पेयजल संकट से परेशान जूही पार्षद और क्षेत्रीय जनता भूख हड़ताल पर बैठी रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। जूही क्षेत्र में बीते कई दिनों से जारी पेयजल संकट से परेशान क्षेत्रीय जनता और जूही की पार्षद ने मंगलवार को किदवई नगर स्थित जलकल विभाग के कार्यालय पहुंचकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। पेयजल समस्या का समाधान न होने से नाराज पार्षद और क्षेत्रीय लोगों ने जलकल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि जूही इलाके में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार संबंधित जलकल अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या के समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। समस्या से नाराज जूही पार्षद क्षेत्रीय जनता के साथ किदवई नगर स्थित जलकल कार्यालय पहुंचीं और वहीं भूख हड़ताल पर बैठ गईं। पार्षद ने कहा कि क्षेत्र की जनता लगातार पेयजल संकट से जूझ रही है। अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। भूख हड़ताल के दौरान पार्षद ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) को मौके पर बुलाने की मांग की। पार्षद का कहना है कि जब तक जलकल जीएम मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक भूख हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। पार्षद और क्षेत्रीय जनता के धरने की सूचना मिलने पर जलकल विभाग के अधिकारियों में भी हलचल मच गई। लोगों ने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने और भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की। फिलहाल जूही पार्षद और क्षेत्रीय जनता की भूख हड़ताल के चलते जलकल कार्यालय में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सभी की निगाहें जलकल विभाग के जीएम के मौके पर पहुंचने और समस्या के समाधान को लेकर होने वाली बातचीत पर टिकी हैं।

- अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- खबर के बाद पंपिंग सेट लगाकर खाली कराया गया अंडर पास का पानी हमीरपुर। रेलवे ट्रैक के अंडरपास-41 में जल भराव को खत्म करने के लिए पंपिंग सेट लगाकर पानी खाली कराया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को पंपिंग सेट से पानी खाली कराया। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने राहत महसूस की है। सुमेरपुर पत्योरा मार्ग पर यमुना साउथ बैंक स्टेशन के पास रेलवे का अंडरपास संख्या- 41 है। इस अंडरपास में बारिश के चलते पानी भर गया था। जिससे लोगों को निकलने चलने में समस्याओं से जूझना पड़ रहा था और लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिस पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने पंपिंग सेट लगाकर अंडरपास का पानी बाहर निकाला।इससे लोगों ने राहत की सांस ली। रेल पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि पंपिंग सेट लगवा कर पानी खाली करा दिया गया।2
- विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए #RahulGandhi #AkhileshYadav #Ayodhya #Chandachori1
- छानी खुर्द पर जिम सेंटर ग्राम प्रधान छानी खुर्द अरुण प्रधान वर्मा जी के आशीर्वाद से निशुल्क जिम सेंटर खुलवाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं एवं मंगल कामनाएं #जिम_सेंटर #छानी_खुर्द #जिला #हमीरपुर1
- ढाई वर्ष से फरार चल रहे इनामी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी साउथ ने दी जानकारी1
- सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। फोरेंसिक टीम को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और आगे की करवाई में जुट गई है।1