logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांधी मैदान में ओपन जिम का उद्घाटन, शहर के अन्य स्थानों पर भी लगेंगे जिम हजारीबाग | शहरवासियों को आधुनिक व्यायाम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को मतवारी स्थित गांधी मैदान में ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। जिला प्रशासन एवं एक्सिस बैंक के सीएसआर के सहयोग से स्थापित जिम का उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती, महापौर अरविंद कुमार राणा, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, एडीपीओ पंकज तिवारी, वार्ड-12 के पार्षद मिथिलेश सिन्हा तथा एक्सिस बैंक के क्लस्टर पदाधिकारी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि ओपन जिम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने शहरवासियों से नियमित रूप से इसका उपयोग करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि नगर निगम ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया था। उन्होंने बताया कि उपायुक्त को पत्र लिखकर आधा दर्जन स्थानों पर ओपन जिम लगाने का अनुरोध किया गया था, ताकि सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने आने वाले लोगों को आधुनिक फिटनेस सुविधाएं मिल सकें। महापौर अरविंद कुमार राणा ने जिला प्रशासन एवं एक्सिस बैंक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पहल "स्वस्थ हजारीबाग, सक्षम हजारीबाग और स्वच्छ हजारीबाग" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बाबू कुमार सिंह स्टेडियम, कन्हरी हिल, झील परिसर समेत शहर के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग नियमित व्यायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम, एक्सिस बैंक के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

6 hrs ago
user_Kashif Adib
Kashif Adib
Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
6 hrs ago

गांधी मैदान में ओपन जिम का उद्घाटन, शहर के अन्य स्थानों पर भी लगेंगे जिम हजारीबाग | शहरवासियों को आधुनिक व्यायाम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को मतवारी स्थित गांधी मैदान में ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। जिला प्रशासन एवं एक्सिस बैंक के सीएसआर के सहयोग से स्थापित जिम का उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती, महापौर अरविंद कुमार राणा, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, एडीपीओ पंकज तिवारी, वार्ड-12 के पार्षद मिथिलेश सिन्हा तथा एक्सिस बैंक के क्लस्टर पदाधिकारी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि ओपन जिम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने शहरवासियों से नियमित रूप से इसका उपयोग करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि नगर निगम ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया था। उन्होंने बताया कि उपायुक्त को पत्र लिखकर आधा दर्जन स्थानों पर ओपन जिम लगाने का अनुरोध किया गया था, ताकि सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने आने वाले लोगों को आधुनिक फिटनेस सुविधाएं मिल सकें। महापौर अरविंद कुमार राणा ने जिला प्रशासन एवं एक्सिस बैंक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पहल "स्वस्थ हजारीबाग, सक्षम हजारीबाग और स्वच्छ हजारीबाग" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बाबू कुमार सिंह स्टेडियम, कन्हरी हिल, झील परिसर समेत शहर के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग नियमित व्यायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम, एक्सिस बैंक के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • *हजारीबाग को मिला शुद्ध शाकाहारी भोजन का नया ठिकाना, ‘शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ* हजारीबाग, 3 अगस्त। हजारीबागवासियों के लिए सोमवार को एक नई सौगात जुड़ गई, जब पीटीसी रोड स्थित श्रीधर एन्क्लेव, तृतीय तल्ला में ‘शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ एवं विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रेस्टोरेंट का उद्घाटन दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग के पूर्व महामंत्री भागचंद जैन लुहाड़िया, प्रणय कुमार, राजकुमार एवं क्षितिज आनंद के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने बताया कि शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट का उद्देश्य हजारीबागवासियों को शुद्ध, स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण शाकाहारी भोजन के साथ उत्कृष्ट सेवा और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ आधुनिक स्वाद का समन्वय किया गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों की पसंद का विशेष ध्यान रखा जा सके। रेस्टोरेंट में आकर्षक ग्रुप सीटिंग, आधुनिक बैंक्वेट सुविधा तथा जन्मदिन, वर्षगांठ, पारिवारिक एवं कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। भोजन की शुद्धता, स्वच्छता, गुणवत्ता एवं ताज़ी सामग्री का उपयोग संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रोपराइटर श्रीमती साक्षी जैन ने कहा, "हमारा प्रयास है कि प्रत्येक अतिथि को स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता और आत्मीय सेवा का ऐसा अनुभव मिले, जो उन्हें बार-बार हमारे पास आने के लिए प्रेरित करे। शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट परिवारों के लिए स्वाद और अपनत्व का पसंदीदा केंद्र बने, यही हमारी कामना है।" प्रोपराइटर श्री क्षितिज आनंद ने कहा, "हमने अपने अतिथियों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जैन एवं सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था की है, ताकि प्रत्येक अतिथि अपनी आस्था, परंपरा और पसंद के अनुरूप भोजन का आनंद ले सके। हमारा संकल्प है कि स्वाद के साथ गुणवत्ता और सेवा में भी सर्वोच्च मानक बनाए रखें।" उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने रेस्टोरेंट के आकर्षक इंटीरियर, स्वच्छ वातावरण, उत्कृष्ट आतिथ्य एवं आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे हजारीबाग की खान-पान संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य पहल बताया। समारोह के अंत में रेस्टोरेंट प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवा, शुद्धता और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
    3
    *हजारीबाग को मिला शुद्ध शाकाहारी भोजन का नया ठिकाना, ‘शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ*
हजारीबाग, 3 अगस्त।
हजारीबागवासियों के लिए सोमवार को एक नई सौगात जुड़ गई, जब पीटीसी रोड स्थित श्रीधर एन्क्लेव, तृतीय तल्ला में ‘शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ एवं विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रेस्टोरेंट का उद्घाटन दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग के पूर्व महामंत्री भागचंद जैन लुहाड़िया, प्रणय कुमार, राजकुमार एवं क्षितिज आनंद के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने बताया कि शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट का उद्देश्य हजारीबागवासियों को शुद्ध, स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण शाकाहारी भोजन के साथ उत्कृष्ट सेवा और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ आधुनिक स्वाद का समन्वय किया गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों की पसंद का विशेष ध्यान रखा जा सके।
रेस्टोरेंट में आकर्षक ग्रुप सीटिंग, आधुनिक बैंक्वेट सुविधा तथा जन्मदिन, वर्षगांठ, पारिवारिक एवं कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। भोजन की शुद्धता, स्वच्छता, गुणवत्ता एवं ताज़ी सामग्री का उपयोग संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रोपराइटर श्रीमती साक्षी जैन ने कहा, "हमारा प्रयास है कि प्रत्येक अतिथि को स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता और आत्मीय सेवा का ऐसा अनुभव मिले, जो उन्हें बार-बार हमारे पास आने के लिए प्रेरित करे। शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट परिवारों के लिए स्वाद और अपनत्व का पसंदीदा केंद्र बने, यही हमारी कामना है।"
प्रोपराइटर श्री क्षितिज आनंद ने कहा, "हमने अपने अतिथियों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जैन एवं सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था की है, ताकि प्रत्येक अतिथि अपनी आस्था, परंपरा और पसंद के अनुरूप भोजन का आनंद ले सके। हमारा संकल्प है कि स्वाद के साथ गुणवत्ता और सेवा में भी सर्वोच्च मानक बनाए रखें।"
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने रेस्टोरेंट के आकर्षक इंटीरियर, स्वच्छ वातावरण, उत्कृष्ट आतिथ्य एवं आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे हजारीबाग की खान-पान संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य पहल बताया।
समारोह के अंत में रेस्टोरेंट प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवा, शुद्धता और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • हजारीबाग को मिला शुद्ध शाकाहारी भोजन का नया ठिकाना, ‘शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ हजारीबाग | हजारीबागवासियों के लिए सोमवार को एक नई सौगात जुड़ गई, जब पीटीसी रोड स्थित श्रीधर एन्क्लेव, तृतीय तल्ला में ‘शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ एवं विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रेस्टोरेंट का उद्घाटन दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग के पूर्व महामंत्री भागचंद जैन लुहाड़िया, प्रणय कुमार, राजकुमार एवं क्षितिज आनंद के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने बताया कि शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट का उद्देश्य हजारीबागवासियों को शुद्ध, स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण शाकाहारी भोजन के साथ उत्कृष्ट सेवा और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ आधुनिक स्वाद का समन्वय किया गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों की पसंद का विशेष ध्यान रखा जा सके। रेस्टोरेंट में आकर्षक ग्रुप सीटिंग, आधुनिक बैंक्वेट सुविधा तथा जन्मदिन, वर्षगांठ, पारिवारिक एवं कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। भोजन की शुद्धता, स्वच्छता, गुणवत्ता एवं ताज़ी सामग्री का उपयोग संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रोपराइटर साक्षी जैन ने कहा, "हमारा प्रयास है कि प्रत्येक अतिथि को स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता और आत्मीय सेवा का ऐसा अनुभव मिले, जो उन्हें बार-बार हमारे पास आने के लिए प्रेरित करे। शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट परिवारों के लिए स्वाद और अपनत्व का पसंदीदा केंद्र बने, यही हमारी कामना है।" प्रोपराइटर क्षितिज आनंद ने कहा, "हमने अपने अतिथियों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जैन एवं सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था की है, ताकि प्रत्येक अतिथि अपनी आस्था, परंपरा और पसंद के अनुरूप भोजन का आनंद ले सके। हमारा संकल्प है कि स्वाद के साथ गुणवत्ता और सेवा में भी सर्वोच्च मानक बनाए रखें।" उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने रेस्टोरेंट के आकर्षक इंटीरियर, स्वच्छ वातावरण, उत्कृष्ट आतिथ्य एवं आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे हजारीबाग की खान-पान संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य पहल बताया। समारोह के अंत में रेस्टोरेंट प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवा, शुद्धता और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
    1
    हजारीबाग को मिला शुद्ध शाकाहारी भोजन का नया ठिकाना, ‘शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ
हजारीबाग | हजारीबागवासियों के लिए सोमवार को एक नई सौगात जुड़ गई, जब पीटीसी रोड स्थित श्रीधर एन्क्लेव, तृतीय तल्ला में ‘शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ एवं विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रेस्टोरेंट का उद्घाटन दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग के पूर्व महामंत्री भागचंद जैन लुहाड़िया, प्रणय कुमार, राजकुमार एवं क्षितिज आनंद के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने बताया कि शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट का उद्देश्य हजारीबागवासियों को शुद्ध, स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण शाकाहारी भोजन के साथ उत्कृष्ट सेवा और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ आधुनिक स्वाद का समन्वय किया गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों की पसंद का विशेष ध्यान रखा जा सके।
रेस्टोरेंट में आकर्षक ग्रुप सीटिंग, आधुनिक बैंक्वेट सुविधा तथा जन्मदिन, वर्षगांठ, पारिवारिक एवं कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। भोजन की शुद्धता, स्वच्छता, गुणवत्ता एवं ताज़ी सामग्री का उपयोग संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रोपराइटर साक्षी जैन ने कहा, "हमारा प्रयास है कि प्रत्येक अतिथि को स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता और आत्मीय सेवा का ऐसा अनुभव मिले, जो उन्हें बार-बार हमारे पास आने के लिए प्रेरित करे। शांभवी प्योर वेज रेस्टोरेंट परिवारों के लिए स्वाद और अपनत्व का पसंदीदा केंद्र बने, यही हमारी कामना है।"
प्रोपराइटर क्षितिज आनंद ने कहा, "हमने अपने अतिथियों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जैन एवं सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था की है, ताकि प्रत्येक अतिथि अपनी आस्था, परंपरा और पसंद के अनुरूप भोजन का आनंद ले सके। हमारा संकल्प है कि स्वाद के साथ गुणवत्ता और सेवा में भी सर्वोच्च मानक बनाए रखें।"
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने रेस्टोरेंट के आकर्षक इंटीरियर, स्वच्छ वातावरण, उत्कृष्ट आतिथ्य एवं आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे हजारीबाग की खान-पान संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य पहल बताया।
समारोह के अंत में रेस्टोरेंट प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवा, शुद्धता और स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग स्थित प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में आज सोमवारी के पहले दिन भगवान भोले नाथ को जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी ,, पूरा हजारीबाग हुआ शिवमय
    1
    हजारीबाग स्थित प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में आज सोमवारी के पहले दिन भगवान भोले नाथ को जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी ,, पूरा हजारीबाग हुआ शिवमय
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    12 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने दिया बहनों को विशेष तोहफ़ा,रक्षाबंधन का त्योहार और अधिक यादगार बनेगा। रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। इस संबंध में डाक अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। विभाग का उद्देश्य है कि बहनों द्वारा भेजी जाने वाली राखियां समय पर, सुरक्षित और कम खर्च में देशभर में अपने भाइयों तक पहुंच सकें। रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए राखी भेजने की व्यवस्था को और अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डाक अधीक्षक ने बताया कि पर्व के दौरान राखियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष काउंटर बनाए गए हैं और अतिरिक्त कर्मचारियों की भी व्यवस्था की गई है। “रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। बहनों की सुविधा के लिए अलग काउंटर, त्वरित बुकिंग व्यवस्था और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर राखी सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे।” डाक विभाग के अनुसार स्पीड पोस्ट और अन्य डाक सेवाओं के माध्यम से राखियां देश के किसी भी हिस्से में भेजी जा सकती हैं। इसके लिए विशेष पैकिंग सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है ताकि राखियां सुरक्षित रहें। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए सभी प्रमुख डाकघरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बाइट – डाक अधीक्षक “लोगों से अपील है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपनी राखियां बुक करें। सभी डाकघरों को निर्देशित किया गया है कि रक्षाबंधन से संबंधित डाक को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए।” --- प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा के माध्यम से लोग अपनी राखी की स्थिति आसानी से देख सकेंगे। विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस विशेष पहल से लाखों बहनों को राहत मिलेगी और रक्षाबंधन का त्योहार और अधिक यादगार बनेगा। रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग की यह विशेष पहल बहनों के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है। सुरक्षित, सस्ती और समयबद्ध डाक सेवा के जरिए अब भाई-बहन के स्नेह का यह पावन बंधन दूरियों के बावजूद और मजबूत होगा।
    1
    रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने दिया बहनों को विशेष तोहफ़ा,रक्षाबंधन का त्योहार और अधिक यादगार बनेगा।
रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। इस संबंध में डाक अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। विभाग का उद्देश्य है कि बहनों द्वारा भेजी जाने वाली राखियां समय पर, सुरक्षित और कम खर्च में देशभर में अपने भाइयों तक पहुंच सकें।
रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए राखी भेजने की व्यवस्था को और अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डाक अधीक्षक ने बताया कि पर्व के दौरान राखियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष काउंटर बनाए गए हैं और अतिरिक्त कर्मचारियों की भी व्यवस्था की गई है।
“रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। बहनों की सुविधा के लिए अलग काउंटर, त्वरित बुकिंग व्यवस्था और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर राखी सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे।”
डाक विभाग के अनुसार स्पीड पोस्ट और अन्य डाक सेवाओं के माध्यम से राखियां देश के किसी भी हिस्से में भेजी जा सकती हैं। इसके लिए विशेष पैकिंग सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है ताकि राखियां सुरक्षित रहें। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए सभी प्रमुख डाकघरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
बाइट – डाक अधीक्षक
“लोगों से अपील है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपनी राखियां बुक करें। सभी डाकघरों को निर्देशित किया गया है कि रक्षाबंधन से संबंधित डाक को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए।”
---
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा के माध्यम से लोग अपनी राखी की स्थिति आसानी से देख सकेंगे। विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस विशेष पहल से लाखों बहनों को राहत मिलेगी और रक्षाबंधन का त्योहार और अधिक यादगार बनेगा।
रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग की यह विशेष पहल बहनों के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है। सुरक्षित, सस्ती और समयबद्ध डाक सेवा के जरिए अब भाई-बहन के स्नेह का यह पावन बंधन दूरियों के बावजूद और मजबूत होगा।
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बड़कागांव बाबा बुढ़वा महादेव स्थित महोदी पहाड़ पूजा अर्चना करते हुए दिखे श्रद्धालु इस साल की पहली सोमवारी में बड़कागांव स्थित मोदी पहाड़ बाबा बुढ़वा महादेव में लोगों ने अलग-अलग जगह से आकर अपनी भक्ति और भावना से अपनी कामनाओं का मांग किया और पूजा अर्चना किया गया भक्तों में बहुत हर्ष उल्लेख देखा गया जयकारे के साथ लोगों ने पूरा खुशी के साथ बाबा की नगरी में पूजा करते हुए नजर आए
    1
    बड़कागांव बाबा बुढ़वा महादेव स्थित महोदी पहाड़ पूजा अर्चना करते हुए दिखे श्रद्धालु
इस साल की पहली सोमवारी में बड़कागांव स्थित मोदी पहाड़ बाबा बुढ़वा महादेव में लोगों ने अलग-अलग जगह से आकर अपनी भक्ति और भावना से अपनी कामनाओं का मांग किया और पूजा अर्चना किया गया भक्तों में बहुत हर्ष उल्लेख देखा गया जयकारे के साथ लोगों ने पूरा खुशी के साथ बाबा की नगरी में पूजा करते हुए नजर आए
    user_Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    Social Media Manager बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Hazaribagh: महगाईखुर्द निवासी नंदकिशोर प्रजापति के घर पर अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था l वादी द्वारा बड़कागांव थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया l जिस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 136/26 धारा 341(4)/305(A) BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया l कांड का उद्भेदन करते हुए दो अपराधकर्मी 1. काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम पिता पिता सफदर इमाम साo बादम एवं 2. अशहर रजा उर्फ मोo राजा पिता मोo कलाम साo कनकीडाडी, डाडीकला दोनों थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार किया गया l दोनों अभियुक्तो के निशानदेही पर चोरी गया सामान ( 3 मोबाइल फोन, चांदी का दोनों पाँव का पायल एवं 11,600/- रुपया) बरामद कर जप्ती सूची बनाकर विधिवत जप्त किया गया तथा आज दिनांक 03/08/26 को उचित पुलिस मार्गरक्षण में दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।
    2
    Hazaribagh: महगाईखुर्द निवासी नंदकिशोर प्रजापति के घर पर अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था l वादी द्वारा बड़कागांव थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया l जिस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 136/26  धारा 341(4)/305(A) BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया l कांड का उद्भेदन करते हुए  दो अपराधकर्मी 1. काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम पिता पिता सफदर इमाम साo  बादम एवं 2. अशहर रजा उर्फ मोo राजा पिता मोo कलाम साo कनकीडाडी, डाडीकला दोनों थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार किया गया l दोनों अभियुक्तो के निशानदेही पर चोरी गया सामान ( 3 मोबाइल फोन, चांदी का दोनों पाँव का पायल एवं 11,600/- रुपया) बरामद कर जप्ती सूची बनाकर विधिवत जप्त किया गया तथा आज दिनांक 03/08/26 को  उचित पुलिस मार्गरक्षण में दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.