logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एफआईआर के विरोध में थाने का घेराव, सीईओ पर कार्रवाई की मांग,भीम आर्मी,गोंडवाना संगठन और ओबीसी महासभा के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रदर्शन, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सुनी शिकायत बहोरीबंद। जनपद बहोरीबंद में जनपद सीईओ के ख़िलाफ़ साप्ताहिक बाजार के दौरान बस स्टैंड पर हुए चक्काजाम के बाद दर्ज एफआईआर के विरोध में रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन, ओबीसी महासभा और गोंडवाना संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाना परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के गेट के सामने नारेबाजी करते हुए दर्ज एफआईआर वापस लेने तथा जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से जनपद पंचायत सीईओ के स्थानांतरण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शन में शामिल करीब 25 से 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, इसके बावजूद उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई। कार्रवाई को बताया एकतरफा सोमवार को एफआईआर के विरोध में ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और एफआईआर वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर बृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और उनकी शिकायत को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष से भी मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी पुलिस से शिकायत की जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, राकेश दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

8 hrs ago
user_गोकुल पटेल
गोकुल पटेल
Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

एफआईआर के विरोध में थाने का घेराव, सीईओ पर कार्रवाई की मांग,भीम आर्मी,गोंडवाना संगठन और ओबीसी महासभा के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रदर्शन, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सुनी शिकायत बहोरीबंद। जनपद बहोरीबंद में जनपद सीईओ के ख़िलाफ़ साप्ताहिक बाजार के दौरान बस स्टैंड पर हुए चक्काजाम के बाद दर्ज एफआईआर के विरोध में रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन, ओबीसी महासभा और गोंडवाना संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाना परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के गेट के सामने नारेबाजी करते हुए दर्ज एफआईआर वापस

लेने तथा जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से जनपद पंचायत सीईओ के स्थानांतरण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शन में शामिल करीब 25 से 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, इसके बावजूद उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई। कार्रवाई को बताया

एकतरफा सोमवार को एफआईआर के विरोध में ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और एफआईआर वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर बृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और उनकी शिकायत को लेकर आवश्यक

कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष से भी मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी पुलिस से शिकायत की जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, राकेश दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जबलपुर में सरकारी डॉक्टर अंकुर बंसल पर एक मरीज के इलाज के एवज में पैसे मांगने का क्या कारण?
    1
    जबलपुर में सरकारी डॉक्टर अंकुर बंसल पर एक मरीज के इलाज के एवज में पैसे मांगने का क्या कारण?
    user_Bbmm time news
    Bbmm time news
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    1
    Post by सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी-कलेक्टर प्रताप नारायण यादव सचिन अग्रवाल जी की मृत्यु मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश ऑपरेशन थिएटर के CCTV डाटा को सुरक्षित करने एवं समग्र जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश। PM एवं विसरा रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी-कलेक्टर प्रताप नारायण यादव

सचिन अग्रवाल जी की मृत्यु मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश

ऑपरेशन थिएटर के CCTV डाटा को सुरक्षित करने एवं समग्र जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।

PM एवं विसरा रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी-कलेक्टर प्रताप नारायण यादव लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी-कलेक्टर प्रताप नारायण यादव सचिन अग्रवाल जी की मृत्यु मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश ऑपरेशन थिएटर के सीसीटीवी डाटा को सुरक्षित करने एवं समग्र जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश। पी एम एवं विसरा रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी-कलेक्टर प्रताप नारायण यादव
लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी-कलेक्टर प्रताप नारायण यादव
सचिन अग्रवाल जी की मृत्यु मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश
ऑपरेशन थिएटर के सीसीटीवी डाटा को सुरक्षित करने एवं समग्र जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश। पी एम एवं विसरा रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पंडित मोहन भागवत आरएसएस प्रमुख ने बताया भारत बुद्ध का देश है पर भारत में जहर उगलता है नफरत फैलता है हिंदू मुस्लिम की बात करके हिंदू राष्ट्र बताता है
    1
    पंडित मोहन भागवत आरएसएस प्रमुख ने बताया भारत बुद्ध का देश है पर भारत में जहर उगलता है नफरत फैलता है हिंदू मुस्लिम की बात करके हिंदू राष्ट्र बताता है
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Patera, Damoh•
    17 hrs ago
  • चित्रकूट में रामवन भूमि विवाद में वन विभाग की जीत, कोर्ट ने दूसरी पार्टी का केस किया निरस्त।
    1
    चित्रकूट में रामवन भूमि विवाद में वन विभाग की जीत, कोर्ट ने दूसरी पार्टी का केस किया निरस्त।
    user_Bbmm time news
    Bbmm time news
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह /बड़नगर वाराणसी जल जन सेवा संकल्प यात्रा युवा संवाद कार्यक्रम शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्नाकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया
    1
    दमोह /बड़नगर वाराणसी जल जन सेवा संकल्प यात्रा युवा संवाद कार्यक्रम शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्नाकोत्तर  महाविद्यालय में आयोजित किया गया
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फिल्म में भक्ति आध्यात्मिक और धर्म के प्रति आस्था नजर आती है| संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह को सुनिए.. हनुमान अंश। फेसबुक लाइव पर उन्होंने बुंदेली गीत गुनगुनाया हजारों उनके समर्थ कौन है लाइक किया हनुमान उनसे कैसी फिल्म है जो आध्यात्मिक की ओर ले जाती है पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखा जा सकता है इसे सिनेमा घर ना समझ कर लोग सत्संग में जाना समझ में लगते हैं पूरे फिल्म में भक्ति आध्यात्मिक और धर्म के प्रति आस्था नजर आती है|
    1
    फिल्म में भक्ति आध्यात्मिक और धर्म के प्रति आस्था नजर आती है|
संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह को सुनिए.. हनुमान अंश। फेसबुक लाइव पर उन्होंने बुंदेली गीत गुनगुनाया हजारों उनके समर्थ कौन है लाइक किया हनुमान उनसे कैसी फिल्म है जो आध्यात्मिक की ओर ले जाती है पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखा जा सकता है इसे सिनेमा घर ना समझ कर लोग सत्संग में जाना समझ में लगते हैं पूरे फिल्म में भक्ति आध्यात्मिक और धर्म के प्रति आस्था नजर आती है|
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जूड़ी नदी में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी बटियागढ़ में शाम करीब 5:30 बजे नदी किनारे मिला शव
    1
    जूड़ी नदी में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी बटियागढ़ में शाम करीब 5:30 बजे नदी किनारे मिला शव
    user_Amit Sharma Jk 24 News
    Amit Sharma Jk 24 News
    Media house तेंदूखेड़ा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.