विकास योजनाओं में औरैया बना प्रदेश का नंबर-1 जिला औरैया। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। शासन के मा0 विकास योजनाओं में औरैया बना प्रदेश का नंबर-1 जिला औरैया। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। शासन के मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित रिपोर्ट के अनुसार जनपद औरैया को विभिन्न विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा किए गए सतत प्रयासों और योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम मानी जा रही है। जनपद को दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पशु टीकाकरण, सड़क निर्माण, एम्बुलेंस सेवा 102 व 108, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित दर्जनों योजनाओं में “ए” श्रेणी प्राप्त हुई है। इसके अलावा कृषि, विद्युत, पशुपालन, मत्स्य, ग्रामीण विकास, महिला कल्याण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में भी औरैया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने इस सफलता पर सभी जनपदीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते हुए योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें।

- *Breaking || इटावा- बाइक सवार 3 दोस्त हुए हादसे का शिकार…* इटावा- बाइक सवार 3 दोस्त हुए हादसे का शिकार,शराब के नशे में थे बाइक सवार 3 दोस्त, हादसे में विनोद प्रजापति की मौत, दो युवक घायल, सीएचसी में इलाज जारी, डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित किया, भरथना कोतवाली क्षेत्र की घटना…!!*1
- घर से कूड़ा डालने गया एक चालीस वर्षीय युवक अचानक हुआ लापता बिधूना औरैया। रविवार की शाम घर से कूड़ा डालने गया एक चालीस वर्षीय युवक अचानक गायब हो गया। स्वजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार को जब स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे तो गांव से लगभग 500मीटर की दूरी पर पुरहा नदी के पास महेश राठौर के कुएं के पास खून पड़ा मिला ।जिस पर लोगों को शक हुआ कि कहीं यही कुएं में तो नहीं है।लोगों ने जब कुएं में झांककर देखा तो युवक क्षत विक्षत हालत में मृत अवस्था में कुएं में पड़ा दिखाई दिया। मृतक बीपी सिंह का सर बुरी तरह किसी बजनदार वस्तु से कुचला हुआ था।जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कुएं से बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस मौके पर डाग स्क्वायड एवं फारेंसिक टीम को बुलाकर घटना के अनावरण का प्रयास कर रही है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने कहा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।अक्षय कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी कल्याणपुर ने रविवार को कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसका भाई बीपी सिंह रविवार की शाम लगभग 6:00 बजे घर से बाहर खेतों पर कूड़ा डालने गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला ।सोमवार को जब स्वजन एवं ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे तभी लोगों ने उसके शव को मृत अवस्था में महेश राठौर के कुएं में पड़ा देखा । पुलिस क्षेत्राधिकारी पी पुनीत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।2
- थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर जागू में एक युवक का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट1
- औरैया,सोलर प्लांट लगाए जाने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र औरैया। शहर के क्षेत्र आनेपुर मौजा में आरएबीसी सॉल्यूशन एबीटी लिमिटेड का सोलर प्लांट पीएम कुसुम योजना के तहत लगाया जा रहा है। वहां पर कुछ किसानों ने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि प्लांट के कर्मचारी उनके खेतों के ऊपर से लाइन निकाल रहे हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसी के चलते वहां के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को करीब आधा दर्जन किसानों ने प्लांट के कर्मचारियों से कार्य को रोके जाने की बात कही लेकिन कर्मचारियों द्वारा कार्य को नहीं रोका गया। मामले की सूचना पाकर देवकली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर सीओ सिटी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा सहित महिला पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। खरका गांव निवासी गुलाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मौजा आनेपुर में जमीन पड़ती है जहां पर प्लांट के कर्मचारी उसके खेतों के बीच में खंभे लगा रहे थे। आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया तो वह लोग उन्हें धमका रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे थे। मामले का निस्तारण करा दिया है। कंपनी के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खंभों को मेड पर ही लगाएं जिससे कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पडे़।1
- औरैया के रामनगर गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में खूनी मारपीट हो गई। हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक भांजे के सिर में गंभीर चोट पहुँचाई और पीड़ित की पत्नी की चेन व सुई-धागा भी गिर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दबंग फरार हो गए; अब पीड़ित ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है।2
- औरैया में वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को श्री गोपाल वाटिका में आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जहाँ वैश्य समाज के बुजुर्गों व प्रमुख हस्तियों को सम्मानित करने की योजना बनी। आयोजकों ने सभी वैश्य बंधुओं से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।1
- औरैया ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज द्वारा द्वारा नाबालिक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड का बताया जा रहा है।1
- थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर जागू में एक युवक का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट-*👇🏻 थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर जागू में एक युवक का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट-*👇🏻1
- *ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोशिएशन (AIRA) औरैया संगठन के जिलाध्यक्ष चुने गए मंजुल पांडेय, युवा पत्रकारों में भारी उत्साह, जनपद के वरिष्ठ/युवा पत्रकारों ने दी नव चयनित जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं* *ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोशिएशन (AIRA) औरैया संगठन के जिलाध्यक्ष चुने गए मंजुल पांडेय, युवा पत्रकारों में भारी उत्साह, जनपद के वरिष्ठ/युवा पत्रकारों ने दी नव चयनित जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं*1