Shuru
Apke Nagar Ki App…
*_पंकज गुप्ता बहुत मेहनत करके अभी नए नए Cop बने थे ।_* लेकिन प्रोबेशन पीरियड खत्म होने से पहले ही 15 साल की लड़की को छेड़ दिया और बर्खास्त हो गए। हाल ही में ट्रेनिंग खत्म करके एक थाने में प्रोबेशन पर तैनात हुआ था, नौकरी मिल जाने से इसको वर्दी का घमंड हो गया था, इसको लगने लगा था कि कुछ भी करने का अधिकार मिल गया हैं, इसलिए एक 15 साल की लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया था। एक दिन लड़की कोचिंग से निकलने के बाद साइकिल से घर जा रही थी, तभी ये साहब पहुंच कर उसका रास्ता रोक के नंबर मांगने लगता हैं और उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर देता हैं। लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया इसलिए साहब बाइक छोड़ के भाग खड़े हुए, मामला गंभीर हो गया और अब इनको SP साहब ने बर्खास्त कर दिया हैं। पंकज गुप्ता के ऊपर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया हैं लेकिन अभी फरार चल रहे हैं।
Shaban siddiqui
*_पंकज गुप्ता बहुत मेहनत करके अभी नए नए Cop बने थे ।_* लेकिन प्रोबेशन पीरियड खत्म होने से पहले ही 15 साल की लड़की को छेड़ दिया और बर्खास्त हो गए। हाल ही में ट्रेनिंग खत्म करके एक थाने में प्रोबेशन पर तैनात हुआ था, नौकरी मिल जाने से इसको वर्दी का घमंड हो गया था, इसको लगने लगा था कि कुछ भी करने का अधिकार मिल गया हैं, इसलिए एक 15 साल की लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया था। एक दिन लड़की कोचिंग से निकलने के बाद साइकिल से घर जा रही थी, तभी ये साहब पहुंच कर उसका रास्ता रोक के नंबर मांगने लगता हैं और उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर देता हैं। लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया इसलिए साहब बाइक छोड़ के भाग खड़े हुए, मामला गंभीर हो गया और अब इनको SP साहब ने बर्खास्त कर दिया हैं। पंकज गुप्ता के ऊपर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया हैं लेकिन अभी फरार चल रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर में बड़े धूमधाम से मनाई गई है ऋषि पंचमी महिलाओं ने रखा उपवास और संतों का लिया आशीर्वाद लखीमपुर में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शिव मंदिर में पहुंचकर ब्राह्मण और पुजारी का और संतों का लिया आशीर्वाद1
- *बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने निकले सीएमओ, सीएचसी सहित दो बाढ़ राहत चौकियों का किया निरीक्षण* *प्रसूताओं को 48 घंटे से पहले छुट्टी देन पर सीएमओ का चढ़ा पारा* *सीएमओ ने किया बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर जताया संतोष* लखीमपुर खीरी। जिले में आई बाढ़ के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं का जमीनी जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ समेत श्रीनगर और खमरिया की बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण किया। प्रसूताओं को समय से पहले डिस्चार्ज करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं, बाढ़ राहत चौकियों पर स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। मंगलवार की दोपहर करीब 1:20 बजे सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फूलबेहड़ पहुंचे। सीएमओ ने रिकॉर्ड में पाया कि पिछले 48 घंटे में 6 संस्थागत प्रसव कराए गए थे, लेकिन प्रसूताओं को समय से पहले ही घर जाने की अनुमति दे दी गई थी। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती माताओं और उनके परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें 48 घंटे तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा मामला मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई उपयुक्त न मिलने पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया। इसके अलावा, ओपीडी में डॉक्टरों द्वारा अपने रजिस्टर में मरीजों का ट्रीटमेंट न लिखने को लेकर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, जननी सुरक्षा वार्ड, पैथोलॉजी और एनसीडी क्लीनिक का सघन निरीक्षण किया। एनसीडी क्लीनिक पर तैनात स्टाफ नर्स और काउंसलर को स्पष्ट निर्देश दिए कि फॉलो-अप रजिस्टर के अनुसार मरीजों को फोन कर बुलाएं और उन्हें नियमित दवा दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिनका दवा लेने का समय है, उन्हें बुलाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने औषधि वितरण कक्ष के पास खड़े मरीजों से भी बातचीत की, जिस पर मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाइयां मिल रही हैं। अस्पताल में चिकित्सक दो प्रकाशनी द्वारा 109 मरीजों को देखा गया था, जबकि योग प्रशिक्षक द्वारा 36 लोगों को योगाभ्यास कराकर संबंधित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। सीएचसी फूलबेहड़ का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ दोपहर करीब 2:00 बजे बाढ़ राहत चौकी श्रीनगर पहुंचे। यहां सीएचओ अनीता कुमारी व आशा नीलम देवी मुस्तैदी से काम करती मिलीं और मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही थीं। इसके बाद करीब 2:35 बजे वह बाढ़ राहत चौकी खमरिया पहुंचे, जहां सीएचओ कालिंदी व आशा मनोरमा देवी द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविर में दी जा रही सेवाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।1
- कार चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन दो माह के बेटे और पांच वर्षीय बेटी के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी बोली- आरोपी जेल जाए या मिले 50 लाख रुपये व एक एकड़ जमीन पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ व एसडीएम, परिजनों को दिया कार्रवाई का आश्वासन पलियाकलां। सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बमनगर निवासी बाइक सवार सुनील की 14 सितम्बर 2026 सोमवार रात महंगापुर में कार की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पीएम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन हादसे के आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बताया गया कि सोमवार रात महंगापुर में कार की टक्कर से बाइक सवार सुनील की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया था। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से कार चालक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सुनील का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार एवं एसडीएम पुष्पक ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पांच वर्षीय बेटी और महज 15 दिन का एक बेटा है। सुनील ही परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके पास न तो खेती थी और न ही कोई स्थायी नौकरी। वह बाइक मैकेनिक का काम कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। पति की मौत के बाद बच्चों के पालन-पोषण और परिवार के भविष्य को लेकर पत्नी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पत्नी की मांग है कि आरोपी कार चालक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो परिवार के जीवनयापन के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक एकड़ जमीन मुआवजे के रूप में उपलब्ध कराई जाए। परिजनों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना को लेकर गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन पुलिस से आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस सम्बन्ध में सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और आज उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- नौ माह से मानदेय अटका तो फूटा ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा, विकास भवन का घेराव—मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी लखीमपुर-खीरी जिले में ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं और बकाया मानदेय को लेकर मंगलवार को विकास भवन में जमकर आक्रोश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश संविदा ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले जनपदभर के ग्राम रोजगार सेवक विकास भवन पर एकत्रित हुए और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि 07 सितंबर को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज रोजगार सेवकों को विकास भवन का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्राम रोजगार सेवकों का सबसे बड़ा आरोप नौ माह से मानदेय बकाया होने को लेकर है। संगठन के मुताबिक जुलाई-अगस्त का मानदेय विकासखंड स्तर से भुगतान कर दिया गया है, लेकिन जनपद स्तर पर भुगतान लंबित है। सवाल यह है कि जब भुगतान की प्रक्रिया विकासखंड स्तर पर पूरी हो चुकी है तो आखिर जनपद स्तर पर फाइल किस मेज पर अटकी हुई है और रोजगार सेवकों को उनके हक के मानदेय के लिए आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा? इतना ही नहीं, वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों, राजमिस्त्रियों और महिला मेट की मजदूरी का भुगतान भी जनपद स्तर पर लंबित बताया गया है। संगठन का कहना है कि मजदूरी न मिलने के कारण ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सेवकों और श्रमिकों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। मजदूरों में बढ़ते रोष का सीधा असर योजना के कामकाज पर पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या का समाधान कराने में अब तक नाकाम नजर आ रहे हैं। रोजगार सेवकों ने विकासखंडों से अप्रूवल के लिए भेजी गई वर्क आईडी (पॉलीगन) के उपायुक्त श्रम रोजगार के D.G.N.O. स्तर पर लंबित रहने का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि तकनीकी एवं प्रशासनिक स्तर पर फाइलों के लंबित रहने से ग्राम पंचायतों में योजना के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि योजनाओं को गति देने के दावे करने वाले जिम्मेदार अधिकारी आखिर लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से क्यों नहीं निपटा पा रहे हैं? सबसे गंभीर मामला वर्ष 2015 से ग्राम रोजगार सेवकों के ईपीएफ की कटौती की धनराशि उनके यूएएन खातों में जमा न होने का है। कर्मचारियों के वेतन से कटौती की गई धनराशि वर्षों से लंबित रहने के आरोप ने पूरी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोजगार सेवकों ने मांग की है कि वर्ष 2015 से बकाया ईपीएफ की धनराशि तत्काल उनके यूएएन खातों में जमा कराई जाए। संगठन ने यह भी मांग की है कि जनपद स्तर से ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय रिजेक्ट किए जाने का कारण स्पष्ट किया जाए। रोजगार सेवकों का कहना है कि बिना स्पष्ट कारण बताए मानदेय रोकना या रिजेक्ट करना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। संगठन ने अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि पांच सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान नहीं कराया गया तो ग्राम रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसे में अब गेंद पूरी तरह जिला प्रशासन के पाले में है। देखना यह है कि वर्षों और महीनों से लंबित भुगतान व अन्य समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी कागजी आश्वासन देते हैं या वास्तव में कोई ठोस कार्रवाई करते हैं।4
- सूत्रों से लखीमपुर खीरी। जनपद में फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर चौकी के अंर्तगत रुकुंदीपुर चौराहे पर हरिद्वार से वापस आ रही बस में बैठी सवारियों से हुआ विवाद। विवाद इतना बढ़ गया की लखीमपुर की कुछ लोग चार पहिया वाहन से आए और रुकुंदीपुर चौराहे पर बस को रोककर उसमे बैठी सवारियों को बाहर खींचकर मरने पीटने लगे लगे। *मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा*1
- लखीमपुर खीरी गौरीफंटा पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त चेकिंग के दौरान 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार। डिगनिया तिराहे के पास गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर हुई कार्रवाई में दो मोटरसाइकिलों से मादक पदार्थ बरामद। NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज। ये कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गौरीफटा जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई।1
- यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लखीमपुर खीरी । बेहजम चौराहे के पास स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। घटना से उग्र परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे निजी अस्पतालों में आए दिन हो रही मौतों और स्वास्थ्य विभाग के मौन रवैये पर अब कड़े सवाल उठ रहे हैं।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी में भव्य दीप उत्सव की तैयारी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी में भव्य दीप उत्सव की तैयारी। सेठ घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा दीपों की पैकिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 50-50 दीप, बाती और आवश्यक सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रत्येक बूथ तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ता दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करें और देश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना के साथ इस उत्सव में सहभागी बनें। 📍 स्थान: सेठ घाट, लखीमपुर खीरी 🪔 दीप प्रज्ज्वलन: शाम 5 बजे 🇮🇳 आयोजन: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा NJ BHARAT NEWS — सच की आवाज1