदना। सांसद अशोक रावत के स्वागत कार्यक्रम के दौरान संदना थाना क्षेत्र स्थित अगसत्य (अगस्त्य) रिजॉर्ट में जेबकतरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दो लोगों की जेब से कुल 1.38 लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। जानकारी के अनुसार, सरवा निवासी अनुज अवस्थी स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ में आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर शातिर जेबकतरों ने उनकी जेब से 49 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं आमाघाट निवासी दिलीप मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह अपनी गाड़ी में बैठे तो उनकी जेब से 89,500 रुपये गायब मिले। दोनों पीड़ितों ने संदना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने और चोरी गई रकम बरामद करने की मांग की है। घटना ऐसे समय हुई जब वीआईपी कार्यक्रम में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था, जिससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
सांसद के स्वागत कार्यक्रम में जेबकतरों का आतंक, 1.38 लाख रुपये पार; पुलिस जांच में जुटी सीतापुर/संदना। सांसद अशोक रावत के स्वागत कार्यक्रम के दौरान संदना थाना क्षेत्र स्थित अगसत्य (अगस्त्य) रिजॉर्ट में जेबकतरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दो लोगों की जेब से कुल 1.38 लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। जानकारी के अनुसार, सरवा
निवासी अनुज अवस्थी स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ में आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर शातिर जेबकतरों ने उनकी जेब से 49 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं आमाघाट निवासी दिलीप मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह अपनी गाड़ी में बैठे तो उनकी जेब से 89,500 रुपये गायब मिले। दोनों पीड़ितों ने संदना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने और चोरी गई रकम बरामद
करने की मांग की है। घटना ऐसे समय हुई जब वीआईपी कार्यक्रम में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था, जिससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
- दुनिया सुधर जाएगी लेकिन रेलवे पैंट्री का रेट सुधारने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। 🤡2
- नेता व कर्मचारिओं से परेशान लोगो ने अपने आप मिट्टी डलाने का काम सुरु करदिया है सीतापुर के पूर्णागिरिमोहल्ले के परेशान लोगो ने अपने आप मकान के आगे मिट्टी डलाने का काम सुरु करदिया है लोगो की शिकायत है की बारिश के समय सभी नाली सभी रोड पानी से भरजाते है देखने तो सब है आश्वासन भी सब देते है पर करता कोई नहीं1
- Post by Mohd Javed1
- गोमती नदी में मछली का शिकार करने गए व्यक्ति की सीने में दर्द से मौत, मचा हड़कंप तहसील क्षेत्र के बरेठी गांव के निकट गोमती नदी में मछली का शिकार करने गए एक व्यक्ति की अचानक सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। घटना के बाद साथियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार खैराबाद निवासी मोहम्मद सलीम (45) अपने भाई और अन्य साथियों के साथ गोमती नदी में मछली का शिकार करने गया था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़ा। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।1